ODI में सबसे ज्यादा बार 400 रन बनाने वाली टीमों की लिस्ट, भारत का क्या है रिकॉर्ड?
ODI में सबसे ज्यादा बार 400 का स्कोर बनाने वाली टीमों की लिस्ट, जानिए भारत का क्या है रिकॉर्ड और कौन सी टीम है सबसे आगे।

Teams with most times 400 scores in ODI format: वनडे क्रिकेट में 400 रन का आंकड़ा कभी बेहद खास और मुश्किल माना जाता था। एक समय ऐसा था जब 300 रन भी जीत के लिए काफी होते थे, लेकिन बदलते दौर के साथ बल्लेबाजी का अंदाज पूरी तरह बदल चुका है। अब टीमें बड़े स्कोर बनाने से नहीं हिचकतीं और कई बार 400 रन तक भी पहुंच जाती हैं। यही वजह है कि इस आंकड़े का अपना अलग ही महत्व है।
पिछले कुछ सालों में दुनिया की कई टीमों ने वनडे में 400 रन का आंकड़ा छुआ है, लेकिन हर टीम के लिए ऐसा करना आसान नहीं रहा। कुछ टीमें इस मामले में लगातार अच्छा प्रदर्शन करती नजर आई हैं, जबकि कुछ के लिए यह उपलब्धि अब भी खास बनी हुई है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प हो जाता है कि कौन सी टीम सबसे ज्यादा बार 400 रन बनाने में सफल रही है।
यह भी पढ़ें: IPL इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप 10 गेंदबाज, देखें पूरी लिस्ट
भारत की बात करें तो टीम इंडिया ने भी कई बार इस बड़े स्कोर को हासिल किया है और बल्लेबाजी में अपनी ताकत दिखाई है। लेकिन क्या भारत इस लिस्ट में सबसे ऊपर है, या फिर कोई और टीम इस मामले में आगे है? आइए जानते हैं वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार 400 रन बनाने वाली टीमों का पूरा रिकॉर्ड और भारत की स्थिति।
इन टीमों ने वनडे में सबसे ज्यादा बार बनाया है 400 का स्कोर
1. दक्षिण अफ्रीका - 8 बार
दक्षिण अफ्रीका इस लिस्ट में सबसे ऊपर है और उसने 8 बार 400 रन बनाए हैं। टीम का सबसे बड़ा स्कोर 439/2 है, जो उसने वेस्टइंडीज के खिलाफ 2015 में जोहानसबर्ग में बनाया था।
2. इंग्लैंड - 7 बार
इंग्लैंड ने 7 बार 400 रन का आंकड़ा पार किया है। उनके नाम वनडे इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर भी दर्ज है। साल 2022 में नीदरलैंड्स के खलिएफ इंग्लिश टीम ने 498/4 का स्कोर बनाया था।
3. भारत - 7 बार
भारत ने भी 7 बार 400 रन बनाए हैं। टीम इंडिया का वनडे में सबसे बड़ा स्कोर 418/5 है, जो उसने वेस्टइंडीज के खिलाफ 2011 में बनाया था।
4. ऑस्ट्रेलिया - 4 बार
ऑस्ट्रेलिया ने 4 बार 400 रन बनाए हैं। उनका सबसे बड़ा स्कोर 434/4 है, जो साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2006 में आया था। हालांकि, इस मुकाबले में कंगारू टीम को हार का सामना करना पड़ा था।
5. श्रीलंका - 2 बार
श्रीलंका ने 2 बार यह कारनामा किया है। टीम का सर्वाधिक स्कोर 443/9 है, जो उसने नीदरलैंड्स के खिलाफ 2006 में बनाया था।
6. न्यूजीलैंड - 2 बार
न्यूजीलैंड ने भी 2 बार 400 रन बनाए हैं। उनका सबसे बड़ा स्कोर 402/2 है, जो आयरलैंड के खिलाफ 2008 में आया था।
7. जिम्बाब्वे - 1 बार
जिम्बाब्वे ने 1 बार 400 रन का आंकड़ा पार किया है और उनका हाईएस्ट स्कोर 408/6 है, जो यूएसए के खिलाफ 2023 में आया था।
वनडे क्रिकेट में 400 रन बनाने वाली टीमों का रिकॉर्ड (कितनी बार और सबसे बड़ा स्कोर)
| टीम | कितनी बार 400 रन | सबसे बड़ा स्कोर |
|---|---|---|
| दक्षिण अफ्रीका | 8 बार | 439/2 |
| इंग्लैंड | 7 बार | 498/4 |
| भारत | 7 बार | 418/5 |
| ऑस्ट्रेलिया | 4 बार | 434/4 |
| श्रीलंका | 2 बार | 443/9 |
| न्यूजीलैंड | 2 बार | 402/2 |
| जिम्बाब्वे | 1 बार | 408/6 |
लेखक के बारे में
मैं अभय कुमार, 2 साल के अनुभव के साथ हिंदी क्रिकेट कंटेंट राइटर हूं। IPL, इंटरनेशनल क्रिकेट, मैच रिपोर्ट्स, रिकॉर्ड्स, आंकड़ों और खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस पर आसान, साफ और दिलचस्प भाषा में लिखता हूं। मेरी कोशिश रहती है कि क्रिकेट से जुड़ी हर बड़ी अपडेट पाठकों तक तेज, भरोसेमंद और आकर्षक अंदाज में पहुंचे।




