PBKS vs MI Head-to-Head Record: जानें किस टीम का पलड़ा भारी? यहां देखें हेड-टू-हेड आंकड़े

PBKS vs MI Head-to-Head Record: जानें पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच किस टीम का रहा है दबदबा। यहां देखें दोनों टीमों के हेड-टू-हेड आंकड़े, पिछले मैचों का रिकॉर्ड और पूरी डिटेल।

CW Fantasy Hindi
CW Fantasy Hindi

4 मिनट पढ़ें
PBKS vs MI Head-to-Head Record - PBKS dominate
i(x.com/bcci)

आज ही विजेता बनें!

ताज़ा क्रिकेट अपडेट पाएं, हमारी कम्युनिटी से जुड़ें

iconiconicon

PBKS vs MI Head-to-Head Record: IPL 2026 के 58वें मुकाबले में पंजाब किंग्स का सामना मुंबई इंडियंस से होगा। यह मुकाबला बृहस्पतिवार की शाम हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, धर्मशाला में खेला जाएगा। 13 अंकों के साथ पंजाब किंग्स अंकतालिका में चौथे स्थान पर है। कूपर कोनोली टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं तो वही अर्शदीप सिंह ने गेंदबाजी में प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए सबसे ज्यादा विकेट हासिल किए हैं। टीम अपना आखिरी मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स से 3 विकेट से जीतकर आ रही है और टॉप-4 मे जगह बनाने के लिए पुरानी विफलताओं को भुलकर आज एक जोरदार प्रदर्शन करना होगा।

दूसरी ओर, 11 में से केवल 3 मुकाबले जीतने वाली मुंबई इंडियंस टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है। यह अब तक के आईपीएल इतिहास में टीम का सबसे खराब प्रदर्शन है। अब मुंबई इंडियंस की कोशिश रहेगी कि अपने बाकी बच्चे सभी मुकाबले जीतकर अंकतालिका में कम से कम एक या दो स्थान ऊपर जाया जाए। पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच हमेशा कांटे की टक्कर देखने को मिलती है। IPL इतिहास में दोनों टीमों ने कई रोमांचक मुकाबले खेले हैं, ऐसे में फैंस की नजरें एक बार फिर PBKS vs MI Head-to-Head Record पर टिकी होंगी कि आखिर किस टीम का पलड़ा भारी रहा है।

यह भी पढ़ें: PBKS vs MI Pitch Report- जाने कैसा रहेगा पिच का मिजाज, कौन मार सकता है बाज़ी?

PBKS vs MI मैच डिटेल्स:

  • सीरीज/टूर्नामेंट: IPL 2026
  • मैच: PBKS vs MI
  • तारीख:  14 मई 2026
  • मैच शुरू होने का समय: 07:30 PM IST
  • स्टेडियम: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, धर्मशाला
  • लाइव स्कोर: cricketwinner.com
  • लाइव स्ट्रीमिंग: जियो हॉटस्टार

PBKS vs MI Head-to-Head Record: पंजाब किंग्स बनाए मुंबई इंडियंस हेड टू हेड रिकॉर्ड:

दोनों टीमों के दरमियान अब तक आईपीएल में 35 मुकाबले खेले गए हैं जिनमें पंजाब किंग्स 18 मुकाबलो में जीत दर्ज करके मुंबई से आगे है। मुंबई इंडियंस ने 17 मुकाबलों में जीत दर्ज की है। दोनों टीमों की इस सीजन में यह दूसरी भिड़ंत है। इससे पहले खेले गए मुकाबले में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से हराया था। IPL 2025 के सीजन में एलिमिनेटर मुकाबले में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 5 विकेट से हराकर टूर्नामेंट से बाहर किया था।

कुल मुकाबले 35
पंजाब किंग्स   18
मुंबई इंडियंस 17
टाई 0
बेनतीजा 0

हालिया प्रदर्शन – पिछले 5 मैच

टीम PBKS फॉर्म
PBKS हालिया फॉर्म: L, L, L, L, W

टीम MI फॉर्म
MI हालिया फॉर्म: L, W, L, L, L

यह भी पढ़े: PBKS vs MI Dream11 Prediction, IPL 2026- मैच 58, पिच रिपोर्ट, प्लेइंग 11 और फेंटेसी टीम

दोनों टीमों का स्क्वाॅड 

पंजाब किंग्स (PBKS) का फुल स्क्वाॅड:

प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, शशांक सिंह, मार्को जानसन, सूर्यांश शेडगे, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, यश ठाकुर, बेन ड्वार्शियस, यश ठाकुर, हरप्रीत बराड़, विष्णु विनोद, जेवियर बार्टलेट, प्रवीण दुबे, विशक विजयकुमार, लॉकी फर्ग्यूसन, नेहल वढेरा, पाइला अविनाश, हरनूर पन्नू, अज़मतुल्लाह उमरज़ई, मिशेल ओवेन, मुशीर खान, विशाल निषाद

मुंबई इंडियंस (MI) का फुल स्क्वाॅड:

रयान रिकेल्टन, रोहित शर्मा, नमन धीर, एन.तिलक वर्मा, सूर्य कुमार यादव, विल जैक्स, राज अंगद बावा, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, जसप्रित बुमरा, अल्लाह मोहम्मद ग़ज़नफ़र, रघु शर्मा, रघु शर्मा, रॉबिन मिंज, शार्दुल ठाकुर, मयंक रावत, ट्रेंट बोल्ट, दानिश मालेवार, क्विंटन डी कॉक, शेरफेन रदरफोर्ड, हार्दिक पंड्या, कृष भगत, अश्वनी कुमार, मयंक मारकंडे, मोहम्मद सलाउद्दीन इज़हार, केशव महाराज

डिस्क्लेमर: यह विश्लेषण और भविष्यवाणी टीम के फॉर्म, पिच की स्थिति और उपलब्ध आंकड़ों पर आधारित है। यह केवल जानकारी के उद्देश्य से है और किसी भी परिणाम की गारंटी नहीं देता।

टैग:

हमें फॉलो करें

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में