ताजा खबर

कप्तान पैट कमिंस के लिए हेजलवुड की बगावत! टीम छोड़ने तक को तैयार, ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट में मचा भूचाल

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट में बॉल टेंपरिंग विवाद 2018 के बाद अब एक बार फिर से चर्चित विषय बन गया है। जहां कप्तान पैट कमिंस के लिए तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड ने टीम छोड़ने की धमकी दी है।

KK
द्वाराKalpesh Kalal
प्रकाशित 4 मिनट पढ़ें
Josh Hazlewood supports Pat Cummins
Josh Hazlewood supports Pat Cummins

Josh Hazlewood supports Pat Cummins:ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट में एक बार फिर 2018 का काला अध्याय चर्चा में आ गया है। करीब 8 साल पुराने सैंडपेपर विवाद ने ऐसा तूल पकड़ लिया है कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के सामने नई मुश्किल खड़ी हो गई है। इस पूरे मामले में अब मौजूदा टेस्ट कप्तान पैट कमिंस का नाम भी घसीटा जा रहा है। उन पर आरोप लगाए जा रहे हैं कि उन्हें साउथ अफ्रीका के खिलाफ बॉल टैंपरिंग की योजना की जानकारी थी। हालांकि, कमिंस पहले ही इन आरोपों को खारिज कर चुके हैं। इस बीच ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड ने अपने कप्तान का खुलकर समर्थन किया है। इतना ही नहीं, उनके बयान से संकेत मिले हैं कि अगर कमिंस को कप्तानी से हटाया गया तो वह भी टीम से दूरी बनाने पर विचार कर सकते हैं।

पैट कमिंस के समर्थन में उतरे जोश हेजलवुड

दरअसल, हाल ही में उस्मान ख्वाजा, डेविड वॉर्नर और कैमरून बैनक्रॉफ्ट की ओर से 2018 के सैंडपेपर विवाद को लेकर नए दावे किए गए हैं। इन खिलाड़ियों के बयानों के बाद यह सवाल उठने लगा है कि क्या उस समय ऑस्ट्रेलियाई टीम के अन्य खिलाड़ियों को भी बॉल टैंपरिंग की योजना के बारे में जानकारी थी? इसी बीच कैमरून बैनक्रॉफ्ट ने भी दावा किया कि पैट कमिंस को इस मामले की जानकारी थी। हालांकि, कमिंस ने स्पष्ट किया था कि वह इस योजना का हिस्सा नहीं थे।

हमें अपने विश्वसनीय स्रोत के रूप में जोड़ेंहमारी कवरेज सबसे पहले पाने के लिए Google पर Cricket Winner को फ़ॉलो करें।
★ Cricket Winner जोड़ें

पैट कमिंस एक शानदार कप्तान- जोश हेजलवुड

अब जोश हेजलवुड ने कमिंस के बचाव में बड़ा बयान दिया है। कोड स्पोर्ट्स से बातचीत में उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलियाई टीम अब कभी सैंडपेपर का इस्तेमाल नहीं करेगी और इस बदलाव में पैट कमिंस की अहम भूमिका रही है। हेजलवुड ने कमिंस को शानदार लीडर बताते हुए कहा कि टीम का हर खिलाड़ी उनके नेतृत्व की तारीफ करेगा।

कमिंस कप्तान नहीं रहते तो जोश हेजलवुड छोड़ देंगे टीम

उन्होंने यहां तक कहा कि अगर पहले टेस्ट मैच में पैट कमिंसकप्तान नहीं रहते हैं, तो उन्हें समझ नहीं आएगा कि टीम आगे किस तरह काम करेगी। हेजलवुड का यह बयान साफ दिखाता है कि ऑस्ट्रेलियाई ड्रेसिंग रूम में कमिंस को कितना समर्थन हासिल है।

यह भी पढ़े- केएल राहुल के बल्ले से निकला ऐतिहासिक शतक, टेस्ट क्रिकेट में बना दिया ऐसा रिकॉर्ड कि दिग्गज भी रह गए पीछे

क्या हेजलवुड छोड़ देंगे ऑस्ट्रेलियाई टीम का साथ?

जोश हेजलवुड का बयान यहीं नहीं रुका। उन्होंने संकेत दिए कि अगर इस विवाद के चलते पैट कमिंस को कप्तानी से हटाया जाता है, तो उनके सामने भी मुश्किल फैसला लेने की स्थिति पैदा हो सकती है। हेजलवुड ने कहा कि उन्हें ऐसी परिस्थिति में डाल दिया जाएगा, जहां उन्हें फैसला लेना होगा और इस बारे में गंभीरता से सोचना पड़ेगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सैंडपेपर विवाद के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं थी।

उनके इस बयान को ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट में कमिंस के समर्थन में बड़ी आवाज के तौर पर देखा जा रहा है। हालांकि, जोश हेजलवुड ने सीधे तौर पर टीम छोड़ने या टेस्ट सीरीज से हटने का ऐलान नहीं किया है, लेकिन उनके संकेतों ने इस विवाद को और गर्म कर दिया है।

2018 का सैंडपेपर विवाद फिर क्यों आया चर्चा में?

गौरतलब है कि साल 2018 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ केपटाउन टेस्ट के दौरान ऑस्ट्रेलियाई टीम बॉल टैंपरिंग विवाद में फंस गई थी। कैमरून बैनक्रॉफ्ट को गेंद पर सैंडपेपर का इस्तेमाल करते हुए कैमरे में पकड़ा गया था। इसके बाद तत्कालीन कप्तान स्टीव स्मिथ और उपकप्तान डेविड वॉर्नर पर भी कार्रवाई हुई थी। इस घटना ने पूरी दुनिया में ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट की छवि को बड़ा नुकसान पहुंचाया था।

अब पुराने मामले को लेकर नए दावे सामने आने के बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने जांच की बात कही है। ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच 9 दिसंबर से टेस्ट सीरीज शुरू होनी है। ऐसे में सीरीज से पहले कप्तान पैट कमिंस को लेकर उठे सवाल और हेजलवुड के बयान ने ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट में हलचल बढ़ा दी है।

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 609 लेख
“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में