ताजा खबर

रोहित शर्मा के करियर पर फैसला करें सेलेक्टर्स! कपिल देव ने विराट कोहली को लेकर भी दिया बड़ा बयान

भारतीय क्रिकेट टीम के दो दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली अपने करियर के आखिरी पड़ाव पर हैं, उनके भविष्य को लेकर अब कपिल देव ने बड़ा बयान दिया है।

KK
द्वाराKalpesh Kalal
प्रकाशित 3 मिनट पढ़ें
Kapil Dev’s views on Virat Kohli and Rohit Sharma
Kapil Dev’s views on Virat Kohli and Rohit Sharma

Kapil Dev’s views on Virat Kohli and Rohit Sharma:भारतीय क्रिकेट में इस वक्त दो दिग्गज खिलाड़ियों विराट कोहली और रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हैं। दोनों ही खिलाड़ी अपने करियर के उस मोड़ पर हैं, जहां हर सीरीज और हर प्रदर्शन पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं। इसी बीच टीम इंडिया के पूर्व कप्तान कपिल देव ने ऐसा बयान दिया है, जिसने क्रिकेट जगत में नई बहस छेड़ दी है। उन्होंने रोहित शर्मा के करियर को लेकर चयनकर्ताओं को जल्द फैसला लेने की सलाह दी है। इतना ही नहीं, विराट कोहली का जिक्र करते हुए उन्होंने 10 साल बाद पछताने वाली बात भी कही।

विराट कोहली और रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर कपिल देव की बेबाक राय

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव ने एक बार फिर विराट कोहली के टेस्ट संन्यास पर अपनी नाराजगी जाहिर की है। उनका मानना है कि शानदार फिटनेस और बेहतरीन फॉर्म के बावजूद कोहली ने टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहने में जल्दबाजी कर दी। 1983 वर्ल्ड कप विजेता कप्तान के मुताबिक, विराट को आने वाले 10 सालों में अपने इस फैसले पर पछतावा हो सकता है। कपिल देव की इस टिप्पणी ने एक बार फिर कोहली के टेस्ट करियर को लेकर बहस छेड़ दी है।

हमें अपने विश्वसनीय स्रोत के रूप में जोड़ेंहमारी कवरेज सबसे पहले पाने के लिए Google पर Cricket Winner को फ़ॉलो करें।
★ Cricket Winner जोड़ें

कपिल देव ने कहा- अपने संन्यास को लेकर 10 साल बाद होगा पछतावा

वर्ल्ड चैंपियन कप्तान कपिल देव ने एक बातचीत के दौरान कहा कि

"मुझे लगता है कि विराट कोहली ने सबसे बड़ी गलती की है, उन्होंने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया 10 साल बाद उन्हें अपने इस फैसले पर पछतावा होगा उन्हें संन्यास नहीं लेना चाहिए था। कोहली के पास गजब की फिटनेस है और उनकी फिटनेस किसी भी अन्य खिलाड़ी से कहीं बेहतर है वह फिटनेस के मामले में 25 साल के क्रिकेटर को भी चुनौती दे सकते हैं। गुस्से में आकर संन्यास लेना सही नहीं है उन्हें मोहिंदर अमरनाथ की तरह बनना चाहिए जिन्हें कई बार टीम से बाहर किया गया लेकिन उन्होंने हर बार वापसी कर दूसरों को गलत साबित किया।"

यह भी पढ़े- रोहित-कोहली के फैंस कैलेंडर में मार्क कर लें ये तारीख, इस दिन फिर मचेगा वनडे में सुपरहिट जोड़ी का धमाल

रोहित शर्मा को लेकर चयनकर्ता को लेना है फैसला- कपिल देव

इसके बाद उन्होंने रोहित शर्मा पर भी अपनी बात रखी। कपिल देव ने कहा,

"अगर वह खेल सकते हैं तो ठीक है मैं यह फैसला सेलेक्टर्स पर छोड़ दूंगा और अगर वे कोई निर्णय लेते हैं कि उनका समय पूरा हो गया है तो यह पूरी तरह उन पर निर्भर है क्योंकि वे खेल की बेहतरी के लिए सामूहिक रूप से सोचते हैं। रोहित ने देश की शानदार सेवा की है लेकिन वह पूरी जिंदगी नहीं खेलते रहेंगे सुनील गावस्कर, सचिन तेंदुलकर, अनिल कुंबले, आर अश्विन, एमएस धोनी सभी गए हैं और एक दिन हर किसी को जाना ही पड़ता है।"

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 609 लेख
“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में