CSE
Toss Index637.0 −0.11%Match Index641.1 +2.60%TIX-CPL2672.0 −0.11%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3601 NAM vs SA +0.00%M3600 GAW vs ABF +0.00%M3599 BT vs SLK +2.60%M3598 GAW vs SNP +0.94%M3597 SA vs ZIM +1.77%M3596 ENG-W vs IRE-W +2.27%M3595 BT vs TKR +0.42%M3594 GAW vs JK +2.27%M3593 NAM vs SA +4.27%M3592 SNP vs SLK −0.17%Toss Index637.0 −0.11%Match Index641.1 +2.60%TIX-CPL2672.0 −0.11%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3601 NAM vs SA +0.00%M3600 GAW vs ABF +0.00%M3599 BT vs SLK +2.60%M3598 GAW vs SNP +0.94%M3597 SA vs ZIM +1.77%M3596 ENG-W vs IRE-W +2.27%M3595 BT vs TKR +0.42%M3594 GAW vs JK +2.27%M3593 NAM vs SA +4.27%M3592 SNP vs SLK −0.17%
ताजा खबर

महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैचों में कप्तानी करने वाली टॉप-5 खिलाड़ी

किसी भी फॉर्मेट में 150 मैचों में कप्तानी का सफर पूरा करें, तो ये उपलब्धि बहुत ही खास बन जाता है, टी20 इंटरनेशनल में पुरुष और महिला क्रिकेट में 150 मैचों में कप्तानी करने वाली इकलौती खिलाड़ी।

Most Women's T20 International matches as captain
Most Women's T20 International matches as captain

Most Women's T20 International matches as captain: क्रिकेट के किसी भी फॉर्मेट में कप्तानी करना किसी भी खिलाड़ी के लिए खास उपलब्धि माना जाता है। टेस्ट क्रिकेट, वनडे क्रिकेट हो या फिर T20 इंटरनेशनल, क्रिकेट में कप्तानी करना जितना आसान दिखाई देता है, असल में उतना ही मुश्किल है। एक कप्तान के सामने हर मैच में रणनीति, दबाव और फैसलों की बड़ी चुनौती होती है।

किसी भी फॉर्मेट में 150 मैचों में कप्तानी करने की उपलब्धि होती है खास

लेकिन अगर कोई कप्तान किसी भी फॉर्मेट में 150 मैचों में कप्तानी का सफर पूरा करें, तो ये उपलब्धि बहुत ही खास बन जाता है,  वहीं खासकर टी20 इंटरनेशनल फॉर्मेट में 150 बार टीम की कमान संभाल कोई संभाले, तो यह अलग ही कीर्तिमान बन जाता है? दुनिया में अब तक ऐसा सिर्फ एक ही खिलाड़ी कर सका है।

महिला क्रिकेट में टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा मैचों में कप्तानी

मेंस और पुरुष क्रिकेट में मिलाकर भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने ये मैजिकल आंकड़ा अपने नाम कर लिया है। 150 T20 इंटरनेशनल मैचों में कप्तानी का यह ऐतिहासिक आंकड़ा अपने आप में एक ऐसा रिकॉर्ड है, जिसके आसपास भी पहुंचना आसान नहीं। तो चलिए इस आर्टिकल में जानते हैं टी20 महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैचों में कप्तानी करने वाली टॉप-5 खिलाड़ी...

1. हरमनप्रीत कौर (भारत) 150 मैच

भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर इस सूची में सबसे ऊपर हैं। पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबला उनके कप्तानी करियर का 150वां T20I मैच रहा। उन्होंने 2012 में पहली बार भारत की T20I कप्तानी संभाली थी और तब से लंबे समय तक टीम की कमान संभालती आ रही हैं। 150 मैचों में कप्तानी करते हुए उन्होंने भारत को 87 जीत दिलाई हैं। यह उपलब्धि उन्हें पुरुष और महिला क्रिकेट दोनों में सबसे ज्यादा T20I मैचों में कप्तानी करने वाली खिलाड़ी बनाती है।

2. चमारी अथापथु (श्रीलंका) 121 मैच

श्रीलंका की स्टार ऑलराउंडर और कप्तान चमारी अथापथु इस रिकॉर्ड सूची में दूसरे स्थान पर हैं। उन्होंने 121 T20 इंटरनेशनल मैचों में कप्तानी की है। हरमनप्रीत के 150 तक पहुंचने के बावजूद अथापथु इस सूची में दूसरे स्थान पर मजबूती से कायम हैं और श्रीलंकाई महिला क्रिकेट में उनकी कप्तानी का प्रभाव लंबे समय से देखने को मिला है।

3. मेग लैनिंग (ऑस्ट्रेलिया) 100 मैच

ऑस्ट्रेलिया की पूर्व कप्तान मेग लैनिंग ने T20 इंटरनेशनल में कप्तान के तौर पर 100 मैच पूरे किए। वह इस आंकड़े तक पहुंचने वाली महिला क्रिकेट की सबसे बड़ी कप्तानों में शामिल हैं। लैनिंग की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया ने महिला क्रिकेट में कई बड़ी उपलब्धियां हासिल कीं और उनका नाम आधुनिक महिला क्रिकेट की सबसे सफल कप्तानों में गिना जाता है। मौजूदा सूची में वह तीसरे नंबर पर हैं।

यह भी पढ़े-T20I में भारत के लिए सबसे बड़ी पारियां, इन 3 बल्लेबाजों के आगे बड़े-बड़े दिग्गज फेल 

4. हीदर नाइट (इंग्लैंड) 96 मैच

इंग्लैंड की अनुभवी कप्तान हीदर नाइट ने T20 इंटरनेशनल में 96 मैचों में कप्तानी की है। उनका नेतृत्व इंग्लैंड की महिला टीम के लिए लंबे समय तक बेहद अहम रहा है। 100 मैचों के आंकड़े से वह सिर्फ चार मैच दूर हैं और इस सूची में चौथे स्थान पर मौजूद हैं।

5. डायने बिमेनीमाना (रवांडा)96 मैच

रवांडा की डायने बिमेनीमाना भी कप्तान के तौर पर 96 T20I मैचों के साथ हीथर नाइट के बराबर हैं। इस तरह दोनों खिलाड़ी संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर हैं। बिमेनीमाना का यह रिकॉर्ड खास इसलिए भी है क्योंकि उन्होंने महिला क्रिकेट के अपेक्षाकृत छोटे क्रिकेटिंग राष्ट्र रवांडा को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नेतृत्व दिया है।

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 274 लेख

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में