केविन पीटरसन की 12 साल बाद इंग्लैंड टीम में वापसी! वनडे वर्ल्ड कप के लिए मिली खास जिम्मेदारी
इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियों के लिए कदम उठाया है और टीम में केविन पीटरसन को एक खास जिम्मेदारी दी है।

Kevin Pietersen handed a major responsibility in England: इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज रहे केविन पीटरसन ने 12 साल के लंबे अंतराल के बाद फिर से इंग्लैंड की टीम में वापसी की है। इंग्लिश टीम के लिए 2014 तक एक शानदार क्रिकेट करियर बनाने के बाद केविन पीटरसन को इतने लंबे समय के बाद टीम में अगले साल होने वाले आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप की खास तैयारियों को लेकर ईसीबी ने अहम जिम्मेदारी सौंपी है।
ईसीबी ने केविन पीटरनसन को व्हाइट बॉल फॉर्मेट में मिली बड़ी जिम्मेदारी
2027 में दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की संयुक्त मेजबानी में वनडे वर्ल्ड कप का आयोजन होना है। इस महाकुंभ के लिए इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने केविन पीटरन को एक बड़ी जिम्मेदारी देते हुए उन्हें टीम का विशेषज्ञ मेंटॉर के रूप में नियुक्त किया है। इस दिग्गज बल्लेबाज की क्रिकेटर के रूप में 2014 में अंतिम पारी खेलने के बाद वो इंग्लैंड की जर्सी में पहली बार दिखेंगे। उनका असाइनमेंट इंग्लैंड के ऑस्ट्रेलिया दौरे से शुरू होगा।
यह भी पढ़े-पाकिस्तान टीम में भूचाल! खिलाड़ियों के फोन जब्त, 7 बाहर… क्या खुलने वाला है बड़ा राज?
केविन पीटरसन बने टीम के विशेषज्ञ मेंटॉर
इंग्लैंड क्रिकेट ने अपने कोचिंग सेटअप को और मजबूत करते हुए पूर्व दिग्गज बल्लेबाज केविन पीटरसन को टीम के साथ जोड़ने का फैसला किया है। पीटरसन अब हेड कोच ब्रेंडन मैकुलम की टीम का हिस्सा होंगे। इस सेटअप में मार्कस ट्रेस्कोथिक, टिम साउथी, सारा टेलर और जीतन पटेल जैसे बड़े नाम भी शामिल हैं। इससे पहले पीटरसन आईपीएल फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स के साथ मेंटर की भूमिका निभा चुके हैं, जहां उनका अनुभव और क्रिकेट की गहरी समझ टीम के लिए अहम रही थी।
2014 के बाद इंग्लैंड की जर्सी पहनना गर्व की बात- केविन पीटरसन
केविन पीटरसन ने इंग्लैंड टीम के मेंटॉर नियुक्त किए जाने के बाद कहा कि
"दक्षिण अफ्रीका में विश्व कप जीतने के इस सफर में इस टीम की मदद करने के लिए मुझे कहा जाना मेरे लिए बेहद गर्व की बात है। 2014 के बाद पहली बार फिर से इंग्लैंड की जर्सी पहनना मेरे लिए एक गहरा सम्मान और बेहद खास पल है।"
“हमारे पास प्रतिभाशाली खिलाड़ियों से भरी एक बेहतरीन व्हाइट-बॉल टीम है, और मैं इन खिलाड़ियों के साथ मिलकर उनकी पूरी क्षमता को निखारने के लिए अथक परिश्रम करने को लेकर उत्साहित हूं। अगले 12 महीनों तक ब्रेंडन मैकुलम की टीम का हिस्सा बनना एक शानदार मौका है, और मैं जल्द से जल्द काम शुरू करने के लिए उत्सुक हूं।”




