CSE
Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▬ +0.00%M3691 WP vs ROC▬ +0.00%M3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▬ +0.00%M3691 WP vs ROC▬ +0.00%M3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%
ताजा खबर

KKR vs LSG Weather Update: कोलकाता-लखनऊ मैच पर मंडराया संकट? जानें क्या कहती है ईडन गार्डन्स की वेदर रिपोर्ट

कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच होने वाले मैच में बारिश के खलल के चांस न के बराबर हैं।

S
द्वाराSonu
प्रकाशित 3 मिनट पढ़ें
Kolkata Eden Gardnes Weather Report
Kolkata Eden Gardnes Weather Report

KKR vs LSG Weather Report: कोलकाता के ईडन गार्डन्स में आज IPL 2026 का 15वां मैच खेला जाना है, जिसमें कोलकाता नाइट राइडर्स की टक्कर लखनऊ सुपर जायंट्स से होगी। इस मैदान पर पिछला मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था। आज के मुकाबले पर भी बारिश का साया मंडरा रहा है। सुबह तड़के ही तेज बारिश हुई है। ऐसे में फैंस ये जरूर जानना चाहते होंगे कि क्या आज मैच पूरा होने के चांस हैं या नहीं? चलिए इस सवाल का जवाब ईडन गार्डन्स की वेदर रिपोर्ट के जरिए जानते हैं। 

KKR vs LSG Weather Report 

कोलकाता में आज यानी 9 अप्रैल को मौसम के कई रंग देखने को मिल सकते हैं। सुबह-सुबह हुई भारी बारिश के बाद से शहर में काले बादल छाए हुए हैं। दोपहर के समय तापमान 33°C के करीब रहने की उम्मीद जताई गई है और उमस काफी ज्यादा परेशान करेगी। हालांकि, मैच के समय यानी शाम को मौसम ठंडा होकर 26°C से 29°C तक आ सकता है, लेकिन रात 11 से 2 बजे के बीच फिर से बारिश मैच होने के चांस है।

यह भी पढ़ें:5 बल्लेबाज जिन्होंने टी20 में जड़े हैं सबसे ज्यादा छक्के, जोस बटलर भी लिस्ट में शामिल

हालांकि, फैंस के लिए अच्छी खबर ये है कि मैच के दौरान बारिश होने के चांस लगभग न के बराबर हैं। AccuWeather के अनुसार, दोपहर में बारिश की संभावना 20 से 60 प्रतिशत है। रात को बारिश की वजह से खेल में बाधा पड़ने की उम्मीद नहीं है। मौसम साफ रहने के पूरे आसार हैं। इस तरह खेल के दौरान पूरे 40 ओवर देखने को मिलेंगे। 

KKR और LSG का स्क्वॉड 

LSG का स्क्वॉड: मिशेल मार्श, एडेन मार्करम, ऋषभ पंत (विकेट कीपर), आयुष बदोनी, मुकुल चौधरी, निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मणिमारन सिद्धार्थ, आवेश खान, मोहम्मद शमी, दिग्वेश सिंह राठी, प्रिंस यादव, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, हिम्मत सिंह, अक्षत रघुवंशी, जोश इंग्लिस, शाहबाज़ अहमद, एनरिक नोर्त्जे, नमन तिवारी, अर्शिन कुलकर्णी, मोहसिन खान, वानिंदु हसरंगा,मयंक प्रभु यादव, आकाश महाराज सिंह, अर्जुन तेंदुलकर।

KKR का स्क्वॉड: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेट कीपर), रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, नवदीप सैनी, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी, सौरभ दुबे, सुनील नरेन, ब्लेसिंग मुज़रबानी, मनीष पांडे, तेजस्वी दहिया, राहुल त्रिपाठी, टिम सीफर्ट, सार्थक रंजन, रचिन रवींद्र, प्रशांत सोलंकी, उमरान मलिक, दक्ष कामरा, वरुण चक्रवर्ती, मथीशा पथिराना

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

S
लेखक

Sonu

author · 91 लेख
“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में