CSE
Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%M3682 PAK vs SL▲ +0.94%M3681 SA-E vs ROC▲ +2.27%Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%M3682 PAK vs SL▲ +0.94%M3681 SA-E vs ROC▲ +2.27%
ताजा खबर

RCB vs GT: कगिसो रबाडा ने बनाया धांसू रिकॉर्ड, IPL के एक सीजन में 3 बार ये कारनामा करने वाले बने दुनिया के पहले गेंदबाज

कगिसो रबाडा ने IPL 2026 में इतिहास रच दिया है। वह आईपीएल के एक सीजन में 3 बार 25+ विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बन गए हैं।

S
द्वाराSonu
प्रकाशित 4 मिनट पढ़ें
Kagiso Rabada
Kagiso Rabada

Kagiso Rabada Scripts History in IPL: कगिसो रबाडा ने मंगलवार (26 मई) को इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करा लिया। वह आईपीएल के एक सीजन में तीन बार 25 या उससे अधिक विकेट लेने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई कर रहे रबाडा को इस मौजूदा सीजन में अपने विकेटों का पच्चीसा पूरा करने के लिए धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ खेले गए क्वालिफायर 1 मुकाबले में सिर्फ एक विकेट की दरकार थी। उन्होंने अपने पहले ओवर की छठी गेंद पर वेंकटेश अय्यर को आउट करके अपना यह खास विकेट खाता खोला।

इस बाएं हाथ के बल्लेबाज का कैच गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने लपका। वेंकटेश अय्यर ने आउट होने से पहले महज 7 गेंदों पर 3 चौकों और 1 छक्के की मदद से 19 रनों की तेज पारी खेली।

आईपीएल 2026 के 15 मैचों में 25 विकेट अपने नाम करने के साथ ही रबाडा अब इस सीजन की पर्पल कैप की रेस में संयुक्त रूप से सबसे आगे चल रहे हैं। आरसीबी के भुवनेश्वर कुमार भी रबाडा के साथ इस दौड़ में पहले पायदान पर हैं। 

IPL 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज 

खिलाड़ी  टीम  मैच  विकेट  बेस्ट प्रदर्शन 
भुवनेश्वर कुमार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 15 26 4/23
कगिसो रबाडा गुजरात टाइटंस 15 26 3/25
जोफ्रा आर्चर राजस्थान रॉयल्स 14 21 3/17
अंशुल कंबोज चेन्नई सुपर किंग्स 14 21 3/22
राशिद खान गुजरात टाइटंस 15 19 4/33

IPL 2026 में गुजरात के लिए 25 विकेट लेने से पहले, रबाडा ने आईपीएल 2019 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हुए महज 12 मैचों में 25 बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया था। इसके बाद साल 2020 के सीजन में तो उन्होंने और भी घातक गेंदबाजी की थी और कुल 30 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया था। साल 2020 में उन्होंने श्रेयस अय्यर की कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स के लिए सभी 17 मुकाबले खेले थे।

IPL में सीजन के हिसाब से कगिसो रबाडा का प्रदर्शन 

साल  टीम  मैच  विकेट 
2017 दिल्ली कैपिटल्स 6 6
2019 दिल्ली कैपिटल्स 12 25
2020 दिल्ली कैपिटल्स 17 30
2021 दिल्ली कैपिटल्स 15 15
2022 पंजाब किंग्स 13 23
2023 पंजाब किंग्स 6 7
2024 पंजाब किंग्स 11 11
2025 गुजरात टाइटंस 4 2
2026 गुजरात टाइटंस 15* 25

एक आईपीएल सीजन में कई बार 25 या उससे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में रबाडा के बाद ड्वेन ब्रावो का नाम आता है। ब्रावो, जो आईपीएल में मुंबई इंडियंस, चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात लायंस के लिए खेल चुके हैं, उन्होंने साल 2013 के सीजन में सीएसके के लिए खेलते हुए 32 बल्लेबाजों को आउट किया था। इसके बाद साल 2015 के आईपीएल में उन्होंने 17 मैचों में 26 शिकार अपने नाम किए थे।

यह भी पढ़ें:RCB vs GT मैच में विराट कोहली ने हासिल किया बड़ा मुकाम, IPL में बना डाला कभी न टूटने वाला महारिकॉर्ड!

आईपीएल सीजन में 25 प्लस विकेट लेने वाले गेंदबाज 

गेंदबाज टीम मैच विकेट सीजन
कगिसो रबाडा दिल्ली कैपिटल्स 12 25 2019
दिल्ली कैपिटल्स 17 30 2020
गुजरात टाइटंस 15 26 2026
ड्वेन ब्रावो चेन्नई सुपर किंग्स 18 32 2013
चेन्नई सुपर किंग्स 17 26 2015
लसिथ मलिंगा मुंबई इंडियंस 16 28 2011
मोर्ने मोर्केल दिल्ली कैपिटल्स 16 25 2012
जेम्स फॉकनर राजस्थान रॉयल्स 16 28 2013
भुवनेश्वर कुमार सनराइजर्स हैदराबाद 14 26 2017
  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 15 26  2026 
इमरान ताहिर चेन्नई सुपर किंग्स 17 26 2019
जसप्रीत बुमराह मुंबई इंडियंस 15 27 2020
ट्रेंट बोल्ट मुंबई इंडियंस 15 25 2020
हर्षल पटेल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 15 32 2021
युजवेंद्र चहल राजस्थान रॉयल्स 17 27 2022
वानिंदु हसरंगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 16 26 2022
मोहम्मद शमी गुजरात टाइटंस 17 28 2023
राशिद खान गुजरात टाइटंस 17 27 2023
मोहित शर्मा गुजरात टाइटंस 14 27 2023
प्रसिद्ध कृष्णा गुजरात टाइटंस 15 25 2025

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

S
लेखक

Sonu

author · 91 लेख
“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में