CSE
Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%M3682 PAK vs SL▲ +0.94%M3681 SA-E vs ROC▲ +2.27%Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%M3682 PAK vs SL▲ +0.94%M3681 SA-E vs ROC▲ +2.27%
ताजा खबर

कर्ण शर्मा ने प्रोफेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा, लेकिन आईपीएल में इस खास कीर्तिमान के लिए हमेशा रहेंगे याद

टीम इंडिया के पूर्व स्पिन गेंदबाज कर्ण शर्मा ने सभी तरह की क्रिकेट से अलविदा कह दिया है। कर्ण शर्मा के नाम आईपीएल में एक बहुत अनोखा रिकॉर्ड है।

KK
द्वाराKalpesh Kalal
प्रकाशित 3 मिनट पढ़ें
Karn Sharma's unique feat in the IPL
Karn Sharma's unique feat in the IPL

Karn Sharma's unique feat in the IPL: भारतीय क्रिकेट के एक अनुभवी लेग स्पिनर ने अब उस सफर को अलविदा कह दिया है, जिसमें उन्होंने टीम इंडिया से लेकर आईपीएल तक अपनी अलग पहचान बनाई। 38 साल की उम्र में कर्ण शर्मा ने प्रोफेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। उत्तर प्रदेश के इस दिग्गज खिलाड़ी ने यूपी टी20 लीग के दौरान अपने प्रोफेशनल करियर का आखिरी मैच खेला।

कर्ण शर्मा ने प्रोफेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा

कर्ण शर्मा उत्तर प्रदेश के यूपी टी20 लीग में कानपुर सुपर स्टार्स की तरफ से खेले और उन्होंने 25 अगस्त को रिंकू सिंह की कप्तानी वाली मेरठ मावेरिक्स के खिलाफ अपना आखिरी मैच खेला। इस मैच के दौरान कर्ण शर्मा काफी भावुक नजर आए और उन्हें दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों ने इस दौरान गार्ड ऑफ ओनर दिया। और रिंकु सिंह ने हाथ मिलाया।

यूपी के फिरकी गेंदबाज ने आईपीएल में किया है अनोखा कारनामा

भारतीय क्रिकेट टीम के लिए तो कर्ण शर्मा का करियर बहुत ही छोटा रहा है। लेकिन उन्होंने घरेलू क्रिकेट से लेकर आईपीएल में अपनी स्पिन गेंदबाजी से छाप छोड़ी। टीम इंडिया के लिए कर्ण शर्मा ने 1 टेस्ट, 2 वनडे और 1 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले और वो भी 12 साल पहले खेले हैं। लेकिन आईपीएल में उन्होंने काफी क्रिकेट खेली है और 90 मैचों में 83 विकेट अपने नाम किए।

3 अलग-अलग टीमों के साथ लगातार 3 खिताब जीतने वाले इकलौते खिलाड़ी

आईपीएल में कर्ण शर्मा के नाम एक बहुत ही अनोखा रिकॉर्ड है, जो किसी भी खिलाड़ी के नाम पर नहीं हैं। इस फिरकी गेंदबाज ने वर्ल्ड क्रिकेट की सबसे चर्चित लीग में लगातार 3 बार 3 अलग-अलग टीमों से खिताब उठाने वाले इकलौते खिलाड़ी रहे हैं। कर्ण शर्मा ने 2016 में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खिताब जीता तो वहीं 2017 में मुंबई इंडियंस और 2018 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए टाइटल उठाने का सौभाग्य हासिल किया।

यह भी पढ़े- रजत पाटीदार की Dream IPL XI में दिग्गजों की भरमार… लेकिन किस खिलाड़ी को किया बाहर?

वैसे लगातार 3 बार आईपीएल खिताब जीतने की लिस्ट में फिल साल्ट और सुयश शर्मा का नाम भी शामिल है, लेकिन फिल सॉल्ट और सुयश शर्मा ने 2 टीमों के लिए ये मुकाम हासिल किया। 2024 में दोनों खिलाड़ी कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए चैंपियन बने तो वहीं 2025 और 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के लिए खिताब अपने नाम किया।

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 236 लेख
“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में