CSE
Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%M3682 PAK vs SL▲ +0.94%M3681 SA-E vs ROC▲ +2.27%Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%M3682 PAK vs SL▲ +0.94%M3681 SA-E vs ROC▲ +2.27%
ताजा खबर

क्रिकेट के इतिहास में दर्ज हुआ मार्को यानसेन का नाम, सचिन के खास क्लब में मिली जगह

दक्षिण अफ्रीका के ऑलराउंडर खिलाड़ी मार्को यानसेन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डरबन वनडे मुकाबले में एक बहुत ही अनोखी उपलब्धि हासिल की और उन्होंने सचिन तेंदुलकर के क्लब में जगह बनाई।

KK
द्वाराKalpesh Kalal
प्रकाशित 3 मिनट पढ़ें
Marco Jansen achieves a special ODI milestone
Marco Jansen achieves a special ODI milestone

Marco Jansen achieves a special ODI milestone: दक्षिण अफ्रीका के स्टार तेज गेंदबाज और बॉलिंग ऑलराउंडर माने जाने वाले मार्को यानसेन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 24 सितंबर, गुरुवार को खेले गए पहले वनडे मैच में एक बहुत ही खास उपलब्धि हासिल की है। दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत हुई और पहला मुकाबला डरबन में खेला गया। इस मैच में मेजबान प्रोटियाज टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए 67 रन से जीत दर्ज की।

मार्को यानसेन की सचिन तेंदुलकर के क्लब में एन्ट्री

दक्षिण अफ्रीका के लिए इस पहले वनडे मुकाबले में स्टार ऑलराउंडर मार्को यानसेन का 3डी योगदान देखने को मिला और उन्होंने तीनों ही विभाग में खास कमाल करते हुए वनडे क्रिकेट की एक खास लिस्ट में अपनी जगह बना ली, जिसमें सचिन तेंदुलकर जैसा लीजेंड खिलाड़ी भी मौजूद है।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यानसेन का प्रदर्शन- 75 रन, 1 विकेट, 4 कैच

डरबन के किंग्समीड क्रिकेट ग्राउंड में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला वनडे मैच खेला गया। इस मैच में साउथ अफ्रीका के लिए मैथ्यू ब्रीट्ज्के ने शानदार शतक ठोका और जीत में सबसे बड़े नायक रहे, लेकिन इस प्रोटियाज टीम की इस कामयाबी में मार्को यानसेन का खास योगदान रहा, जिन्होंने बल्लेबाजी में नंबर-7 पर खेलते हुए 59 गेंद में 75 रन की बहुत ही उपयोगी पारी खेलने के बाद गेंदबाजी से 1 विकेट लिया और फील्डिंग में तो और भी ज्यादा चुस्ती दिखाते हुए 4 अहम कैच पकड़े।

यह भी पढ़े-11 साल तक मैदान पर राज… फिर अचानक बदला मन, इंग्लिश खिलाड़ी रूट ने कह दिया अलविदा! 

सचिन तेंदुलकर ने सबसे पहले किया था ये अनोखा कारनामा

दक्षिण अफ्रीका के इस गेंदबाज ने तीनों ही डिपार्टमेंट में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए सचिन तेंदुलकर और माइकल क्लार्क जैसे खिलाड़ियों के क्लब में जगह बना ली। एक ही वनडे मुकाबले में 50+ स्कोर, 1+  कैच और 4+ कैच करने का कारनामा करने वाले वो इतिहास के 5वें खिलाड़ी बने। ये कमाल इनसे पहले सचिन तेंदुलकर, यूनिस खान, माइकल क्लार्क और मार्नस लाबुशेन कर चुके हैं। सबसे पहले ऐसा अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम करने वाले सचिन तेंदुलकर रहे, जिन्होंने 1998 में पाकिस्तान के खिलाफ ढाका में किया था।

एक वनडे मैच में 50+ रन, 1+ विकेट और 4+ कैच लेने वाले खिलाड़ी

  1. सचिन तेंदुलकर (भारत) बनाम पाकिस्तान, ढाका, 1998
  2. यूनिस खान (पाकिस्तान) बनाम जिम्बाब्वे, हरारे, 2002
  3. माइकल क्लार्क (ऑस्ट्रेलिया) बनाम भारत, मेलबर्न, 2004
  4. मार्नस लाबुशेन (ऑस्ट्रेलिया) बनाम इंग्लैंड, नॉटिंघम, 2024
  5. मार्को यानसेन (दक्षिण अफ्रीका) बनाम ऑस्ट्रेलिया, डरबन, 2026
हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 358 लेख
“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में