CSE
Toss Index637.0 −0.11%Match Index641.1 +2.60%TIX-CPL2672.0 −0.11%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3601 NAM vs SA +0.00%M3600 GAW vs ABF +0.00%M3599 BT vs SLK +2.60%M3598 GAW vs SNP +0.94%M3597 SA vs ZIM +1.77%M3596 ENG-W vs IRE-W +2.27%M3595 BT vs TKR +0.42%M3594 GAW vs JK +2.27%M3593 NAM vs SA +4.27%M3592 SNP vs SLK −0.17%Toss Index637.0 −0.11%Match Index641.1 +2.60%TIX-CPL2672.0 −0.11%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3601 NAM vs SA +0.00%M3600 GAW vs ABF +0.00%M3599 BT vs SLK +2.60%M3598 GAW vs SNP +0.94%M3597 SA vs ZIM +1.77%M3596 ENG-W vs IRE-W +2.27%M3595 BT vs TKR +0.42%M3594 GAW vs JK +2.27%M3593 NAM vs SA +4.27%M3592 SNP vs SLK −0.17%
ताजा खबर

अगर नहीं मिले हार्दिक तो KKR अपने इस नाइट राइडर्स को सौंपेगी कमान, किया खुद को कप्तानी के लिए साबित

आईपीएल की 3 बार की चैंपियन टीम कोलकाता नाइट राइडर्स पिछले कुछ दिनों से हार्दिक पंड्या के ट्रेड को लेकर पूरा जोर लगा रही है। अगर हार्दिक से ट्रेड होता है, तो वो कप्तान बन सकते हैं।

Kolkata Knight Riders' New Captain
Kolkata Knight Riders' New Captain

Kolkata Knight Riders' New Captain:अजिंक्य रहाणे के संन्यास के बाद आईपीएल 2027 से पहले इंडियन प्रीमियर लीग में 3 बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने सबसे बड़ा सवाल कप्तानी का है। पिछले कुछ समय से फ्रेंचाइजी हार्दिक पंड्या को अपने साथ जोड़कर इस सवाल का जवाब ढूंढने की कोशिश में लगी है

हार्दिक का नहीं होता है ट्रेड तो कौन बनेगा केकेआर का कप्तान?

लेकिन अगर यह बड़ा ट्रेड नहीं हो पाया, तो कोलकाता के पास अपने ही खेमे में एक ऐसा नाम मौजूद है, जिसने नेतृत्व की काबिलियत साबित की है। जो कप्तानी के मजबूत दावेदार के रूप में सामने आ रहे हैं। ये और कोई नहीं है, बल्कि टीम के स्टार खिलाड़ी और फिनिशर रिंकू सिंह है। जो अब टीम की कमान संभालने के लिए मजबूत विकल्प के तौर पर माने जा रहे हैं।

रिंकू सिंह ने खुद बनाया केकेआर की कप्तानी का मजबूत दावेदार

अब देखना होगा कि क्या टीम किसी बड़े नाम पर दांव लगाती है या फिर अपने इस नाइट राइडरको कमान सौंपकर नया अध्याय शुरू करती है। ये देखना वाकई में दिलचस्प होने वाला है, लेकिन रिंकू सिंह ने यूपी टी20 लीग में एक बार फिर से कप्तानी के लिए खुद को पूरी तरह से साबित किया है। जहां, उन्होंने अपनी टीम मेरठ मेवरिक्स को चैंपियनशिप दिलाई है।

रिंकू सिंह की कप्तानी में मेरठ ने जीता यूपी टी20 लीग का खिताब

यूपी टी20 लीग के चौथे सीजन का फाइनल मुकाबला रविवार को रिंकू सिंह की मेरठ मेवेरिक्स और भुवनेश्वर कुमार की लखनऊ फाल्कंस के बीच खेला गया। इस मुकाबले में रिंकू की टीम ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए बड़े अदम के साथ लखनऊ को 94 रनों से मात देकर खिताब जीत लिया। रिंकू सिंह की कप्तानी में इस टीम ने टूर्नामेंट की शुरुआत से लेकर आखिर तक अपना वर्चस्व दिखाते हुए चौंपियन बनी।

यह भी पढ़े- महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैचों में कप्तानी करने वाली टॉप-5 खिलाड़ी

रिंकू ने कप्तानी में कामयाबी हासिल कर किया खुद को साबित

कोलकाता नाइट राइडर्स ने रिंकू सिंह को पिछले ही सीजन अपनी टीम की उपकप्तानी सौंपी थी। वो अजिंक्य रहाणे के डिप्टी रहे। अब रहाणे ने रिटायरमेंट ले लिया है, और दूसरी तरफ केकेआर हार्दिक पंड्या को मुंबई इंडियंस से ट्रेड करने के लिए जी-जान लगा रही है। बात अभी बनी नहीं है। केकेआर हार्दिक को अपने पाले में लेकर टीम का कप्तान बनाना तो चाहती है, लेकिन अगर इस ऑलराउंडर का ट्रेड नहीं हो पाता है, तो फिर रिंकू सिंह की यूपी टी20 लीग की कप्तानी की कामयाबी उन्हें केकेआर की कप्तानी दिलाने में सबसे बड़ा योगदान देगी।

केकेआर के साथ 2018 से जुड़े हैं रिंकू

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह का रिश्ता कोलकाता नाइट राइडर्स से काफी पुराना है। वह IPL 2018 से ही KKR का हिस्सा हैं और अब अजिंक्य रहाणे के संन्यास के बाद टीम की कप्तानी की रेस में उनका नाम तेजी से सामने आया है। हालांकि, रिंकू की कप्तानी को लेकर कुछ फैंस और क्रिकेट जानकारों के मन में सवाल थे कि क्या वह दबाव भरे मुकाबलों में टीम को सही दिशा दे पाएंगे? लेकिन यूपी टी-20 लीग में रिंकू सिंह ने अपने प्रदर्शन और नेतृत्व क्षमता से इन सवालों का जोरदार जवाब दे दिया है। बतौर कप्तान उन्होंने टीम को चैंपियन बनाया और पूरे टूर्नामेंट में अपनी लीडरशिप का दम दिखाया। अब KKR के सामने बड़ा सवाल हैक्या IPL 2027 में हार्दिक पंड्या नहीं मिले, तो रिंकू को ही कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी जाए?

 

 

 

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 274 लेख

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में