CSE
Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%M3682 PAK vs SL▲ +0.94%M3681 SA-E vs ROC▲ +2.27%Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%M3682 PAK vs SL▲ +0.94%M3681 SA-E vs ROC▲ +2.27%
ताजा खबर

T20I में 200+ रन डिफेंड करने में कौन है सबसे आगे? भारतीय कप्तानों की पूरी लिस्ट

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारतीय क्रिकेट टीम के लिए कईं दिग्गजों ने कप्तानी संभाली। इस सूची में एक से एक धाकड़ कप्तान रहे हैं, जिसमें कुछ कप्तानों ने अपनी अगुवायी में सबसे ज्यादा 200+ रन को डिफेंड किया है।

KK
द्वाराKalpesh Kalal
प्रकाशित 5 मिनट पढ़ें
Indian captains who have defended 200+ runs most often in T20Is
Indian captains who have defended 200+ runs most often in T20Is

Indian captains who have defended 200+ runs most often in T20Is : टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 200 से ज्यादा रन का लक्ष्य देना किसी भी टीम के लिए बड़ी बात होती है, लेकिन असली चुनौती तब शुरू होती है जब कप्तान को इतने बड़े स्कोर का बचाव करना होता है। इस मामले में भारतीय क्रिकेट के कई दिग्गज कप्तानों ने अपनी रणनीति और नेतृत्व से कमाल किया है।

हालांकि, अब इस खास रिकॉर्ड की चर्चा में एक ऐसा नाम सबसे आगे आ गया है, जिसने विराट कोहली जैसे दिग्गज को भी पीछे छोड़ दिया है। आखिर 200+ रन डिफेंड करने में कौन है भारत का सबसे सफल टी20 इंटरनेशनल कप्तान और इस लिस्ट में रोहित शर्मा व एमएस धोनी का स्थान क्या है?

#1. सूर्यकुमार यादव

2026 के टी20 वर्ल्ड कप के विनर कैप्टन सूर्यकुमार यादव का नाम इस सूची में सबसे ऊपर है। उनकी कप्तानी में भारतीय टीम ने टी20 इंटरनेशनल में 200 से अधिक रन बनाने के बाद 20 मुकाबले खेले, जिनमें से 19 में जीत हासिल की, जबकि केवल एक मैच में हार का सामना करना पड़ा। इस तरह सूर्यकुमार का रिकॉर्ड 200 से अधिक रन डिफेंड करने के मामले में शानदार रहा है। उनकी कप्तानी में भारतीय टीम ने आक्रामक क्रिकेट खेला है। बड़े स्कोर का बचाव करते हुए गेंदबाजों का सही इस्तेमाल भी टीम की सफलता का अहम हिस्सा रहा है।

#2. विराट कोहली

सुपरस्टार बल्लेबाज विराट कोहली का नाम भी इस सूची में खास स्थान रखता है। उनकी कप्तानी में भारतीय टीम ने टी20 इंटरनेशनल में 200 से अधिक रन बनाने के बाद 12 मुकाबले खेले और सभी में जीत दर्ज की। कोहली के नेतृत्व में टीम का जीत का रिकॉर्ड 100 प्रतिशत रहा। इन 12 मैचों में भारतीय टीम को एक भी हार नहीं मिली। उनकी कप्तानी में टीम ने बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबाजी में भी अच्छा प्रदर्शन किया। बड़े स्कोर का बचाव करते हुए भारतीय खिलाड़ियों ने कई मौकों पर विपक्षी टीम को लक्ष्य तक पहुंचने से रोका।

#3. एमएस धोनी

भारत के सर्वश्रेष्ठ कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भारतीय क्रिकेट के सफल कप्तानों में गिने जाते हैं। टी20 इंटरनेशनल में उनकी कप्तानी के दौरान भारतीय टीम ने 200 से अधिक रन बनाने के बाद कुल 5 मुकाबले खेले। इनमें से भारत को 4 मैचों में जीत मिली, जबकि एक मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। इस तरह धोनी की कप्तानी में टीम का जीत प्रतिशत 80 रहा। धोनी मैदान पर अपने फैसलों और गेंदबाजों के इस्तेमाल के लिए जाने जाते थे। बड़े लक्ष्य का बचाव करते समय उनकी रणनीति और खिलाड़ियों पर भरोसा टीम के लिए अहम साबित होता था।

यह भी पढ़े- हार्दिक पांड्या क्यों हैं टीम इंडिया के लिए अनमोल? बर्थडे पर जानें उनके 5 बड़े रिकॉर्ड

#4. रोहित शर्मा

भारतीय क्रिकेट में सबसे सफलतम कप्तान में से एक रहे रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने टी20 इंटरनेशनल में कई बड़े स्कोर बनाए। 200 या उससे अधिक रन बनाने के बाद टीम ने उनकी अगुवाई में कुल 6 मुकाबले खेले। इनमें से भारत ने 4 मैच जीते, जबकि 2 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा। रोहित की कप्तानी में भारतीय टीम ने आक्रामक बल्लेबाजी पर जोर दिया और बड़े लक्ष्य खड़े किए। हालांकि, कुछ मुकाबलों में विपक्षी टीम ने इन लक्ष्यों को हासिल कर लिया। इसके बावजूद रोहित का नाम उन भारतीय कप्तानों में शामिल है, जिन्होंने टी20 इंटरनेशनल में 200 से अधिक रन डिफेंड करते हुए जीत दर्ज की है।

#5. श्रेयस अय्यर

टीम इंडिया के मौजूदा टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारतीय टीम ने टी20 इंटरनेशनल में 200 से अधिक रन बनाने के बाद कुल 6 मुकाबले खेले। इनमें से भारत को 4 मैचों में जीत मिली, जबकि 2 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा। इस तरह श्रेयस की कप्तानी में टीम का जीत प्रतिशत 75 रहा। बड़े स्कोर के बावजूद इन दो मैचों में भारतीय टीम लक्ष्य का बचाव नहीं कर सकी। टी20 क्रिकेट में बल्लेबाजों के आक्रामक खेल के कारण गेंदबाजों के लिए चुनौती बढ़ जाती है। ऐसे में कप्तान के फैसले और गेंदबाजी में बदलाव मैच का रुख तय कर सकते हैं।

#6. हार्दिक पंड्या

टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने टी20 इंटरनेशनल में भारतीय टीम की कप्तानी करते हुए इस मामले में शत-प्रतिशत जीत का रिकॉर्ड बनाया है। उनकी अगुवाई में भारत ने 200 से अधिक रन बनाने के बाद 3 मुकाबले खेले और तीनों में जीत हासिल की। इस तरह हार्दिक की कप्तानी में टीम को इस स्थिति में अब तक कोई हार नहीं मिली है। हार्दिक मैदान पर अपने फैसलों और खिलाड़ियों को जिम्मेदारी देने के लिए जाने जाते हैं। बड़े स्कोर का बचाव करते हुए भारतीय टीम की गेंदबाजी ने इन तीनों मुकाबलों में जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 378 लेख
“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में