ताजा खबर

केएल राहुल का अचानक हुआ ब्रेन फेड! अपने ही बैट से स्टंप उखाड़कर हुए आउट

न्यूजीलैंड दौरे पर भारत-ए के लिए खेल रहे केएल राहुल अनऑफिशियल टेस्ट मैच की दोनों ही पारियों में बुरी तरह से फ्लॉप रहे, पहली पारी में खाता नहीं खोल पाने वाले राहुल दूसरी पारी में 4 रन बनाकर चलते बने।

KK
द्वाराKalpesh Kalal
प्रकाशित 3 मिनट पढ़ें
KL Rahul Wicket
KL Rahul Wicket

KL Rahul Wicket: क्रिकेट के मैदान पर आपने बल्लेबाजों को बोल्ड होते, कैच आउट होते और रन आउट होकर पवेलियन लौटते तो खूब देखा होगा, लेकिन क्या आपने कभी किसी बल्लेबाज को अपने ही बल्ले से विकेट गंवाते देखा है? न्यूजीलैंड की धरती पर भारतीय बल्लेबाज केएल राहुल के साथ कुछ ऐसा ही अजीबोगरीब वाकया देखने को मिला, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। 

केएल राहुल ने अपने ही हाथों से खुद का विकेट गंवाया

पहली पारी में नाकाम होने के बाद केएल राहुल से दूसरी पारी में उम्मीद थी,  लेकिन अचानक उनसे ऐसी चूक हुई कि उन्हें अपना विकेट गंवाकर पवेलियन लौटना पड़ा। न गेंदबाज को कोई खास मेहनत करनी पड़ी और न ही फील्डर को कैच पकड़ना पड़ा। आखिर राहुल से ऐसी क्या गलती हुई कि वह हिट विकेट होकर आउट हो गए? चलिए जानते हैं कैसे? 

हमें अपने विश्वसनीय स्रोत के रूप में जोड़ेंहमारी कवरेज सबसे पहले पाने के लिए Google पर Cricket Winner को फ़ॉलो करें।
★ Cricket Winner जोड़ें

गेंद को विकेट में जाने से रोकने की कोशिश, खुद हाथों से मार दिया विकेट पर बल्ला

इंडिया ए की ओर से न्यूजीलैंड ए के खिलाफ खेल रहे ओपनर बल्लेबाज केएल राहुलके लिए पहले अनऑफिशियल टेस्ट की दूसरी पारी भी निराशाजनक रही। राहुल इस पारी में 15 गेंदों का सामना करने के बाद महज 4 रन बनाकर आउट हो गए। उनके आउट होने का तरीका भी काफी हैरान करने वाला था।

दरअसल, राहुल गेंद को डिफेंड करने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन गेंद पिच पर उछलकर स्टंप की ओर जाने लगी। उसे विकेट से टकराने से रोकने के प्रयास में राहुल ने अपना बल्ला आगे बढ़ाया, लेकिन इस दौरान उनका संतुलन बिगड़ गया और बल्ला सीधे स्टंप से जा टकराया। इस तरह राहुल को हिट-विकेट होकर पवेलियन लौटना पड़ा। उनकी इस अजीबोगरीब गलती का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़े- जिस वापसी का था इंतजार, अब उसी पर उठे सवाल, भुवनेश्वर कुमार पर लटकी तलवार!

राहुल के ब्रेन फेड से हर कोई हुआ हैरान

राहुल के लिए इस मुकाबले की पहली पारी भी कुछ खास नहीं रही थी, जहां वह बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए थे। ऐसे में दूसरी पारी में भी उनका सस्ते में आउट होना टीम इंडिया में अपनी जगह और फॉर्म को लेकर चर्चा बढ़ा सकता है। दूसरी पारी में राहुल से बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन वह केवल 4 रन ही बना सके। खास बात यह रही कि उनका विकेट किसी शानदार गेंद या बेहतरीन फील्डिंग का नतीजा नहीं था, बल्कि गेंद को स्टंप पर लगने से बचाने की कोशिश में उन्होंने खुद ही अपना विकेट गंवा दिया। अब राहुल के इस हिट-विकेट आउट होने की घटना क्रिकेट फैंस के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है।

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 491 लेख
“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में