IPL 2026 के आगाज से पहले चेन्नई सुपर किंग्स को लगा बड़ा झटका, एमएस धोनी हुए इंजर्ड; जानें कितने समय के लिए बाहर
IPL 2026 के आगाज से पहले CSK के पूर्व कप्तान MS Dhoni चोट के कारण कुछ समय के लिए बाहर, जानें माही की वापसी कब होगी।

MS Dhoni likely to miss the first two weeks of IPL 2026: 28 मार्च से आईपीएल के 19वें सीजन का रोमांच शुरू होने जा रहा है, और इसके लिए महेंद्र सिंह धोनी के फैंस बेहद उत्साहित थे। इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास के बाद, धोनी अब केवल आईपीएल में ही नजर आते हैं, और उनकी बल्लेबाजी देखने के लिए विरोधी टीम के समर्थक भी बेसब्री से इंतजार करते हैं।
हालांकि, अब एक बुरी खबर सामने आई है। चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान एमएस धोनी आगामी सीजन के पहले दो हफ्तों के मैच मिस कर सकते हैं। इसके पीछे पिंडली की चोट को वजह बताया जा रहा है।
IPL 2026 के पहले दो हफ्ते एमएस धोनी का खेलना मुश्किल
आईपीएल के आगामी सीजन का आगाज होने से कुछ घंटे पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने आधिकारिक बयान जारी करते हुए एमएस धोनी के शुरूआती दो हफ़्तों से बाहर होने की जानकारी दी। CSK की तरफ से यह भी बताया गया कि धोनी के ऊपर बाहर होने का खतरा क्यों मंडरा रहा है।
पांच बार की चैंपियन टीम ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर लिखा,
"एमएस धोनी वर्तमान में पिंडली की चोट के लिए रिहैब कर रहे हैं। इसके परिणामस्वरूप, वे संभवतः TATA IPL 2026 के पहले दो हफ्ते मिस कर सकते हैं। जल्दी ठीक हो जाओ, Thala! 💛🦁."
यह भी पढ़ें: IPL इतिहास में सबसे ज्यादा बार 200 रन बनाने वाली टीमों की लिस्ट
एमएस धोनी की जगह CSK की प्लेइंग XI में किसे मिल सकता है मौका?
चेन्नई सुपर किंग्स को IPL 2026 में अपना पहला मैच 30 मार्च को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ गुवाहाटी में खेलना है। अगर कैप्टेन कूल पहले दो हफ़्तों के एक्शन से बाहर होते हैं तो फिर उनकी वापसी 14 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुकाबले के लिए हो सकती है या फिर 18 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ धोनी वापसी कर सकते हैं। हालांकि, जब तक धोनी नहीं आते हैं, तब तक टीम को उनकी कमी को पूरा करने वाले विकल्प को खोजना होगा।
विकेटकीपर के लिए CSK के पास कई विकल्प मौजूद हैं, जिनमें सबसे प्रबल दावेदार संजू सैमसन नज़र आ रहे हैं। सैमसन का यह चेन्नई की टीम के साथ डेब्यू सीजन है। उनके अलावा उर्विल पटेल और कार्तिक शर्मा भी विकेटकीपर के रोल को निभा सकते हैं।
IPL 2026 के पहले दो हफ्ते से एमएस धोनी के बाहर होने की खबर से फैंस निराश
(एमएस धोनी के IPL 2026 के शुरूआती दो हफ़्तों से बाहर होने की खबर के बाद, CSK के फैंस का रिएक्शन)
(ऐसा लगता है कि इस पिंडली की चोट के ड्रामे के साथ, एमएस धोनी अब आधिकारिक रूप से हमें बिना उनके आईपीएल के लिए तैयार कर रहे हैं😭, वह चाहते हैं कि ध्यान अब अन्य खिलाड़ियों पर जाए! जल्द ठीक हो जाइए Thala, आईपीएल आपके बिना कुछ नहीं है!)
(उन्हें देखने के लिए लगभग एक साल इंतजार किया, लेकिन दुर्भाग्यवश हम उसे शुरुआती खेलों में नहीं देख पाएंगे 😔 जल्दी ठीक हो जाओ, Thala❤️🩹💛)
(एमएस धोनी कम से कम 2 हफ्तों के लिए पिंडली की चोट से रिहैब के कारण बाहर हैं। मुझे लगता है कि समय कह रहा है कि एमएस से आगे बढ़ो 🥺 उन्होंने केवल 18 सीज़न में CSK के लिए 5 मैच ही छोड़े हैं।)
लेखक के बारे में
मैं अभय कुमार, 2 साल के अनुभव के साथ हिंदी क्रिकेट कंटेंट राइटर हूं। IPL, इंटरनेशनल क्रिकेट, मैच रिपोर्ट्स, रिकॉर्ड्स, आंकड़ों और खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस पर आसान, साफ और दिलचस्प भाषा में लिखता हूं। मेरी कोशिश रहती है कि क्रिकेट से जुड़ी हर बड़ी अपडेट पाठकों तक तेज, भरोसेमंद और आकर्षक अंदाज में पहुंचे।




