IPL 2027 में रिटायर होंगे MS Dhoni? CSK vs SRH मैच से पहले अश्विन के ट्वीट से मची हलचल
CSK vs SRH मैच से पहले MS Dhoni के रिटायरमेंट की चर्चा तेज है। इसी बीच आर अश्विन के क्रिप्टिक ट्वीट ने पूरे मामले को नया मोड़ दे दिया है।

MS Dhoni Retirement: IPL 2026 में महेंद्र सिंह धोनी ने अभी तक एक भी मैच नहीं खेला है। इंजरी के कारण धोनी लंबे समय से एक्शन से दूर हैं, लेकिन 18 मई को चेन्नई सुपर किंग्स को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ सीजन का अपना आखिरी घरेलू मैच चेपॉक स्टेडियम में खेलना है। इस मुकाबले से पहले धोनी को टीम के साथ अभ्यास करते हुए देखा गया, जिसके बाद उनके मैदान पर उतरने और रिटायरमेंट को लेकर चर्चाएं तेज हो गईं। फैंस के मन में सवाल है कि क्या धोनी SRH के खिलाफ खेलकर चेपॉक में आखिरी बार नजर आएंगे? इसी बीच रविचंद्रन अश्विन के क्रिप्टिक ट्वीट ने पूरे मामले को नया मोड़ दे दिया है। अश्विन ने “Not happening today! In 2027? May be” लिखकर फैंस के बीच IPL 2027 और धोनी के भविष्य को लेकर अटकलों को और हवा दे दी है।
इस सीजन की शुरुआत से पहले पिंडली की चोट के कारण एमएस धोनी के शुरुआती दो सप्ताह बाहर रहने की जानकारी चेन्नई सुपर किंग्स ने दी थी। हालांकि, इसके बाद मैच दर मैच धोनी की वापसी का इंतजार बढ़ता गया। अब लीग स्टेज में चेन्नई 12 मैच खेल चुकी है, लेकिन माही अभी तक एक भी मुकाबले में नजर नहीं आए हैं। कुछ मैचों से पहले उनके खेलने के संकेत जरूर मिले, लेकिन आखिर में फैंस को निराशा ही हाथ लगी। वहीं, अब CSK vs SRH मैच से पहले धोनी के मैदान पर उतरने और उनके संभावित संन्यास को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
अश्विन के ट्वीट से MS Dhoni के रिटायरमेंट को लेकर मची हलचल
जहां फैंस उम्मीद लगाए बैठे हैं कि शायद एमएस धोनी सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलते नजर आ जाएं, वहीं दूसरी तरफ CSK के पूर्व खिलाड़ी और धोनी के साथ लंबे समय तक खेल चुके रविचंद्रन अश्विन ने अपने क्रिप्टिक ट्वीट से हलचल मचा दी है।
अश्विन ने अपने हालिया ट्वीट में लिखा, “Not happening today! In 2027? May be”, जिसके बाद फैंस के बीच धोनी के रिटायरमेंट को लेकर नई अटकलें शुरू हो गई हैं। इस ट्वीट को कई फैंस इस रूप में देख रहे हैं कि धोनी शायद आज रिटायर न हों और उनके भविष्य पर फैसला 2027 तक खिंच सकता है। वहीं, अश्विन ने हैदराबाद के खिलाफ मैच के लिए चेन्नई की बल्लेबाजी में किसी बदलाव की उम्मीद नहीं जताई और अकील हुसैन के खेलने की संभावना पर भी सवाल उठाया।
यह भी पढ़ें: IPL के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज, 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी सबसे आगे
SRH के खिलाफ CSK के लिए जीत जरूरी
आईपीएल 2026 में प्लेऑफ की रेस काफी कड़ी हो चुकी है। RCB ने अपना स्थान पक्का कर लिया है लेकिन बाकी 3 स्थानों के लिए 7 टीमों के बीच टक्कर है। चेन्नई सुपर किंग्स के 12 मैचों में 12 अंक हैं और उनके पास 16 पॉइंट्स तक पहुंचने का अच्छा मौका है। अगर ऐसा हुआ तो काफी ज्यादा संभावना है कि सीएसके लीग स्टेज का अंत टॉप-4 में करे। हालांकि, इसके लिए उन्हें सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ जीत दर्ज करनी होगी, जिसकी सबसे बड़ी ताकत बल्लेबाजी है।
लेखक के बारे में
मैं अभय कुमार, 2 साल के अनुभव के साथ हिंदी क्रिकेट कंटेंट राइटर हूं। IPL, इंटरनेशनल क्रिकेट, मैच रिपोर्ट्स, रिकॉर्ड्स, आंकड़ों और खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस पर आसान, साफ और दिलचस्प भाषा में लिखता हूं। मेरी कोशिश रहती है कि क्रिकेट से जुड़ी हर बड़ी अपडेट पाठकों तक तेज, भरोसेमंद और आकर्षक अंदाज में पहुंचे।




