CSE
Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▬ +0.00%M3691 WP vs ROC▬ +0.00%M3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▬ +0.00%M3691 WP vs ROC▬ +0.00%M3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%
ताजा खबर

PBKS vs GT: श्रेयस अय्यर को भारी पड़ी एक गलती, पंजाब की जीत के बाद भरना होगा 12 लाख का जुर्माना; जानें वजह

Shreyas Iyer Fined for Slow Over Rate: श्रेयस अय्यर पर BCCI ने 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है, क्योंकि IPL 2026 के चौथे मैच में उनकी टीम GT के खिलाफ पूरे ओवर सही समय पर नहीं फेंक पाई थी।

S
द्वाराSonu
प्रकाशित 3 मिनट पढ़ें
Shreyas Iyer
Shreyas Iyer

Shreyas Iyer Fined for Slow Over Rate: गत मंगलवार को पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 3 विकेट से शानदार जीत हासिल की और 2 पॉइंट्स अपने नाम किए। हालांकि, इस मैच के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर के खिलाफ तगड़ा एक्शन लिया गया है। दरअसल, अय्यर के ऊपर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगा है, क्योंकि उनकी टीम ने तय समय में अपने ओवर पूरे नहीं किए थे। आईपीएल कमेटी ने उन्हें फटकार लगाते हुए यह सजा सुनाई है। IPL के मौजूदा सीजन में सजा पाने वाले अय्यर पहले खिलाड़ी बन गए हैं। 

श्रेयस अय्यर पर लगा 12 लाख का जुर्माना 

आईपीएल की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि चंडीगढ़ के नए इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेले गए IPL 2026 के चौथे मैच में, पंजाब किंग्स की टीम द्वारा धीमी गति से ओवर फेंकने की वजह से उनके कप्तान श्रेयस अय्यर पर जुर्माना लगाया गया है। चूंकि आईपीएल के नियमों के तहत स्लो-ओवर-रेट से जुड़ा यह इस सीजन में उनकी टीम का पहला अपराध था, इसलिए नियम 2.22 के मुताबिक अय्यर पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

IPL के पिछले सीजन में भी अय्यर पर दो बार लगा था जुर्माना 

ऐसा पहली बार नहीं है जब अय्यर को इस गलती का जिम्मेदार पाया गया है। IPL 2025 में भी स्लो-ओवर-रेट की वजह से उन पर BCCI ने एक नहीं बल्कि दो बार एक्शन लेते हुए जुर्माना लगाया था। पहली बार नियम तोड़ने पर उन पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगा था और बाद में टूर्नामेंट के दौरान दोबारा वही गलती करने पर उन्हें सजा के तौर 24 लाख रुपये भरने पड़े थे।

यह भी पढ़ें: 5 खिलाड़ी जिन्होंने IPL में बतौर कप्तान लगाए हैं सबसे ज्यादा छक्के, देखें कौन है सबसे आगे?

GT के खिलाफ नहीं चला अय्यर का बल्ला 

न्यू चंडीगढ़ (मुल्लांपुर) में अय्यर का खराब रिकॉर्ड अभी भी जारी है। गुजरात टाइटंस के खिलाफ अय्यर सिर्फ 18 रन ही बना पाए। हालांकि, वह अपनी इस पारी में दो छक्के लगाने में कामयाब रहे, जिससे उनका हौसला जरूर बढ़ा होगा। अय्यर ने आईपीएल में इस मैदान (मुल्लांपुर) पर पिछली 6 पारियों में क्रमश: 10, 9, 0, 6, 2, 18 रन बनाए हैं। पंजाब के फैंस यही उम्मीद करेंगे कि अय्यर इस मैदान पर भी जल्दी ही बड़ी पारी खेलें।

कूपर कॉनली ने पंजाब को दिलाई जीत 

इस मैच में गुजरात की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 162 रन बनाए थे। जवाब में पंजाब ने 163 रनों के टारगेट को 5 गेंदे बाकी रहते 7 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया था। PBKS की इस जीत के हीरो डेब्यूटेंट कूपर कॉनली रहे, जिन्होंने 44 गेंदों पर 5 चौकों और 5 छक्कों की मदद से नाबाद 72 रन बनाए। 

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

S
लेखक

Sonu

author · 91 लेख
“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में