CSE
Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▬ +0.00%M3691 WP vs ROC▬ +0.00%M3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▬ +0.00%M3691 WP vs ROC▬ +0.00%M3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%
ताजा खबर

IPL 2026 के बीच बांग्लादेश दौरे के लिए स्क्वाड हुए घोषित, दिग्गज को बनाया गया कप्तान; जानिए किन खिलाड़ियों को मिली जगह

इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन के बीच बांग्लादेश दौरे पर खेली जाने वाली वनडे और टी20 सीरीज के स्क्वाड घोषित हो गए हैं। जानिए किन खिलाड़ियों को मौका मिला है।

Abhay Kumar
द्वाराAbhay Kumar
प्रकाशित 5 मिनट पढ़ें
New Zealand squads for white ball tour of Bangladesh
New Zealand squads for white ball tour of Bangladesh

Squads Announced For Bangladesh Tour: BCCI की अगुवाई में खेली जाने वाली इंडियन प्रीमियर लीग का सीजन लगभग दो महीने तक चलता है और इस दौरान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काफी हद तक बंद रहता है। इस समय आईपीएल का 19वां सीजन खेला जा रहा है, जिसकी शुरुआत 28 मार्च से हुई है। वैसे तो ज्यादातर टीमों के खिलाड़ी लीग में व्यस्त हैं और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर द्विपक्षीय सीरीज नहीं हो रही हैं, लेकिन अप्रैल-मई में न्यूजीलैंड टीम को बांग्लादेश का दौरा करना है, जहां वह 3 वनडे और 3 टी20 मैचों की सीरीज खेलेगी। इन दोनों सीरीज के लिए कीवी टीम के स्क्वाड भी घोषित कर दिए गए हैं।

न्यूजीलैंड को बांग्लादेशके खिलाफ सबसे पहले वनडे सीरीज खेलनी है, जिसकी शुरुआत 17 अप्रैल से होगी और अंतिम मैच 23 अप्रैल को खेला जाएगा। वहीं, फिर 27 अप्रैल से 2 मई के बीच टी20 सीरीज का रोमांच होगा। आईपीएल 2026 में न्यूजीलैंड के कई प्रमुख खिलाड़ी खेल रहे हैं, इसी वजह से ज्यादातर नए खिलाड़ियों को मौका मिला है। जबकि तीन तेज गेंदबाजों की इंजरी से उबरने के बाद वापसी हुई है। इस दौरे पर न्यूजीलैंड के कप्तान के रूप में मिचेल सैंटनर नहीं नजर आएंगे। 

बांग्लादेश दौरे के लिए न्यूजीलैंड ने अनुभवी खिलाड़ी को सौंपी कमान 

न्यूजीलैंड के व्हाइट बॉल कप्तान स्पिन ऑलराउंडर मिचेल सैंटनर हैं लेकिन बांग्लादेश दौरे पर उपलब्ध नहीं होंगे। सैंटनर को आईपीएल के मौजूदा सीजन में हिस्सा लेना हैं, जिसमें वह मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलते नजर आएंगे। हालांकि, अभी तक उन्होंने स्क्वाड को ज्वाइन नहीं किया है और यही कारण रहा कि सीजन में MI के पहले मैच में बाएं हाथ का यह ऑलराउंडर खिलाड़ी नहीं खेला। हालांकि, उनके जल्द भारत आने की उम्मीद है और इसी वजह से उन्होंने बांग्लादेश दौरे को स्किप कर दिया है। 

यह भी पढ़ें: T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप 10 बल्लेबाज, जानिए लिस्ट में Rohit Sharma का स्थान

सैंटनर की गैरमौजूदगी में न्यूजीलैंड ने कप्तानी का जिम्मा टेस्ट कप्तान टॉम लैथम को सौंपा है, जो हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेली गई टी20 सीरीज के आखिरी के मुकाबलों में कीवी टीम की कमान संभालते नजर आए थे। बांग्लादेश के खिलाफ वनडे और टी20 दोनों ही सीरीज में लीडरशिप की जिम्मेदारी लैथम के कंधों पर होगी। 

बांग्लादेश दौरे के लिए न्यूजीलैंड की पेस बैटरी मजबूत, तीन प्रमुख गेंदबाजों की हुई वापसी 

न्यूजीलैंड काफी समय से अपने कुछ प्रमुख तेज गेंदबाजों की इंजरी की समस्याओं से जूझ रही थी लेकिन अब उनमें से तीन गेंदबाज फिट हो गए हैं। ये तीन तेज गेंदबाज मैट फिशर, विल ओ'रूर्क और ब्लेयर टिकनेर हैं। फिशर पिंडली की चोट से रिकवर हुए हैं और उन्हें टी20 मुकाबलों के लिए चुना गया है। वहीं, बैक इंजरी से ठीक होकर वापस आ रहे ओ'रूर्क को वनडे स्क्वाड में जगह मिली है, जबकि एंकल इंजरी के कारण काफी समय से बाहर रहने वाले टिकनेर को दोनों ही स्क्वाड में चुना गया है। 

इन तीन तेज गेंदबाजों के अलावा, ऑफ स्पिन ऑलराउंडर डीन फॉक्सक्रॉफ्ट अप्रैल 2024 के बाद पहली बार व्हाइट गेंद क्रिकेट में वापसी कर रहे हैं। फॉक्सक्रॉफ्ट ने घरेलू सीजन में शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम में वापसी की है। फोर्ड ट्रॉफी में चैंपियन सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट्स के लिए दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी के रूप में उन्होंने अपनी जगह पक्की की। 11 पारियों में 435 रन बनाकर वे टूर्नामेंट में सर्वोच्च रन बनाने वालों की सूची में चौथे स्थान पर रहे। श्रीलंका में न्यूजीलैंड ए की वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने के बाद, मोहम्मद अब्बास और आदि अशोक को वनडे टीम में शामिल किया गया है, जबकि क्रिस्टियन क्लार्क और बेन सियर्स दोनों टीमों में नजर आएंगे। 

बांग्लादेश दौरे के लिए न्यूजीलैंड का वनडे और टी20 स्क्वाड 

न्यूजीलैंड का वनडे स्क्वाड: टॉम लैथम (कप्तान), मुहम्मद अब्बास, आदि अशोक, क्रिस्टियन क्लार्क, जोश क्लार्कसन, डेन क्लीवर, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, निक केली, जेडन लेनोक्स, हेनरी निकोल्स, विल ओ'रूर्क, बेन सियर्स, नाथन स्मिथ, ब्लेयर टिकनेर, विल यंग

न्यूजीलैंड का टी20 स्क्वाड: टॉम लैथम (कप्तान), कैटेन क्लार्क, क्रिस्टियन क्लार्क, जोश क्लार्कसन, डेन क्लीवर, मैट फिशर, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, बेविन जैकब्स, निक केली, जेडन लेनोक्स, टिम रॉबिन्सन, बेन सियर्स, नाथन स्मिथ, इश सोढ़ी, ब्लेयर टिकनेर

न्यूजीलैंड के बांग्लादेश दौरे का शेड्यूल 

तारीख मैच स्थान समय (IST)
17 अप्रैल 2026 पहला ODI (D/N) मीरपुर 1:30 PM
20 अप्रैल 2026 दूसरा ODI (D/N) मीरपुर 1:30 PM
23 अप्रैल 2026 तीसरा ODI (D/N) चट्टोग्राम 1:30 PM
27 अप्रैल 2026 पहला T20I (Night) चट्टोग्राम 5:30 PM
29 अप्रैल 2026 दूसरा T20I (Night) चट्टोग्राम 5:30 PM
2 मई 2026 तीसरा T20I मीरपुर 1:30 PM
हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

Abhay Kumar
लेखक

Abhay Kumar

admin · 263 लेख

मैं अभय कुमार, 2 साल के अनुभव के साथ हिंदी क्रिकेट कंटेंट राइटर हूं। IPL, इंटरनेशनल क्रिकेट, मैच रिपोर्ट्स, रिकॉर्ड्स, आंकड़ों और खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस पर आसान, साफ और दिलचस्प भाषा में लिखता हूं। मेरी कोशिश रहती है कि क्रिकेट से जुड़ी हर बड़ी अपडेट पाठकों तक तेज, भरोसेमंद और आकर्षक अंदाज में पहुंचे।

“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में