CSE
Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▬ +0.00%M3691 WP vs ROC▬ +0.00%M3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▬ +0.00%M3691 WP vs ROC▬ +0.00%M3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%
ताजा खबर

पाकिस्तान टीम ने महिला T20 World Cup 2026 के लिए स्क्वाड किया घोषित, 5 खिलाड़ी पहली बार टूर्नामेंट में लेंगी हिस्सा

इंग्लैंड में होने वाले महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए पाकिस्तान टीम का स्क्वाड घोषित, 5 खिलाड़ी करेंगी टूर्नामेंट डेब्यू।

Abhay Kumar
द्वाराAbhay Kumar
प्रकाशित 3 मिनट पढ़ें
पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम ने ICC Women’s T20 World Cup 2026 के लिए अपना स्क्वाड घोषित किया
पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम ने ICC Women’s T20 World Cup 2026 के लिए अपना स्क्वाड घोषित किया

महिला टी20 वर्ल्ड कप (Women's T20 World Cup) 2026 का आयोजन 12 जून से 5 जुलाई तक इंग्लैंड की मेजबानी में होने वाला है। एक के बाद एक सभी टीमें अपने-अपने 15 सदस्यीय खिलाड़ियों का ऐलान कर रही हैं, जो टूर्नामेंट में नजर आएंगे। इसी क्रम में पाकिस्तान महिला टीम का स्क्वाड भी घोषित कर दिया गया है। ज्यादातर उन्हीं खिलाड़ियों को मौका दिया गया है, जो हाल-फिलहाल टीम का हिस्सा रही हैं। वहीं, कप्तानी की जिम्मेदारी फातिमा सना के कंधों पर होगी। इस बार उनकी नजर शानदार प्रदर्शन करते हुए कम से कम टीम को पहली बार नॉकआउट स्टेज तक ले जाने पर जरूरी होगी। 

पाकिस्तान ने टी20 वर्ल्ड कप के लिए 5 ऐसी महिला खिलाड़ियों को भी जगह दी है, जो इससे पहले कभी टूर्नामेंट का हिस्सा नहीं रहीं। ये खिलाड़ी - एमान फातिमा, नतालिया परवेज़, रमीन शमीम, सायरा जबीन और तस्मिया रुबाब हैं। इन पांचों का पहला टी20 वर्ल्ड कप होगा। वहीं, जिम्बाबे के खिलाफ सीरीज के लिए चुने गए स्क्वाड से अंबर कायनात एकमात्र ऐसी खिलाड़ी हैं, जिन्हें टीम में जगह नहीं मिली। उनकी जगह डायना बेग ने ली। पाकिस्तान ने छह रिजर्व खिलाड़ियों को भी नामित किया है।

तीनों विभाग में पाकिस्तान का स्क्वाड संतुलित 

पाकिस्तान के लिए बल्लेबाजी विभाग में ज़िम्बाब्वे के खिलाफ दो शतक लगाने वाली गुल फिरोजा टॉप ऑर्डर में जिम्मा संभालेंगी। उनके साथ विकेटकीपर मुनीबा अली और आएशा जफ़र भी होंगी। नतालिया परवेज़, इरम जावेद, आलिया रियाज़ और सायरा जबीन मिडिल ऑर्डर में अपनी उपयोगिता साबित करती नजर आएंगी। हालांकि, पाकिस्तान का सबसे मजबूत विभाग गेंदबाजी होगा। इसमें सादिया इकबाल, नशरा संधू, तुबा हसन और रमीन शमीम स्पिन आक्रमण की अगुवाई करेंगी, जबकि फातिमा, डायना बेग और तस्मिया रुबाब तेज गेंदबाजी आक्रमण को मजबूती प्रदान करेंगी।

यह भी पढ़ें: Hardik Pandya की दूसरी शादी की खबर ने मचाई हलचल, Mahieka Sharma संग 22 मई को फेरे लेने का दावा कितना सच?

महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए पाकिस्तान का स्क्वाड 

फातिमा सना (कप्तान), आलिया रियाज, आयशा जफर, डायना बेग, एमान फातिमा, गुल फिरोजा, इरम जावेद, मुनीबा अली (विकेटकीपर), नशरा संधू, नतालिया परवेज, रमीन शमीम, सादिया इकबाल, सायरा जबीन, तस्मिया रुबाब, तुबा हसन

रिजर्व: अंबर कायनात, मोमिना रियासत, सदफ शमास, सिदरा अमीन, सैयदा अरूब शाह और उम्म-ए-हानी

बता दें कि इसी स्क्वाड के साथ पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले आयरलैंड में त्रिकोणीय सीरीज खेलेगी, जिसमें वेस्टइंडीज भी शामिल है। 28 मई से 4 जून तक होने वाली इस सीरीज का उद्देश्य टूर्नामेंट के लिए तैयारी है। पाकिस्तान टीम दो अभ्यास मैच भी खेलेगी, जिसमें 6 जून को श्रीलंका के खिलाफ और 9 जून को स्कॉटलैंड के खिलाफ नजर आएगी। ये दोनों मैच डर्बी में खेले जाएंगे। पाकिस्तान के वर्ल्ड कप अभियान की शुरुआत 14 जून को बर्मिंघम के एडजबेस्टन में अपने कट्टर प्रतिद्वंद्वी भारत के खिलाफ मैच से होगी।

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

Abhay Kumar
लेखक

Abhay Kumar

admin · 289 लेख

मैं अभय कुमार, 2 साल के अनुभव के साथ हिंदी क्रिकेट कंटेंट राइटर हूं। IPL, इंटरनेशनल क्रिकेट, मैच रिपोर्ट्स, रिकॉर्ड्स, आंकड़ों और खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस पर आसान, साफ और दिलचस्प भाषा में लिखता हूं। मेरी कोशिश रहती है कि क्रिकेट से जुड़ी हर बड़ी अपडेट पाठकों तक तेज, भरोसेमंद और आकर्षक अंदाज में पहुंचे।

“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में