CSE
Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▬ +0.00%M3691 WP vs ROC▬ +0.00%M3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▬ +0.00%M3691 WP vs ROC▬ +0.00%M3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%
ताजा खबर

फखर जमान की शर्मनाक हरकत, PSL 2026 में मैच के दौरान की बॉल टैंपरिंग; मंडराया बैन का खतरा

PSL 2026 के छठे मैच में लाहौर कलंदर्स के फखर जमान पर कराची किंग्स की पारी के दौरान बॉल से छेड़छाड़ का आरोप लगा है। अब उनके ऊपर बैन का खतरा मंडरा रहा है।

Abhay Kumar
द्वाराAbhay Kumar
प्रकाशित 4 मिनट पढ़ें
Fakhar Zaman Ball Tampering Controversy
Fakhar Zaman Ball Tampering Controversy

PSL 2026 Ball Tampering Controversy: पाकिस्तान सुपर लीग का 11वां सीजन पहले ही सप्ताह विवादों में आ गया है।मौजूदा सीजन में रविवार, 29 मार्च को बॉल टैंपरिंग का मामला देखने को मिला, जिसमें फखर जमान दोषी पाए गए हैं। लाहौर कलंदर्स में शामिल फखर ने कराची किंग्स की पारी के आखिरी ओवर से पहले गेंद के साथ छेड़छाड़ की और यह पूरी हरकत कैमरे में कैद हो गई। कुछ ही समय में घटना का पूरा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और हंगामा मच गया।

इस प्रयास का जमान की टीम को भारी नुकसान हुआ और उन पर 5 रन की पेनल्टी लगी और जिसका खामिया लाहौर की टीम को हार के रूप में भुगतना पड़ा। आखिरी ओवर में कराची किंग्स को जीत के लिए 14 रन बनाते थे लेकिन शाहीन शाह अफरीदी की कप्तानी वाली लाहौर पर पेनल्टी लगने से 9 रन ही रह गए, जो कराची की टीम ने आसानी से बना लिए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। 

लाहौर कलंदर्स और कराची किंग्स के बीच मुकाबले के दौरान फखर जमान ने गेंद से की छेड़छाड़ 

PSL 2026 के छठे मैच में लाहौर कलंदर्स ने कराची किंग्स को 129 का लक्ष्य दिया था। 19 ओवर के बाद, कराची की टीम ने 115/5 का स्कोर बना लिया था और अब जीत के लिए 14 रनों की ही जरूरत थी, उस समय क्रीज पर खुशदिल शाह 13 और आजम खान 14 रन बनाकर मौजूद थे।

यह भी पढ़ें: IPL 2026 के तीसरे मैच के लिए RR और CSK की संभावित प्लेइंग XI, जानें किन प्लेयर्स को मिलेगा चांस?

लाहौर के कप्तान शाहीन अफरीदी ने अंतिम ओवर की जिम्मेदारी हारिस रऊफ को दी। इसी दौरान फखर जमान पास आए और उन्होंने रऊफ से बॉल लेकर उसकी सीम पर दाएं हाथ के अंगूठे के नाखून को तेजी से दबाया और अपना दूसरा हाथ गेंद पर रख लिया, ताकि किसी को शक न हो। 

इसके बाद, अंपायर फैसल अफरीदी ने गेंद मंगवाई, उसका निरीक्षण किया और बांग्लादेश के दूसरे अंपायर शरफुद्दौला से लंबी चर्चा की। दोनों अंपायरों ने फैसला किया कि गेंद के साथ जानबूझकर छेड़छाड़ की गई थी और कराची को पांच पेनल्टी रन दिए गए। अब कराची को आखिरी छह गेंदों में नौ रन चाहिए थे। अंपायरों ने गेंद भी बदल दी। कराची के बल्लेबाज खुशदिल शाह आखिरी ओवर की पहली गेंद पर आउट हो गए, लेकिन रऊफ ने उसके बाद एक वाइड गेंद फेंकी। फिर अब्बास अफरीदी ने एक चौका और एक छक्का लगाकर अपनी टीम को 19.3 ओवर में चार विकेट से जीत दिला दी।

PCB ने फखर जमान को पाया लेवल 3 का दोषी, लग सकता है बैन 

इस पूरी घटना को लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने एक बयान जारी किया और बताया कि फखर जमान को गेंद की स्थिति बदलने के कारण लेवल 3 का दोषी पाया गया है। हालांकि, पाकिस्तानी बल्लेबाज ने आरोपों से इनकार कर दिया है। अब अगले 48 घंटों में एक और सुनवाई निर्धारित की गई है। 

पीसीबी ने बयान में कहा, 

"लाहौर कलंदर्स के फखर जमान पर एचबीएल पीएसएल 11 के खेल नियमों के अनुच्छेद 41.3 का उल्लंघन करने के लिए खिलाड़ियों और खिलाड़ी सहायक कर्मियों के लिए लागू आचार संहिता के अनुच्छेद 2.14 के तहत लेवल 3 अपराध का आरोप लगाया गया है, जिसके अनुसार गेंद की स्थिति में बदलाव करने वाली कोई भी कार्रवाई करना अपराध है। मैच रेफरी रोशन महानामा की अध्यक्षता में हुई अनुशासनात्मक सुनवाई के दौरान फखर ने अपने ऊपर लगे आरोपों से इनकार किया। अगले 48 घंटों के भीतर एक और सुनवाई होगी, जिसके बाद मैच रेफरी अपना फैसला सुनाएंगे। यह घटना मैच की दूसरी पारी के दौरान हुई थी।"

बता दें कि अगर फखर जमान पर कार्रवाई होती है, तो उन्हें एक या दो मैचों के लिए बैन किया जा सकता है। पीएसएल सीजन में पहली बार लेवल 3 का उल्लंघन करने पर कम से कम एक मैच और अधिकतम दो मैचों का प्रतिबंध होता है।

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

Abhay Kumar
लेखक

Abhay Kumar

admin · 263 लेख

मैं अभय कुमार, 2 साल के अनुभव के साथ हिंदी क्रिकेट कंटेंट राइटर हूं। IPL, इंटरनेशनल क्रिकेट, मैच रिपोर्ट्स, रिकॉर्ड्स, आंकड़ों और खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस पर आसान, साफ और दिलचस्प भाषा में लिखता हूं। मेरी कोशिश रहती है कि क्रिकेट से जुड़ी हर बड़ी अपडेट पाठकों तक तेज, भरोसेमंद और आकर्षक अंदाज में पहुंचे।

“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में