IPL 2027 मिनी ऑक्शन से पहले सुपर जायंट्स ने चली बड़ी चाल, केन विलियमसन को बनाया टीम का नया कोच
न्यूजीलैंड के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज केन विलियमसन को SA20 2027 के लिए डरबन सुपर जायंट्स का नया हेड कोच नियुक्त किया गया है। उन्होंने लांस क्लूजनर की जगह ली है।

Kane Williamson New Head Coach:आईपीएल 2027के मिनी ऑक्शन से पहले न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान केन विलियमसन को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद अब वह कोचिंग की दुनिया में नई पारी शुरू करने जा रहे हैं। सुपरजायंट्स उन्हें आगामी सीजन के लिए अपना हेड कोच नियुक्त किया है। खास बात यह है कि विलियमसन इसी टीम के लिए बतौर खिलाड़ी भी मैदान पर उतर चुके हैं।
केन विलियमसन बने सुपरजायंट्स के नए हेड कोच
दुनियाभर के क्रिकेट फैंस की नजरें इन दिनों आईपीएल मिनी ऑक्शन पर टिकी हुई हैं। सभी फ्रेंचाइजी आगामी सीजन के लिए अपनी टीम को मजबूत बनाने की तैयारी में जुटी हैं। इसी बीच न्यूजीलैंड के एक दिग्गज खिलाड़ी को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद अब उन्होंने अपनी नई पारी की शुरुआत कर दी है। उन्हें एक बड़ी टी20 फ्रेंचाइजी ने हेड कोच की जिम्मेदारी सौंपी है। यह नियुक्ति 2027 सीजन के लिए हुई है।
SA20 लीग में कीवी दिग्गज को मिली डरबन सुपरजायंट्स में जिम्मेदारी
दरअसल, हम बात कर रहे हैं डरबन सुपर जायंट्स की। SA20 लीग की इस फ्रेंचाइजी ने केन विलियमसन को आगामी 2027 सीजन के लिए अपना नया हेड कोच नियुक्त किया है। इस तरह विलियमसन अब खिलाड़ी के बजाय ड्रेसिंग रूम में कोच की भूमिका में नजर आएंगे। उन्होंने इस जिम्मेदारी के लिए लांस क्लूजनर को रिप्लेस किया है। क्लूजनर 2023 में SA20 के पहले सीजन से ही टीम के साथ जुड़े हुए थे।
इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास के बाद नई पारी
केन विलियमसन ने इसी साल जुलाई में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया था। न्यूजीलैंड के सबसे सफल बल्लेबाजों में शुमार विलियमसन ने अपने करियर में कई यादगार पारियां खेलीं। उनकी कप्तानी में न्यूजीलैंड ने 2021 में पहली बार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब भी जीता था।
अब इंटरनेशनल क्रिकेट से दूरी बनाने के बाद विलियमसन कोचिंग में अपना अनुभव इस्तेमाल करते नजर आएंगे। उनके पास अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के साथ-साथ फ्रेंचाइजी टी20 क्रिकेट खेलने का भी अच्छा अनुभव है। ऐसे में डरबन सुपर जायंट्स को उम्मीद होगी कि उनकी मौजूदगी से टीम को नई दिशा मिलेगी।
डरबन सुपर जायंट्स के लिए ऐसा रहा है प्रदर्शन
दिलचस्प बात यह है कि विलियमसन को जिस फ्रेंचाइजी ने हेड कोच बनाया है, उसके लिए वह पिछले दो सीजन में बतौर खिलाड़ी भी खेल चुके हैं। उन्होंने 2025 और 2026 में डरबन सुपर जायंट्स का प्रतिनिधित्व किया था।
यह भी पढ़े- मुंबई इंडियंस ने IPL 2027 के लिए चुना नया कप्तान! इस दिग्गज को मिलेगी टीम की कमान
इस दौरान विलियमसन ने फ्रेंचाइजी के लिए कुल 15 मुकाबले खेले। इनकी 13 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 34.30 की औसत और 119.51 के स्ट्राइक रेट से 343 रन बनाए। उनके बल्ले से दो अर्धशतक निकले और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 60 रन रहा।
अब देखना दिलचस्प होगा कि बतौर खिलाड़ी डरबन सुपर जायंट्स के लिए योगदान देने वाले केन विलियमसन हेड कोच के रूप में टीम को कितनी सफलता दिला पाते हैं। 2027 SA20 सीजन में उनकी कोचिंग पर सभी की नजरें रहेंगी।