CSE
Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%M3682 PAK vs SL▲ +0.94%M3681 SA-E vs ROC▲ +2.27%Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%M3682 PAK vs SL▲ +0.94%M3681 SA-E vs ROC▲ +2.27%
ताजा खबर

वनडे में सबसे ज्यादा ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ जीतने वाले भारतीय खिलाड़ी

भारतीय क्रिकेट में ए से एक दिग्गज वनडे खिलाड़ी रहे हैं। जिसमें कुछ ऐसे खिलाड़ी रहे हैं, जो बहुत बड़े मैच विनर साबित हुए हैं। इनमें से सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द सीरीज जीतने वाले खिलाड़ी की लिस्ट।

KK
द्वाराKalpesh Kalal
प्रकाशित 4 मिनट पढ़ें
Most ‘Player of the Series’ awards in ODIs for India
Most ‘Player of the Series’ awards in ODIs for India

Most ‘Player of the Series’ awards in ODIs for India: वनडे क्रिकेट में किसी खिलाड़ी का एक मैच में शानदार प्रदर्शन करना बड़ी बात है, लेकिन पूरी सीरीज में लगातार टीम के लिए निर्णायक योगदान देना उससे कहीं ज्यादा मुश्किल माना जाता है। यही वजह है कि ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ का अवॉर्ड किसी खिलाड़ी की निरंतरता और मैच जिताने की क्षमता का बड़ा प्रमाण माना जाता है।

भारतीय क्रिकेट में इस अवॉर्ड के मामले में एक ऐसा नाम सबसे ऊपर है, जिसके आसपास पहुंचना भी कई दिग्गजों के लिए आसान नहीं रहा। वहीं अब एक युवा भारतीय बल्लेबाज ने महज 70 वनडे मैचों में ही ऐसी उपलब्धि हासिल कर ली है, जिसने उसे भारतीय क्रिकेट के कुछ सबसे बड़े नामों की कतार में खड़ा कर दिया है।

#सचिन तेंदुलकर — 15 बार  (463 वनडे)

भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर इस रिकॉर्ड में सबसे ऊपर हैं। सचिन ने अपने शानदार वनडे करियर में कुल 463 मैच खेले और इस दौरान 15 बार प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड अपने नाम किया। यह भारतीय क्रिकेट में अब भी सबसे बड़ा आंकड़ा है। सचिन ने 1989 से 2012 तक वनडे क्रिकेट खेला और इस दौरान 18,426 रन बनाए। उनकी निरंतरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने अपने लंबे करियर में 108 वनडे सीरीज खेलकर 15 बार यह प्रतिष्ठित पुरस्कार जीता।

#विराट कोहली — 12 बार (317 वनडे)

विराट कोहली इस खास सूची में दूसरे स्थान पर हैं। कोहली ने अब तक 317 वनडे मैच खेले हैं और 12 बार प्लेयर ऑफ द सीरीज का पुरस्कार जीत चुके हैं। विराट ने 2008 में अपना वनडे डेब्यू किया था और धीरे-धीरे खुद को इस फॉर्मेट के सबसे निरंतर बल्लेबाजों में स्थापित किया। खास बात यह है कि उन्होंने सचिन के 15 अवॉर्ड के रिकॉर्ड के काफी करीब पहुंचकर इस सूची में अपनी जगह मजबूत कर ली है। कोहली के नाम वनडे में 15 हजार से ज्यादा रन और 55 शतक भी हैं।

#शुभमन गिल — 7 बार (70 वनडे)

शुभमन गिल इस सूची में सबसे तेजी से ऊपर आने वाला नाम हैं। गिल ने सिर्फ 70 वनडे मैचों में ही 7 बार प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड जीत लिया है। हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज में 334 रन बनाने और दो शतक लगाने के बाद उन्हें सातवीं बार यह सम्मान मिला। इसके साथ ही उन्होंने एमएस धोनी, सौरव गांगुली और युवराज सिंह की बराबरी कर ली। खास बात यह है कि गिल ने यह उपलब्धि सिर्फ 22 वनडे सीरीज में हासिल की है। 

#एमएस धोनी — 7 बार (350 वनडे)

भारत के सबसे सफल कप्तानों में शामिल एमएस धोनी ने अपने वनडे करियर में 350 मैच खेले और 7 बार प्लेयर ऑफ द सीरीज बने। धोनी का वनडे करियर 2004 से 2019 तक चला और इस दौरान उन्होंने बल्ले के साथ-साथ विकेटकीपिंग और कप्तानी से भी टीम को लगातार योगदान दिया। सात बार सीरीज के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार जीतकर धोनी भारतीय खिलाड़ियों की इस सूची में संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर हैं। उनके नाम वनडे में 10,773 रन भी दर्ज हैं।

यह भी पढ़े- पिंक बॉल से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-5 गेंदबाज, डे-नाइट टेस्ट में रहता है अलग ही जलवा

#सौरव गांगुली — 7 बार (311 वनडे)

पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने अपने वनडे करियर में 311 मुकाबले खेले और 7 बार प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड जीता। गांगुली ने 1992 से 2007 तक भारत के लिए वनडे क्रिकेट खेला और इस दौरान 11,363 रन बनाए। उन्होंने भारतीय टीम को एक आक्रामक और आत्मविश्वासी टीम के रूप में तैयार करने में बड़ी भूमिका निभाई। Player of the Series के मामले में गांगुली ने 75 वनडे सीरीज में हिस्सा लेकर सात बार यह सम्मान हासिल किया और अब इस रिकॉर्ड में शुभमन गिल के साथ संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर हैं।

#युवराज सिंह — 7 बार (304 वनडे)

भारत के स्टार ऑलराउंडर युवराज सिंह ने अपने वनडे करियर में 304 मैच खेले और 7 बार प्लेयर ऑफ द सीरीज का पुरस्कार जीता। 2000 से 2019 तक चले करियर में युवराज ने बल्ले से 8,701 रन बनाए और गेंद से भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। बड़े टूर्नामेंटों में उनका प्रदर्शन खास तौर पर याद किया जाता है। Player of the Series के मामले में युवराज ने 71 वनडे सीरीज में सात बार यह पुरस्कार जीता। अब शुभमन गिल के सातवें अवॉर्ड के बाद दोनों का आंकड़ा बराबर हो गया है।

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 378 लेख
“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में