CSE
Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▬ +0.00%M3691 WP vs ROC▬ +0.00%M3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▬ +0.00%M3691 WP vs ROC▬ +0.00%M3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%
ताजा खबर

PM मोदी भी हुए संजू सैमसन के मुरीद, वर्ल्ड कप जीत का हीरो बताते हुए कही यह बड़ी बात

T20 World Cup 2026: केरल दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संजू सैमसन की जमकर तारीफ की है। पीएम मोदी ने सैमसन को एक सच्चा खिलाड़ी बताया और वर्ल्ड कप में संजू के उन आंकड़ों के बारे में बात की।

S
द्वाराSonu
प्रकाशित 3 मिनट पढ़ें
PM Modi and Sanju Samson
PM Modi and Sanju Samson

IPL 2026 के शुरू होने से पहले भारतीय टीम ने लगातार दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप जीतने का कारनामा किया था, जिसमें संजू सैमसन की अहम भूमिका रही थी। सैमसन ने अपने जानदार प्रदर्शन से सिर्फ भारतीय फैंस ही नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी दिल जीता है। उन्होंने आज केरल दौरे पर सैमसन के प्रदर्शन के बारे में बात करते हुए उनकी जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि भारत को 2026 टी20 वर्ल्ड कप जिताने में सैमसन का बहुत बड़ा हाथ रहा और उन्होंने कई मैच पलटने वाली पारियां खेलीं।

PM मोदी ने सैमसन की तारीफ में पढ़ें कसीदे 

केरल के कार्यकर्ताओं से बात करते हुए पीएम मोदी ने अपने भाषण में कहा कि दबाव के समय संजू सैमसन ने जैसा प्रदर्शन किया, वो एकाग्रता और शांत रहने का एक बड़ा सबक है। मौजूदा समय में क्रिकेट का सीजन चल रहा है और केरल के लोगों को इसमें से सीख लेनी चाहिए। संजू सैमसन जिस तरह के प्रदर्शन के लिए जाने जाते हैं, हमने वर्ल्ड कप में उनको उसी तरह से परफॉर्म करते देखा देखा।

मोदी ने सैमसन को बताया सच्चा खिलाड़ी 

मैदान पर मुश्किल हालातों में सैमसन के शानदार खेल के बारे में जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने आगे कहा, 'जैसे-जैसे टूर्नामेंट में कठिन समय आया और नॉकआउट मुकाबले शुरू हुए, उनका प्रदर्शन एकदम से शिखर पर पहुंच गया। शुरुआत से अंत तक उनका फोकस, आत्मविश्वास और जोश लगातार बढ़ता गया। जब टीम को उनकी सबसे ज्यादा जरूरत थी, उन्होंने जिम्मेदारी संभाली और कमाल करके दिखा दिया। एक सच्चे खिलाड़ी की पहचान यही होती है।'

यह भी पढ़ें: ZIM vs AUS: ऑस्ट्रेलिया टीम 12 सालों बाद जिम्बाब्वे की धरती पर खेली ODI, 3 मैचों की वनडे सीरीज का शेड्यूल हुआ जारी

टी20 वर्ल्ड कप में सैमसन ने बनाए थे 321 रन 

बता दें कि भारत और श्रीलंका की सह-मेजबानी में हुए टी20 वर्ल्ड कप के 10वें संस्करण में सैमसन ने यादगार प्रदर्शन करते हुए 5 मुकाबलों में 321 रन बनाए थे। शुरुआती चरण में वह खराब फॉर्म से जूझ रहे थे, लेकिन अंतिम के मैचों में वह टीम के लिए सबसे बड़े हीरो साबित हुए। सैमसन ने वेस्टइंडीज (97*), इंग्लैंड (89) और न्यूजीलैंड (89) के खिलाफ मैच जिताऊ पारियां खेलीं थीं। इस दमदार प्रदर्शन के चलते सैमसन प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बने थे। 

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

S
लेखक

Sonu

author · 91 लेख
“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में