IPL इतिहास में रनों के लिहाज से मुंबई इंडियंस की 5 सबसे बड़ी जीत
मुंबई इंडियंस ने आईपीएल में रनों के लिहाज से अपनी सबसे बड़ी जीत दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ 9 साल पहले दर्ज की थी।

मुंबई इंडियंस आईपीएल की सबसे सफल टीमों में से एक है, ये टीम मैदान पर अपने आक्रामक खेल और दबदबे के लिए जानी जाती है। पांच बार की चैंपियन मुंबई ने लीग के इतिहास में कई बार विपक्षी टीमों को घुटने टेकने पर मजबूर किया है। कुछ ऐसा ही कारनामा MI ने IPL 2026 के 30वें मुकाबले में किया, जहां उसकी टक्कर गुजरात टाइटंस से हुई थी।
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुए इस मैच में मुंबई इंडियंस ने जबरदस्त प्रदर्शन दिखाया। MI ने गुजरात के सामने जीत के लिए 200 रनों का टारगेट रखा था, जवाबी पारी में GT की पूरी टीम महज 100 रनों पर ढेर हो गई। इस तरह मुंबई की टीम मैच को 99 रनों से अपने नाम करने में कामयाब रही। आईपीएल में ये रनों के लिहाज से मुंबई इंडियंस की चौथी सबसे बड़ी जीत रही। इस आर्टिकल में हम आईपीएल में रनों के लिहाज से मुंबई इंडियंस की 5 सबसे बड़ी जीत का जिक्र करेंगे।
IPL इतिहास में मुंबई इंडियंस को रनों के लिहाज से मिली 5 सबसे बड़ी जीत
यह भी पढ़ें: 3 सबसे बड़े टारगेट जो IPL में मुंबई इंडियंस के खिलाफ सफलतापूर्वक चेज हुए हैं
1. 146 रन बनाम दिल्ली डेयरडेविल्स (दिल्ली, 2017)
आईपीएल में रनों के लिहाज से मुंबई इंडियंस ने अपनी सबसे बड़ी जीत IPL 2017 में दिल्ली डेयरडेविल्स के विरुद्ध हासिल की है। सीजन के 45वें मैच में MI और DD की टक्कर हुई थी। मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करने के बाद 213/3 का विशाल स्कोर खड़ा किया था, जिसमें सबसे बड़ा योगदान लेंडल सिमंस का रहा था, उन्होंने 66 रनों की पारी खेली थी। लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली की पूरी टीम 13.4 ओवरों में 66 रनों पर सिमट गई थी और MI ने 146 रनों के बड़े अंतर से मैच जीता था।
2. 102 रन बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स (कोलकाता, 2018)
IPL 2018 के 45वें मैच में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता की टीम को 102 रनों से मात दी थी। उस मुकाबले में MI ने पहले बैटिंग करने के बाद 210/6 का स्कोर खड़ा किया था। जवाबी पारी में मेजबान KKR टीम 102 रनों पर ऑल आउट हो गई थी। मुंबई की ओर से इस जीत के हीरो इशान किशन रहे थे, जिन्होंने 21 गेंदों पर 66 रनों की तूफानी पारी खेली थी।
3. 100 रन बनाम राजस्थान रॉयल्स (जयपुर, 2025)
आईपीएल के पिछले सीजन के 50वें मैच में मुंबई इंडियंस ने राजस्थान रॉयल्स को उसके घर में 100 रनों से करारी शिकस्त दी थी। राजस्थान की टीम 218 रनों के स्कोर का पीछा करते हुए 117 रन तक ही पहुंच पाई थी। MI की तरफ से उस मुकाबले में ट्रेंट बोल्ट और कार्तिक शर्मा ने 3-3 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया था।
4. 99 रन बनाम गुजरत टाइटंस (अहमदाबाद, 2026)
गुजरात टाइटंस के खिलाफ अहमदाबाद में मुंबई इंडियंस को पहली जीत आईपीएल 2026 में नसीब हुई। टूर्नामेंट का 30वां मैच GT और MI के बीच हुआ, जिसमें मुंबई ने 99 रनों से जीत अर्जित की। शुभमन गिल की टीम 200 रनों का चेज करते हुए 99 रन ही बना सकी। MI की ओर से तिलक वर्मा ने 101* रनों की कमाल की पारी खेली थी।
5. 98 रन बनाम दिल्ली डेयरडेविल्स (2010, दिल्ली)
IPL के तीसरे सीजन के नौवें मैच में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली डेयरडेविल्स को सचिन तेंदुलकर की 63 रनों की पारी की बदौलत 98 रनों से मात दी थी। उस मैच में MI ने दिल्ली के सामने जीत के लिए 218 रनों का टारगेट सेट किया था। जवाब में DD की टीम ने 16.3 ओवरों में 120 रनों पर घुटने टेक दिए थे।




