CSE
Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▬ +0.00%M3691 WP vs ROC▬ +0.00%M3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▬ +0.00%M3691 WP vs ROC▬ +0.00%M3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%
ताजा खबर

LSG या GT? सारा तेंदुलकर हुईं ब्लश — अर्जुन vs शुभमन की टीम पर मुस्कान ने खोल दिया राज! देखें वायरल वीडियो

LSG या GT: किसका समर्थन करने लखनऊ पहुंचीं सारा तेंदुलकर? क्यूट रिएक्शन से सचिन की लाडली ने बढ़ाया सस्पेंस

Abhay Kumar
द्वाराAbhay Kumar
प्रकाशित 4 मिनट पढ़ें
Sara Tendulkar spotted at Lucknow airport ahead of LSG vs GT match
Sara Tendulkar spotted at Lucknow airport ahead of LSG vs GT match

Sara Tendulkar Viral Reaction To LSG or GT Support Question: आईपीएल 2026 का 19वां मुकाबला रविवार, 12 अप्रैल को दोपहर 3:30 बजे से लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा। यह रोमांचक मैच लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित होगा।

इस मुकाबले में एक ओर दोनों टीमों के कप्तान ऋषभ पंत और शुभमन गिल पर सभी की नजरें रहेंगी, वहीं दूसरी ओर सारा तेंदुलकर ने भी फैंस की दिलचस्पी बढ़ा दी है। सारा, अर्जुन तेंदुलकर की बहन हैं और शुभमन गिल के साथ उनके रिश्ते को लेकर भी अक्सर चर्चाएं होती रहती हैं।

लखनऊ एयरपोर्ट पर अपनी भाभी सानिया चंडोक के साथ स्पॉट हुईं सारा तेंदुलकर से जब पूछा गया कि वह अगले मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स या गुजरात टाइटंस में से किस टीम को सपोर्ट करेंगी, तो उन्होंने सीधे जवाब देने से बचते हुए सिर्फ मुस्कुरा दिया। इस सवाल पर सारा ब्लश करती नजर आईं और हंसते हुए आगे बढ़ गईं। उनके इस क्यूट रिएक्शन ने फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी है, वहीं शुभमन गिल के साथ उनके रिश्ते को लेकर एक बार फिर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

LSG vs GT मैच से पहले सारा की मुस्कान ने बढ़ाया सस्पेंस

दरअसल, आईपीएल में सारा तेंदुलकर अक्सर मैचों का लुत्फ उठाने स्टेडियम में नजर आती हैं। पहले वह मुंबई इंडियंस के मुकाबले देखने वानखेड़े स्टेडियम पहुंचती थीं, क्योंकि उस समय उनके पिता और बाद में भाई अर्जुन तेंदुलकर इस टीम का हिस्सा थे। हालांकि, मौजूदा सीजन से पहले अर्जुन का टीम बदलना हुआ और वह ट्रेड के जरिए लखनऊ सुपर जायंट्स में शामिल हो गए। इसी वजह से सारा इस बार LSG का मैच देखने लखनऊ पहुंची हैं, जहां उनके साथ अर्जुन की पत्नी यानी उनकी भाभी भी नजर आईं।

यह भी पढ़ें: बीच सड़क पर युजवेंद्र चहल की ये कैसी हरकत? चलती कार में पी सिगरेट और फिर जो किया...

लखनऊ एयरपोर्ट से बाहर निकलते वक्त दोनों का सामना वहां मौजूद पैपराजी से हुआ। इस दौरान सारा से पूछा गया कि वह लखनऊ सुपर जायंट्स या गुजरात टाइटंस में से किसे सपोर्ट करेंगी। एक तरफ लखनऊ की टीम में उनके भाई अर्जुन हैं, तो दूसरी ओर गुजरात टाइटंस में शुभमन गिल खेलते हैं, जिनके साथ सारा का नाम अक्सर जोड़ा जाता है। हालांकि, सचिन तेंदुलकर की बेटी ने बड़ी स्मार्ट तरीके से इस सवाल से किनारा कर लिया और अपनी क्यूट मुस्कान के साथ सस्पेंस और बढ़ा दिया। उन्होंने सीधे तौर पर कुछ नहीं कहा, लेकिन अपने रिएक्शन से फैंस को सोचने पर जरूर मजबूर कर दिया।

देखें वीडियो: 

GT के खिलाफ अर्जुन तेंदुलकर को मिलेगी LSG की प्लेइंग XI में जगह?

आईपीएल 2026 में अर्जुन तेंदुलकर को अभी तक लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला है। टीम अब तक तीन मुकाबले खेल चुकी है, लेकिन अर्जुन सभी में बेंच पर ही रहे हैं। हालांकि, सारा तेंदुलकर और अर्जुन की पत्नी के लखनऊ पहुंचने के बाद कयास तेज हो गए हैं कि क्या बाएं हाथ के इस ऑलराउंडर को कप्तान ऋषभ पंत गुजरात टाइटंस के खिलाफ प्लेइंग इलेवन में मौका देंगे। इस मुकाबले पर सिर्फ मैदान में होने वाले एक्शन पर ही नहीं, बल्कि सारा के रिएक्शन को लेकर भी सभी की नजरें टिकी होंगी।

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

Abhay Kumar
लेखक

Abhay Kumar

admin · 263 लेख

मैं अभय कुमार, 2 साल के अनुभव के साथ हिंदी क्रिकेट कंटेंट राइटर हूं। IPL, इंटरनेशनल क्रिकेट, मैच रिपोर्ट्स, रिकॉर्ड्स, आंकड़ों और खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस पर आसान, साफ और दिलचस्प भाषा में लिखता हूं। मेरी कोशिश रहती है कि क्रिकेट से जुड़ी हर बड़ी अपडेट पाठकों तक तेज, भरोसेमंद और आकर्षक अंदाज में पहुंचे।

“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में