ताजा खबर

आखिर विराट कोहली से क्या बोले थे केन विलियमसन? संन्यास से पहले की बातचीत का खुलासा

न्यूजीलैंड के दिग्गज बल्लेबाज और कप्तान रहे केन विलियमसन ने इसी साल 12 जून को अपने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहने का फैसला किया था। जिसे लेकर उन्होंने खास खुलासा किया है।

KK
द्वाराKalpesh Kalal
प्रकाशित 3 मिनट पढ़ें
Kane Williamson on Virat Kohli
Kane Williamson on Virat Kohli

Kane Williamson on Virat Kohli: क्रिकेट की दुनिया में कुछ फैसले ऐसे होते हैं, जो फैंस को हैरान कर देते हैं। मैदान पर अपनी शानदार बल्लेबाजी, धैर्य और क्लास से सालों तक राज करने वाले एक दिग्गज केन विलियनसन ने अचानक ऐसा कदम उठाया, जिसने पूरी क्रिकेट बिरादरी को चौंका दिया। 12 जून 2026 को उन्होंने अपने करियर को अलविदा कहने का फैसला किया। 

केन विलियनसन ने विराट से संन्यास लेने से पहले क्या की थी बात? 

लेकिन इस बड़े फैसले से ठीक एक दिन पहले उनकी एक ऐसी बातचीत हुई थी, जिसका कनेक्शन भारतीय क्रिकेट के दिग्गज विराट कोहली से जुड़ा था। आखिर दोनों के बीच क्या बात हुई थी? क्या कोहली से हुई बातचीत ने उनके फैसले को प्रभावित किया? अब खुद केन विलियमसन ने इस राज से पर्दा उठाया है।

हमें अपने विश्वसनीय स्रोत के रूप में जोड़ेंहमारी कवरेज सबसे पहले पाने के लिए Google पर Cricket Winner को फ़ॉलो करें।
★ Cricket Winner जोड़ें

आखिर क्यों विलियमसन को संन्या से पहले कोहली की आई थी याद?

12 जून 2026 की तारीख केन विलियमसन के इंटरनेशनल क्रिकेट करियर का आखिरी अध्याय बन गई। न्यूजीलैंड के इस दिग्गज बल्लेबाज ने उस दिन संन्यास का ऐलान कर क्रिकेट जगत को चौंका दिया था। दिलचस्प बात यह रही कि इस बड़े फैसले से ठीक एक दिन पहले विलियमसन ने अपने अच्छे दोस्त और भारतीय दिग्गज विराट कोहली से खास बातचीत की थी। विलियमसन अपने टेस्ट करियर में 10 हजार रन पूरे करने से महज 485 रन दूर थे, इसके बावजूद उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बीच में ही क्रिकेट को अलविदा कहने का फैसला किया। अब उन्होंने खुलासा किया है कि कोहली से हुई बातचीत ने उन्हें अपने भविष्य को लेकर स्पष्टता हासिल करने और संन्यास का फैसला लेने में अहम मदद की थी।

यह भी पढ़े- डेविड वॉर्नर ने फिर खोल दी 2018 सैंडपेपर कांड की फाइल, ख्वाजा के समर्थन में क्रिकेट बोर्ड पर साधा निशाना

केन ने किया खुलासा- रिटायरमेंट से एक दिन पहले कोहली से बात करने से हुई मदद

न्यूजीलैंड के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज केन विलियमसन ने एक पॉॉडकास्ट में कहा कि,

"मैंने ऐसे कुछ लोगों से बात की थी, जो मेरे बहुत करीब हैं. मैंने रिटायरमेंट का ऐलान करने से एक दिन पहले विराट कोहली से भी बात की थी, वह आईने में देखने जैसा था। हमने इस खेल में लंबे समय तक जितना अनुभव हासिल किया है, वह एक-दूसरे के साथ साझा किया।"

कीवी दिग्गज का कोहली के साथ रहा है खास रिश्ता

इस कीवी खिलाड़ी ने आगे कहा, "मेरे विराट के साथ अच्छे रिलेशन रहे हैं। ऐसा शायद ही कोई और होगा जो इतने लंबे समय तक खेलता रहा हो, कप्तानी की जिम्मेदारी भी संभाली हो और बच्चों की परवरिश भी की। विराट के साथ बात करके उन्हें ऐसा लगा जैसे दोनों एक जैसी जिंदगी जी रहे हों। मेरा विराट कोहली के साथ रिश्ता बहुत खास है। 

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 609 लेख
“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में