CSE
Toss Index543.6 −3.11%Match Index764.8 +4.27%TIX-CPL2663.5 −3.11%TIX-AVII26101.7 +1.66%TIX-SAWT26111.1 +6.66%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3612 ML vs UAE +0.00%M3611 BT vs GAW +0.00%M3610 AFG vs IND +4.27%M3609 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3608 NAM vs SA +4.27%M3607 BT vs JK −1.29%M3606 GAW vs TKR −0.17%M3605 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3604 NAM vs SA +4.27%M3603 BT vs SNP −1.98%Toss Index543.6 −3.11%Match Index764.8 +4.27%TIX-CPL2663.5 −3.11%TIX-AVII26101.7 +1.66%TIX-SAWT26111.1 +6.66%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3612 ML vs UAE +0.00%M3611 BT vs GAW +0.00%M3610 AFG vs IND +4.27%M3609 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3608 NAM vs SA +4.27%M3607 BT vs JK −1.29%M3606 GAW vs TKR −0.17%M3605 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3604 NAM vs SA +4.27%M3603 BT vs SNP −1.98%
ताजा खबर

Prithvi Shaw Dating History: प्राची सिंह, निधि तापड़िया से आकृति अग्रवाल तक जानिए पृथ्वी शॉ की डेटिंग हिस्ट्री

आकृति अग्रवाल संग रिश्ते की खबरों के बीच जानिए भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ की डेटिंग हिस्ट्री। प्राची सिंह, निधि तापड़िया समेत किन-किन के साथ जुड़ा उनका नाम।

Prithvi Shaw Relationship
Prithvi Shaw Relationship

Pritvi Shaw Dating History: भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ एक बार फिर से विवादों में आ गए हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक उनकी मंगेतर ने उन पर चीटिंग का आरोप लगाया है। लगभग 4 महीने पहले पृथ्वी शाह और टीवी एक्ट्रेस आकृति अग्रवाल ने सगाई की थी, लेकिन अब मान जा रहा है कि दोनों के रिश्ते में दरार आ गई है और दोनों के रास्ते अलग हो अलग हो चुके हैं। इससे पहले भी पृथ्वी शॉ कंट्रोवर्सी का शिकार हो चुके हैं।

यह भी पढ़ें: जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम की घोषणा, संजू सैमसन की टी20 टीम से छुट्टी, 4 अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिला मौका

आकृति अग्रवाल संग रिश्ते में दरार की खबरों के बीच जानिए पृथ्वी शॉ की पूरी डेटिंग हिस्ट्री।

कभी सबसे छोटी उम्र में भारत के लिए डेब्यू करने वाले पृथ्वी शॉ अपने खेल से ज्यादा बाहर के विवादों के चलते सुर्खियों में रहे हैं। चाहे वह पब में दारू पीकर मारपीट हो या प्रतिबंधित दवा का सेवन इन सभी चीजों से पृथ्वी शॉ की इमेज को काफी हानि पहुंची है। 

आपको बता दें कि आकृति अग्रवाल से पहले भी पृथ्वी शाह का नाम कई लड़कियों के साथ जुड़ चुका है। इससे पहले भी वह लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहे हैं। हालांकि पृथ्वी से जुड़ी ज्यादा जानकारी या उनके रिश्तों की ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है।

प्राची सिंह (2020)

पृथ्वी शॉ की पहली गर्लफ्रेंड का नाम प्राची सिंह है। दोनों 2020 में रिलेशनशिप में आए लेकिन एक साल में ही उनका ब्रेकअप हो गया। प्राची सिंह ने कभी भी अपने रिश्ते को पब्लिक नहीं किया। प्राची सिंह एक टीवी एक्ट्रेस है उन्होंने उड़ान जैसी फेमस सीरियल में काम किया है। पृथ्वी शॉ के ब्रेकअप के बाद प्राची सिंह ने म्यूजिशियन मधु शर्मा से शादी कर ली।

निधि तापड़िया (2023-2025)

प्राची के बाद पृथ्वी शॉ की जिंदगी में मॉडल और एक्ट्रेस निधि तापड़िया की एंट्री होती है। दोनों काफी लंबे समय तक एक दूसरे को डेट करते हैं। पृथ्वी शॉ ने कई बार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म परनिधि के साथ प्यार का इजहार किया था दोनों 2023 में रिलेशनशिप में आए और लगभग 2 साल के बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया।

सेजल पवार (Secret Dating)

आकृति अग्रवाल से सगाई होने से पहले पृथ्वी शॉ का नाम सेजल पवार के साथ भी जोड़ा गया था सेजल एक एक्ट्रेस है। इन दोनों की एक फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी। इसके बाद सेजल ने सफाई देते हुए बताया कि वह पृथ्वी शॉ को डेट नहीं कर रही वह दोनों बस एक पार्टी में मिले थे और अच्छे दोस्त हैं।

टैग:Prithvi Shaw

लेखक के बारे में

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में