IPL इतिहास के वो 3 मैच, जिनमें तेज गेंदबाजों ने डाले सबसे ज्यादा ओवर; PBKS vs DC दूसरे नंबर पर
PBKS vs DC मैच में पेसर्स ने पूरे 39 ओवर डाले। जानें IPL इतिहास के टॉप 5 मुकाबले, जहां तेज गेंदबाजों का सबसे ज्यादा इस्तेमाल हुआ।

Most overs of Pace in an IPL match: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स (PBKS vs DC) के बीच मैच के दौरान एक अनोखा रिकॉर्ड देखने को मिला। धर्मशाला में खेले गए इस मुकाबले में तेज गेंदबाजों का दबदबा रहा और दोनों पारियों में कुल 39 ओवर की गेंदबाजी हुई, लेकिन इस दौरान स्पिनर्स से एक भी ओवर नहीं कराया गया। इस तरह यह मुकाबला IPL इतिहास में पेसर्स द्वारा सबसे ज्यादा ओवर डाले जाने वाले मैचों की सूची में दूसरे स्थान पर पहुंच गया।
आईपीएल में स्पिनर्स का काफी बोलबाला रहा है, लेकिन कई बार ऐसे मैच भी देखने को मिले हैं, जहां उनसे एक ओवर भी गेंदबाजी नहीं कराई गई और लगभग पूरे ओवर तेज गेंदबाजों ने ही डाले। सिर्फ PBKS vs DC ही नहीं, इससे पहले भी कई ऐसे मुकाबले हुए हैं, जहां पेसर्स का दबदबा देखने को मिला। आइए जानते हैं IPL के उन टॉप-3 मैचों के बारे में, जिनमें तेज गेंदबाजों ने सबसे ज्यादा ओवर डाले।
इन 3 IPL मैचों में पेसर्स ने किए सबसे ज्यादा ओवर
1. 39.4 ओवर - RCB vs CSK, बेंगलुरु, 2008
आईपीएल के पहले सीजन में 15वां मैच बेंगलुरु में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला गया था। इस मुकाबले में चेन्नई ने 13 रनों से जीत दर्ज की थी। दोनों पारियों को मिलाकर कुल 39.4 ओवर की गेंदबाजी देखने को मिली, लेकिन एक भी ओवर स्पिनर ने नहीं डाला। CSK की पारी के दौरान बेंगलुरु की ओर से सभी 20 ओवर पेसर्स ने डाले। वहीं, RCB की पारी के दौरान 19.4 ओवर तेज गेंदबाजों ने किए।
2. 39 ओवर - PBKS vs DC, धर्मशाला, 2026
आईपीएल 2026 का 55वां मैच धर्मशाला में खेला गया, जिसमें पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स की टक्कर हुई। इस मुकाबले में दोनों पारियों को मिलाकर कुल 39 ओवर की गेंदबाजी हुई। इस दौरान तेज गेंदबाजों की जमकर पिटाई भी हुई, लेकिन स्पिनर्स को गेंदबाजी का मौका नहीं मिला। अक्षर पटेल और युजवेंद्र चहल जैसे वर्ल्ड-क्लास स्पिनर्स की मौजूदगी के बावजूद उनसे एक भी ओवर न कराना थोड़ा चौंकाने वाला रहा।
यह भी पढ़ें: PBKS vs DC: जीत के बाद भी अक्षर पटेल पर लगा 12 लाख रुपये का जुर्माना, जानें वजह
3. 36 ओवर - KXIP vs DD, धर्मशाला, 2013
इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर 2013 सीजन में धर्मशाला में किंग्स XI पंजाब और दिल्ली डेयरडेविल्स के बीच खेला गया 67वां मैच है। इस मुकाबले में भी पेसर्स का दबदबा देखने को मिला था। दोनों पारियों को मिलाकर कुल 36 ओवर की गेंदबाजी हुई, लेकिन किसी भी स्पिन गेंदबाज का इस्तेमाल नहीं किया गया। इस मैच में पंजाब की टीम ने 7 रन से जीत हासिल की थी।
लेखक के बारे में
मैं अभय कुमार, 2 साल के अनुभव के साथ हिंदी क्रिकेट कंटेंट राइटर हूं। IPL, इंटरनेशनल क्रिकेट, मैच रिपोर्ट्स, रिकॉर्ड्स, आंकड़ों और खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस पर आसान, साफ और दिलचस्प भाषा में लिखता हूं। मेरी कोशिश रहती है कि क्रिकेट से जुड़ी हर बड़ी अपडेट पाठकों तक तेज, भरोसेमंद और आकर्षक अंदाज में पहुंचे।




