CSE
Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▬ +0.00%M3691 WP vs ROC▬ +0.00%M3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▬ +0.00%M3691 WP vs ROC▬ +0.00%M3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%
ताजा खबर

PBKS vs MI Pitch Report- जाने कैसा रहेगा पिच का मिजाज, कौन मार सकता है बाज़ी?

PBKS vs MI Pitch Report: धर्मशाला की पिच बल्लेबाजों या गेंदबाजों में किसे करेगी मदद? जानें HPCA Stadium की पिच रिपोर्ट, औसत स्कोर, मौसम और मैच में कौन मार सकता है बाज़ी।

CF
द्वाराCW Fantasy Hindi
प्रकाशित 4 मिनट पढ़ें
PBKS vs MI Pitch Report- HPCA Stadium, Dharmsala
PBKS vs MI Pitch Report- HPCA Stadium, Dharmsala

PBKS vs MI Pitch Report: पंजाब किंग्स (PBKS) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच होने वाला यह मुकाबला धर्मशाला के खूबसूरत HPCA Stadium में खेला जाएगा। पहाड़ों के बीच स्थित इस मैदान की पिच तेज गेंदबाजों को शुरुआती मदद देती है, जबकि बल्लेबाज भी यहां बड़े शॉट आसानी से खेल सकते हैं। ऐसे में फैंस को एक रोमांचक और हाई-स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिल सकता है। हाल ही में पंजाब किंग्स के प्रदर्शन में गिरावट आई है।

टीम लगातार चार मुकाबले हार कर अंकतालिका में लुढ़ककर चौथे स्थान पर आ गई है। ऐसे में पंजाब के लिए टॉप-4 की दौड़ पहले से ज्यादा चुनौतीपूर्ण हो गई है। प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखना लिए पंजाब किंग्स को टूर्नामेंट से पहले ही बाहर हो चुकी मुंबई इंडियंस के खिलाफ हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी। दोनों टीमों के लिए कमजोर गेंदबाजी इस सीजन चिंता का विषय रही है। कई अहम मोकों पर गेंदबाज विकेट निकालने में नाकामयाब रहे हैं। आईए जानते हैं क्या इस मुकाबले में गेंदबाज प्रभाव छोड़ पाएंगे या एक बार फिर धर्मशाला की पिच पर बल्लेबाजों का दबदबा देखने को मिलेगा।

यह भी पढ़ें: PBKS vs MI Dream11 Prediction, IPL 2026- मैच 58, पिच रिपोर्ट, प्लेइंग 11 और फेंटेसी टीम

PBKS vs MI मैच डिटेल्स:

  • सीरीज/टूर्नामेंट: IPL 2026
  • मैच: PBKS vs MI
  • तारीख:  14 मई 2026
  • मैच शुरू होने का समय: 07:30 PM IST
  • स्टेडियम: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, धर्मशाला
  • लाइव स्कोर: cricketwinner.com
  • लाइव स्ट्रीमिंग: जियो हॉटस्टार

PBKS vs MI Pitch Report- HPCA स्टेडियम, क्या कहते हैं आंकड़े?

हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम (HPCA) की पिच हाल के IPL 2026 के मुकाबलों में बल्लेबाजी के अनुकूल रही है। धर्मशाला की ऊंचाई और हवा के कारण गेंद मे तेजी मुकाबले के अंत तक बनी रहती है, जिससे शॉट खेलने में आसानी रहती है। धर्मशाला की पिच की खासियत यह है कि यहां आपको एक समान उछाल देखने को मिलेगा। 

हालिया मैचों में 180 से ज्यादा का स्कोर आम रहा है, जबकि हाल ही में यहां 211 रन का सफल रन चेज भी देखने को मिला था। मुकाबले के शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को पिच से स्विंग और सीम मूवमेंट मिलती है, इसलिए टॉस जीत कर टीम ज्यादातर गेंदबाजी करना पसंद करती है। जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, बल्लेबाज इस मैदान पर हावी हो जाते हैं। ऐसे में एक बार फिर हाई-स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिल सकता है। 

पहले बल्लेबाजी करते हुए जीत 38%
पहले गेंदबाजी करते हुए जीत 63%
सबसे अनुकूल: तेज गेंदबाज  77%
पहली पारी का औसत 184
दूसरी पारी का औसत 162
उच्चतम स्कोर 241-7 (20 Ov) RCB vs PBKS
न्यूनतम स्कोर 116-10 (19 Ov) PBKS vs DC
सबसे सफल रन चेज 216-7 (19 Ov) DC vs PBKS
सुरक्षित न्यूनतम लक्ष्य 170-6 (20 Ov) PBKS vs DC

PBKS vs MI संभावित प्लेइंग 11

पंजाब किंग्स संभावित 11:

प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, शशांक सिंह, मार्को जानसन, सूर्यांश शेडगे, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, यश ठाकुर, बेन ड्वार्शियस

मुंबई इंडियंस संभावित 11:

रयान रिकेल्टन, रोहित शर्मा, नमन धीर, एन.तिलक वर्मा, सूर्य कुमार यादव, विल जैक्स, राज अंगद बावा, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, जसप्रित बुमरा, अल्लाह मोहम्मद ग़ज़नफ़र, रघु शर्मा

यह भी पढ़ें: PBKS vs MI Head-to-Head Record: जानें किस टीम का पलड़ा भारी? यहां देखें हेड-टू-हेड आंकड़े

पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच प्रेडिक्शन – कौन मारेगा बाजी?

पंजाब किंग्स के लिए प्लेऑफ  की उम्मीदों को बनाए रखने के लिहाज से यह मुकाबला बेहद महत्वपूर्ण है। दोनों टीमों के बीच खेले गए हेड-टू-हेड मुकाबलों में पंजाब का पलड़ा थोड़ा भारी रहा है। अगर धर्मशाला के मैदान की बात की जाए तो पंजाब किंग्स का यहां जीत प्रतिशत 40% है, जबकि मुंबई इंडियंस का 0% है। इसलिए अभी तक के आंकड़ों के हिसाब से पंजाब किंग्स इस मुकाबले में थोड़ा आगे नज़र आ रही है। 

डिस्क्लेमर: यह विश्लेषण और भविष्यवाणी टीम के फॉर्म, पिच की स्थिति और उपलब्ध आंकड़ों पर आधारित है। यह केवल जानकारी के उद्देश्य से है और किसी भी परिणाम की गारंटी नहीं देता।

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में