पिंक बॉल से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-5 गेंदबाज, डे-नाइट टेस्ट में रहता है अलग ही जलवा
इंटरनेशनल क्रिकेट में 2015 में डे-नाइट टेस्ट मैचों की सफर शुरू हुआ। पिंक बॉल से होने वाले इन मैचों में कुछ गेंदबाजों ने बल्लेबाजों पर अपना जबरदस्त डोमिनेशन दिखाया है।

Most Wickets in Pink-Ball Tests: डे-नाइट टेस्ट क्रिकेट का रोमांच ही कुछ ऐसा है, जहां सूरज ढलते ही खेल का रंग बदल जाता है। फ्लडलाइट्स के नीचे चमकती पिंक बॉल जब हवा में लहराती है और पिच से सीम होकर निकलती है, तो दुनिया के बड़े-बड़े बल्लेबाज भी मुश्किल में नजर आते हैं। यही वजह है कि पिंक बॉल टेस्ट में गेंदबाजों का दबदबा हमेशा देखने लायक रहा है।
लेकिन जब बात इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले और बल्लेबाजों के लिए सबसे बड़ा खतरा बने गेंदबाजों की होती है, तो एक देश का दबदबा साफ नजर आता है। इस लिस्ट में ऐसे 5 गेंदबाज शामिल हैं, जिन्होंने पिंक बॉल को अपना सबसे बड़ा हथियार बना लिया और डे-नाइट टेस्ट में विकेटों का अंबार लगा दिया। खास बात यह है कि नंबर-1 गेंदबाज के नाम दर्ज रिकॉर्ड बाकी सभी से मीलों आगे है। तो चलिए जानते हैं पिंक बॉल यानी डे-नाइट टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-5 गेंदबाज
#1. मिचेल स्टार्क- 89 विकेट
पिंक-बॉल टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खतरनाक गेंदबाज मिचेल स्टार्क का रिकॉर्ड बाकी गेंदबाजों से काफी आगे है। उन्होंने 16 डे-नाइट टेस्ट में 88 विकेट लिए हैं और उनका गेंदबाजी औसत करीब 17.08 है। इस दौरान वह 6 बार पारी में 5 या उससे ज्यादा विकेट ले चुके हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 6/9 है। खास बात यह है कि स्टार्क डे-नाइट टेस्ट में 50+ विकेट लेने वाले अकेले गेंदबाज हैं और उनके नाम सबसे ज्यादा विकेट का विश्व रिकॉर्ड दर्ज है।
स्टार्क की पिंक बॉल के साथ सफलता का सबसे बड़ा कारण उनकी तेज रफ्तार के साथ शुरुआती स्विंग और सीम मूवमेंट है। ऑस्ट्रेलिया में शाम और रोशनी के बीच का समय तेज गेंदबाजों के लिए खासा मददगार माना जाता है और स्टार्क ने इस परिस्थिति का सबसे ज्यादा फायदा उठाया है।
#2. पैट कमिंस- 43 विकेट
पैट कमिंस इस सूची में 43 विकेट के साथ संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 9 डे-नाइट टेस्ट में 43 विकेट चटकाए हैं। उनका औसत करीब 17.34 है, जबकि सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 6/23 है। कमिंस के नाम 2 पांच विकेट हॉल और एक 10 विकेट मैच भी दर्ज है।
कमिंस की खासियत यह रही है कि पिंक बॉल से वह सिर्फ स्विंग पर निर्भर नहीं रहते, बल्कि अपनी लाइन-लेंथ और उछाल का भी शानदार इस्तेमाल करते हैं। उनका 17.34 का औसत बताता है कि डे-नाइट टेस्ट में वह कितने प्रभावी रहे हैं।
#3. नाथन लियोन- 43 विकेट
पिंक-बॉल टेस्ट में तेज गेंदबाजों के दबदबे के बीच नाथन लियोन का रिकॉर्ड खास है। उन्होंने 13 डे-नाइट टेस्ट में 43 विकेट लिए हैं। उनका औसत 25.62 है और सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5/69 रहा है। उनके नाम एक पांच विकेट हॉल है।
लियोन की खासियत यह है कि जहां पिंक बॉल से तेज गेंदबाजों को ज्यादा मदद मिलती है, वहां भी उन्होंने लगातार विकेट निकाले हैं। ऑस्ट्रेलिया में डे-नाइट टेस्ट के दौरान उन्होंने 43 विकेट 25.62 की औसत से लिए हैं, जो दूसरे स्पिनरों की तुलना में बेहद प्रभावशाली रिकॉर्ड है।
यह भी पढ़े- भारत के खिलाफ ‘नफरत’ का पुराना वीडियो हुआ वायरल, एशियन गेम्स में 96 रन बनाने वाला खिलाड़ी फिर सुर्खियों में!
#4. जोश हेजलवुड- 40 विकेट
जोश हेजलवुड ने 9 डे-नाइट टेस्ट में 40 विकेट हासिल किए हैं। उनका औसत करीब 18.50 और स्ट्राइक रेट लगभग 43.2 है। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 6/70 है और वह 2 बार पांच विकेट लेने का कारनामा कर चुके हैं।
हेजलवुड की सबसे बड़ी ताकत उनकी लगातार एक जैसी लाइन और लेंथ है। पिंक बॉल से उन्हें सीम मूवमेंट और उछाल का फायदा मिला, जिसकी वजह से वह ऑस्ट्रेलिया के डे-नाइट टेस्ट अटैक के सबसे भरोसेमंद गेंदबाजों में रहे हैं। उनके पिंक-बॉल औसत 18.50 की तुलना में लाल गेंद का टेस्ट औसत 25.11 है—यानी पिंक बॉल में उनका प्रदर्शन और बेहतर हुआ है।
#5. जेम्स एंडरसन- 24 विकेट
इस लिस्ट में जेम्स एंडरसन अकेले गैर-ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज हैं। उन्होंने 6 डे-नाइट टेस्ट में 24 विकेट लिए हैं। उनका स्ट्राइक रेट करीब 45.8 है और सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 5/43 रहा। उनके नाम एक पांच विकेट हॉल है।
एंडरसन का पिंक-बॉल करियर स्टार्क या ऑस्ट्रेलिया के बाकी गेंदबाजों जितना लंबा नहीं रहा, लेकिन शुरुआती दौर में ही उन्होंने अपनी स्विंग गेंदबाजी का जलवा दिखाया। 2017 में एडिलेड में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्होंने 5/43 लेकर डे-नाइट टेस्ट में पांच विकेट लेने का कारनामा किया था।




