CSE
Toss Index623.7 +2.03%Match Index579.1 +4.27%TIX-IWTO26108.5 +3.16%TIX-CPL2666.1 +2.03%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3594 GAW vs JK +0.00%M3593 NAM vs SA +4.27%M3592 SNP vs SLK −0.17%M3591 NAM vs ZIM +2.84%M3590 ENG-W vs IRE-W +4.27%M3589 TKR vs ABF −1.73%M3588 SNP vs BT −0.73%M3587 SA vs ZIM +4.27%M3586 ENG-W vs IRE-W +4.27%M3585 SCO-W vs NLD-W +0.00%Toss Index623.7 +2.03%Match Index579.1 +4.27%TIX-IWTO26108.5 +3.16%TIX-CPL2666.1 +2.03%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3594 GAW vs JK +0.00%M3593 NAM vs SA +4.27%M3592 SNP vs SLK −0.17%M3591 NAM vs ZIM +2.84%M3590 ENG-W vs IRE-W +4.27%M3589 TKR vs ABF −1.73%M3588 SNP vs BT −0.73%M3587 SA vs ZIM +4.27%M3586 ENG-W vs IRE-W +4.27%M3585 SCO-W vs NLD-W +0.00%
ताजा खबर

MLC 2026: T20 इतिहास का सबसे बड़ा रन चेज, एक मैच में टूटे कई विश्व रिकॉर्ड

MLC 2026 एलिमिनेटर में वाशिंगटन फ्रीडम ने 267 रन का लक्ष्य हासिल कर T20 इतिहास का सबसे बड़ा रन चेज किया। मैच में बने 536 रन और लगे 3 शतक।

MLC 2026 Largest T20 Run Chase
MLC 2026 Largest T20 Run Chase

MLC 2026: मेजर लीग क्रिकेट 2026 (MLC) टूर्नामेंट के एलिमिनेटर मुकाबले में T20 क्रिकेट में रिकॉर्ड की झड़ी लग गई है।  एमआई न्यूयॉर्क (MINY) और वाशिंगटन फ्रीडम (WF) के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। दोनों टीमों ने मिलकर 536 रन बनाए, तीन बल्लेबाजों ने शतक जड़े और T20 क्रिकेट का सबसे बड़ा सफल रन चेज भी देखने को मिला।

निकोलस पूरन और कीरोन पोलार्ड ने MI New York को पहुंचाया 266 रन तक

इस मैच में एमआई न्यूयॉर्क ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान निकोलस पूरन की 106 रन की विस्फोटक पारी और कीरोन पोलार्ड की 25 गेंदों में 64 रन की पारी की मदद से 266 रन का विशाल टोटल खड़ा किया यह अभी तक मेजर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट में सबसे बड़ा टोटल है।

स्टीवन स्मिथ और एंड्रीस गौस ने खेली यादगार शतकीय पारियां

दूसरी पारी में लक्ष्य का पीछा करने उतरी वाशिंगटन फ्रीडम टीम की शुरुआत खराब रही टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज मिशेल ओवेन शाकिब अल हसन की गेंद पर आउट होकर पवेलियन लौट गए। लेकिन कप्तान स्टीवन स्मिथ ने टीम का जिम्मा संभालते हुए 9 छक्के और 7 चौकों की मदद से विसफोटक पारी खली और 48 गेंदों में 110 रन बनाए।

दूसरे छोर पर बल्लेबाजी करने आए एंड्रीस गौस ने भी उनका बखूबी साथ निभाया और मात्र 51 गेंदों में 10 चोंको और 12 छेंको की मदद से 132 रन की बेहतरीन पारी खेली। दोनों बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर वाशिंगटन फ्रीडम ने 8 गेंद शेष रहते 4 विकेट के नुकसान पर 270 रन बना डाले

एक ही मैच में टूटे T20 क्रिकेट के कई बड़े रिकॉर्ड

इस हाई-स्कोरिंग मुकाबले में कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड बने। T20 फॉर्मेट में यह अभी तक का सबसे बड़ा रन चेज़ है। इस मैच में 3 बल्लेबाजों ने शतक लगाए हैं। यह भी T20 फॉर्मेट में पहली बार हुआ है। दोनों पारियों में कुल 536 रन बने, जो T20 क्रिकेट के इतिहास में किसी एक मैच में सबसे ज्यादा रन हैं। इस जीत के साथ WF टीम दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में पहुंच गई है, जहां उसका मुकाबला SFU टीम से होगा। आपको बता दें कि लॉस एंजेलिस टीम फाइनल में अपनी जगह पक्की कर चुकी है।

वाशिंगटन फ्रीडम प्लेइंग-XI:

स्टीवन स्मिथ (कप्तान), मिशेल ओवेन, रचिन रवींद्र, एंड्रीस गौस (विकेट कीपर), ग्लेन मैक्सवेल, लाहिरू मिलंथा, निखिल चौधरी, बेन ड्वारशुइस, ओबस पिएनार, इयान हॉलैंड, सौरभ नेत्रवलकर

एमआई न्यूयॉर्क प्लेइंग-XI:

क्विंटन डी कॉक (विकेट कीपर), मोनंक पटेल, निकोलस पूरन (कप्तान), शाकिब अल हसन, कीरोन पोलार्ड, तजिंदर ढिल्लों, कुंवरजीत सिंह, रोमारियो शेफर्ड, ट्रेंट बोल्ट, एहसान आदिल, रुशिल उगरकर

यह भी पढ़ें: ENG vs IND Dream11 Prediction, 2nd ODI- पिच रिपोर्ट, प्लेइंग 11 और फेंटेसी टीम

लेखक के बारे में

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में