CSE
Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▬ +0.00%M3691 WP vs ROC▬ +0.00%M3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▬ +0.00%M3691 WP vs ROC▬ +0.00%M3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%
ताजा खबर

IPL 2026 के बीच हुआ बड़ा कारनामा, टूटा 130 साल पुराना रिकॉर्ड

पाकिस्तान के स्पिनर नोमान अली ने टेस्ट क्रिकेट में बड़ा इतिहास रच दिया है। उन्होंने 39 साल 213 दिन की उम्र में 100 विकेट पूरे कर 130 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया।

Abhay Kumar
द्वाराAbhay Kumar
प्रकाशित 3 मिनट पढ़ें
नोमान अली टेस्ट क्रिकेट में 100 विकेट पूरे करने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बने और 130 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा.
नोमान अली टेस्ट क्रिकेट में 100 विकेट पूरे करने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बने और 130 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा.

Noman Ali oldest bowler to take 100 test Wickets: IPL 2026 के रोमांच के बीच टेस्ट क्रिकेट में एक बड़ा कारनामा देखने को मिला है। पाकिस्तान के अनुभवी स्पिनर नोमान अली ने बांग्लादेश के खिलाफ मीरपुर में खेले जा रहे पहले टेस्ट में इतिहास रच दिया है। उन्होंने 130 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है और इस फॉर्मेट में 100 विकेट पूरे करने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए हैं।

नोमान अली ने यह उपलब्धि 39 साल 213 दिन की उम्र में हासिल की। इससे पहले यह रिकॉर्ड इंग्लैंड के पूर्व गेंदबाज बॉबी पील के नाम था, जिन्होंने 39 साल 180 दिन की उम्र में टेस्ट क्रिकेट में 100 विकेट पूरे किए थे। अब नोमान ने उनसे 33 दिन ज्यादा उम्र में यह मुकाम हासिल कर रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

नोमान अली ने बॉबी पील का 130 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा 

घरेलू क्रिकेट में कई सालों तक मेहनत करने वाले नोमान अली की किस्मत 2021 में चमकी और उन्हें पाकिस्तान के लिए टेस्ट डेब्यू का मौका। इसके बाद से नोमान ने घर पर लगातार मुकाबले खेले और अपनी टीम की कई यादगार जीत में अहम योगदान भी दिया। बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले से पहले नोमान के नाम टेस्ट में 97 विकेट थे लेकिन अब विकेटों की संख्या 101 हो गई है। 

बांग्लादेश की दूसरी पारी के दौरान जैसे ही उन्होंने मेहदी हसन मिराज को आउट किया, टेस्ट क्रिकेट में 100 विकेट पूरे किए और इस आंकड़े को हासिल करने वाले सबसे उम्रदराज गेंदबाज भी बन गए। अभी तक यह रिकॉर्ड बॉब पील के नाम था, जो एक ऑलराउंडर खिलाड़ी थे। पील ने 1896 में अपना आखिरी टेस्ट मैच खेला था और इसी में करियर के 100 विकेट पूरे किए थे। 

यह भी पढ़ें: PBKS vs DC: जीत के बाद भी अक्षर पटेल पर लगा 12 लाख रुपये का जुर्माना, जानें वजह

टेस्ट क्रिकेट में 100 विकेट लेने वाले सबसे उम्रदराज बूढ़े खिलाड़ी 

  • नोमान अली - 39 साल 213 दिन
  • बॉबी पील - 39 साल 180 दिन
  • रे इलिंगवर्थ - 39 साल 30 दिन
  • क्लैरी ग्रिमेट - 39 साल 22 दिन
  • सिडनी बार्न्स - 38 साल 310 दिन

नोट: सभी खिलाड़ियों की उम्र मैच के शुरू होने वाले दिन के हिसाब से है, जिसमें उन्होंने 100 टेस्ट विकेट पूरे किए। 

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

Abhay Kumar
लेखक

Abhay Kumar

admin · 263 लेख

मैं अभय कुमार, 2 साल के अनुभव के साथ हिंदी क्रिकेट कंटेंट राइटर हूं। IPL, इंटरनेशनल क्रिकेट, मैच रिपोर्ट्स, रिकॉर्ड्स, आंकड़ों और खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस पर आसान, साफ और दिलचस्प भाषा में लिखता हूं। मेरी कोशिश रहती है कि क्रिकेट से जुड़ी हर बड़ी अपडेट पाठकों तक तेज, भरोसेमंद और आकर्षक अंदाज में पहुंचे।

“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में