MI vs KKR: कोलकाता के खिलाफ मैच से पहले मुंबई इंडियंस को लगा बड़ा झटका, चोटिल होकर घर लौटे ये दो खिलाड़ी
IPL 2026 में प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी मुंबई इंडियंस (MI) की मुश्किलें और बढ़ गई हैं आखिरी दो लीग मैचों से पहले क्विंटन डी कॉक और राज अंगद बावा चोटिल होकर पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।

Quinton de Kock and Raj Angad Bawa Ruled Out Reminder IPL 2026: मुंबई इंडियंस का आईपीएल 2026 से सफर खत्म हो चुका है। हालांकि, अभी टीम को दो लीग मुकाबले और खेलने हैं। टीम का अगला मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ है, जो 20 मई को होना है। इस मुकाबले से पहले दो खिलाड़ियों ने मुंबई इंडियंस का साथ छोड़ दिया है। हम जिन खिलाड़ियों की बात कर रहे हैं, तो क्विंटन डी कॉक और राज अंगद बावा हैं। दोनों प्लेयर्स इंजरी के बाद रिकवरी प्रोसेस में हैं। अब ये दोनों खिलाड़ी अपना रिहैब अपने-अपने घर पर करेंगे।
राज अंगद बावा को PBKS के खिलाफ पिछले मैच के दौरान दाएं हाथ के अंगूठे में गंभीर चोट आ गई थी। इस गंभीर चोट के चलते वो बाकी बचे पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं। वहीं, क्विंटन डी कॉक के बाएं हाथ की कलाई में चोट लगी है, जिससे वह अभी तक पूरी तरह उबर नहीं सके हैं। डी कॉक को ये चोट SRH के खिलाफ मुकाबले के दौरान लगी थी। इन दोनों खिलाड़ियों का इस तरह से बाहर होना टीम के लिए बड़ा झटका है।




