CSE
Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▬ +0.00%M3691 WP vs ROC▬ +0.00%M3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▬ +0.00%M3691 WP vs ROC▬ +0.00%M3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%
ताजा खबर

LSG vs RR: राजस्थान की जीत के बाद नांद्रे बर्गर पर गिरी गाज, लगा जुर्माना; जानें वजह

LSG vs RR मुकाबले के बाद राजस्थान के तेज गेंदबाज नांद्रे बर्गर पर मैच फीस का 10 फीसदी जुर्माना लगाया गया है, साथ ही एक डिमेरिट पॉइंट भी उनके खाते में जुड़ गया है।

Abhay Kumar
द्वाराAbhay Kumar
प्रकाशित 3 मिनट पढ़ें
Nandre Burger पर IPL 2026 में RR vs LSG मैच के बाद जुर्माना
Nandre Burger पर IPL 2026 में RR vs LSG मैच के बाद जुर्माना

Nandre Burger Code of Conduct Breach: लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले गए IPL 2026 के 32वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 40 रन से हराकर अहम जीत दर्ज की, लेकिन इस जीत के बाद टीम के लिए एक बुरी खबर भी सामने आई। राजस्थान के तेज गेंदबाज नांद्रे बर्गर को आईपीएल आचार संहिता के उल्लंघन का दोषी पाया गया है।

आईपीएल की ओर से जारी मीडिया एडवाइजरी के मुताबिक, बाएं हाथ के पेसर नांद्रे बर्गर पर मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है और साथ ही उन्हें एक डिमेरिट प्वाइंट भी दिया गया है। यह मामला लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुकाबले के दौरान हुआ, जहां बर्गर की किसी हरकत या व्यवहार को नियमों के खिलाफ माना गया। खिलाड़ी ने अपनी गलती स्वीकार कर ली है और मैच रेफरी के फैसले को मान लिया है।

क्या था पूरा मामला और नियम क्या कहते हैं?

IPL के नियमों के अनुसार, बर्गर ने लेवल-1 अपराध के तहत आर्टिकल 2.5 का उल्लंघन किया। यह नियम उन स्थितियों पर लागू होता है, जब कोई खिलाड़ी ऐसी भाषा, इशारे या हरकत करता है, जिससे दूसरे खिलाड़ी को उकसाया जा सकता है या स्थिति आक्रामक बन सकती है। लेवल-1 उल्लंघन के मामलों में मैच रेफरी का फैसला अंतिम और बाध्यकारी होता है, इसलिए इस मामले में आगे किसी अपील की गुंजाइश नहीं होती।

यह भी पढ़ें: IPL 2026 Points Table: राजस्थान रॉयल्स टॉप 2 में, RCB को बड़ा झटका; लखनऊ सुपर जायंट्स का बुरा हाल जारी

बर्गर द्वारा गलती स्वीकार करने के बाद मामला यहीं समाप्त हो गया, लेकिन उन्हें मिला यह डिमेरिट प्वाइंट आगे के मैचों में उनके लिए समस्या बन सकता है। हालांकि, मीडिया रिलीज में यह नहीं बताया गया कि बर्गर ने किस खिलाड़ी के खिलाफ ऐसा किया लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत को आउट करने के बाद, आक्रामक अंदाज में जश्न मनाने के कारण उन्हें सजा मिली है। 

LSG vs RR मैच का हाल 

इस मुकाबले की बात करें तो राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाए थे, जिसके जवाब में लखनऊ की टीम 18 ओवर में 119 के स्कोर पर सिमट गई। इस जीत के साथ राजस्थान ने पॉइंट्स टेबल में दूसरा स्थान हासिल करते हुए अपनी स्थिति मजबूत की, लेकिन बर्गर पर लगे जुर्माने ने जीत की चमक को थोड़ा फीका जरूर कर दिया।

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

Abhay Kumar
लेखक

Abhay Kumar

admin · 287 लेख

मैं अभय कुमार, 2 साल के अनुभव के साथ हिंदी क्रिकेट कंटेंट राइटर हूं। IPL, इंटरनेशनल क्रिकेट, मैच रिपोर्ट्स, रिकॉर्ड्स, आंकड़ों और खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस पर आसान, साफ और दिलचस्प भाषा में लिखता हूं। मेरी कोशिश रहती है कि क्रिकेट से जुड़ी हर बड़ी अपडेट पाठकों तक तेज, भरोसेमंद और आकर्षक अंदाज में पहुंचे।

“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में