CSE
Toss Index637.0 −0.11%Match Index641.1 +2.60%TIX-CPL2672.0 −0.11%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3601 NAM vs SA +0.00%M3600 GAW vs ABF +0.00%M3599 BT vs SLK +2.60%M3598 GAW vs SNP +0.94%M3597 SA vs ZIM +1.77%M3596 ENG-W vs IRE-W +2.27%M3595 BT vs TKR +0.42%M3594 GAW vs JK +2.27%M3593 NAM vs SA +4.27%M3592 SNP vs SLK −0.17%Toss Index637.0 −0.11%Match Index641.1 +2.60%TIX-CPL2672.0 −0.11%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3601 NAM vs SA +0.00%M3600 GAW vs ABF +0.00%M3599 BT vs SLK +2.60%M3598 GAW vs SNP +0.94%M3597 SA vs ZIM +1.77%M3596 ENG-W vs IRE-W +2.27%M3595 BT vs TKR +0.42%M3594 GAW vs JK +2.27%M3593 NAM vs SA +4.27%M3592 SNP vs SLK −0.17%
ताजा खबर

भारत को हराकर भी पाकिस्तान क्यों हुआ बर्बाद? मोहम्मद युसूफ ने खोल दिया सबसे बड़ा राज!

पाकिस्तान क्रिकेट टीम इस वक्त अपने इतिहास के सबसे बुरे दौर से गुजर रही है। टीम को लगातार हर जगह मुंह की खानी पड़ रही है, जिसके बाद सवाल खड़े हो रहे हैं।

India vs Pakistan T20WC 2021
India vs Pakistan T20WC 2021

Downfall of Pakistan Cricket: वर्ल्ड क्रिकेट की सबसे बड़ी आर्च राइवल भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच किसी युद्ध से कम नहीं होता है। ये वो जंग है, जहां दोनों ही टीमें एक-दूसरे पर हर हाल में जीत दर्ज करना चाहती है। सालों से भारत ने पाकिस्तान पर पूरी तरह से डोमिनेट किया है, और भारतीय टीम के इसी वर्चस्व के बीच पाकिस्तान अगर भारत पर जीत दर्ज करें तो ये उनके लिए किसी बड़ी अचीवमेंट से कम नही हैं।

भारत पर जीत दर्ज करना पाकिस्तान क्रिकेट की बर्बादी का कारण?

लेकिन क्या ऐसा हो सकता है कि भारतीय टीम पर पाकिस्तान जीत दर्ज करें और वो ही उनके लिए बर्बादी का कारण बनें। तो इस बात से तो शायद हर कोई हैरान रह जाएगा, लेकिन ऐसा ही कुछ पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज रहे मोहम्मद युसूफ ने कहा है, जिन्होंने अपने एक दावे से सनसनी मचा दी है।

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेट मोहम्मद युसूफ ने दिया हैरान करने वाला बयान

पाकिस्तान क्रिकेट टीम इस समय अपने सबसे मुश्किल दौर से गुजर रही है। मैदान पर लगातार खराब प्रदर्शन, टीम में बार-बार बदलाव और कप्तानी को लेकर उठते सवालों ने PCB की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि पाकिस्तान के इस डाउनफॉल की शुरुआत एक ऐसी जीत से हुई थी, जिसे कभी टीम की ऐतिहासिक उपलब्धि माना गया था? पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज मोहम्मद युसूफ ने टीम की मौजूदा हालत के पीछे जिस वजह का खुलासा किया है, उसने क्रिकेट जगत में नई बहस छेड़ दी है। युसूफ के मुताबिक, 2021 में भारत के खिलाफ मिली शानदार जीत ही आगे चलकर पाकिस्तान क्रिकेट के लिए नुकसान का कारण बन गई।

2021 में भारत को पाकिस्तान ने 10 विकेट से हराया था

दरअसल, 2021 टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ इतिहास रचते हुए 10 विकेट से मुकाबला जीता था। दुबई में खेले गए इस मैच में भारत ने पाकिस्तान के सामने 152 रनों का लक्ष्य रखा था। जवाब में बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान की सलामी जोड़ी ने बिना कोई विकेट गंवाए लक्ष्य हासिल कर लिया। यह भारत के खिलाफ वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की पहली जीत थी और पाकिस्तान क्रिकेट के लिए इसे बड़ी उपलब्धि माना गया। लेकिन करीब पांच साल बाद पूर्व कप्तान मोहम्मद युसूफ इस जीत को ही टीम के पतन से जोड़ रहे हैं।

यह भी पढ़े- अगर नहीं मिले हार्दिक तो KKR अपने इस नाइट राइडर्स को सौंपेगी कमान, किया खुद को कप्तानी के लिए साबित

‘इस जीत ने हमें काफी नुकसान पहुंचाया’

समा टीवी पर पाकिस्तान टीम के डाउनफॉल पर बात करते हुए मोहम्मद युसूफ ने कहा कि

“2021 में हम भारत के खिलाफ जो मैच जीते थे, उसने हमें काफी नुकसान पहुंचाया है। उस जीत के बाद हमारे खिलाड़ियों ने सोचना शुरू कर दिया कि उन्होंने कुछ बड़ा हासिल कर लिया है। उन्हें समझ नहीं आया कि इसके बाद उन्हें क्या करना चाहिए. जब आप अच्छा प्रदर्शन करते हैं, तो आपको विनम्र रहना चाहिए. अगर आप अपनी कॉलर ऊंची कर लेंगे और सम्मान नहीं करेंगे, तो समस्याएं खड़ी होंगी। पाकिस्तानी क्रिकेट में कई दिक्कतें आई हैं।"

कप्तानी की होड़ भी बनी बड़ी समस्या

मोहम्मद युसूफ ने पाकिस्तान क्रिकेट की एक और बड़ी समस्या की ओर इशारा किया। उनका कहना है कि टीम में हर कोई कप्तान बनने की कोशिश कर रहा था और कप्तानी हासिल करने की यह होड़ पाकिस्तान क्रिकेट को नुकसान पहुंचा रही है। यानी टीम का फोकस सामूहिक प्रदर्शन से ज्यादा व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाओं की तरफ चला गया। युसूफ ने PCB को भी पूरी तरह जिम्मेदार नहीं ठहराया। उनका कहना है कि बोर्ड ने टीम को लगातार सपोर्ट दिया, कई कोच आए और गए और टीम को बेहतर बनाने के लिए कई बदलाव भी किए गए। इसके बावजूद कोई खिलाड़ी आगे आकर जिम्मेदारी लेने में कामयाब नहीं रहा।

टैग:Pakistan

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 274 लेख

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में