CSE
Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▬ +0.00%M3691 WP vs ROC▬ +0.00%M3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▬ +0.00%M3691 WP vs ROC▬ +0.00%M3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%
ताजा खबर

PSL में स्टीव स्मिथ का तूफ़ान, एक ओवर में जड़े 28 रन; ठोका तूफानी शतक

PSL 2026 के 33वें मैच में मुल्तान सुल्तांस के ओपनर स्टीव स्मिथ ने हैदराबाद किंग्समैन के खिलाफ 47 गेंदों में शतक थोक दिया। इस दौरान एक ओवर में 28 रन भी जड़े।

Abhay Kumar
द्वाराAbhay Kumar
प्रकाशित 3 मिनट पढ़ें
Steve Smith scored hundred in 33rd match of PSL 2026
Steve Smith scored hundred in 33rd match of PSL 2026

पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2026 के 33वें मैच में हैदराबाद किंग्समैन के खिलाफ मुल्तान सुल्तांस के स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ (Steve Smith) ने अपने बल्ले से ऐसा तूफान खड़ा किया, जिसने गेंदबाजों की पूरी रणनीति को तहस-नहस कर दिया। स्मिथ ने महज 50 गेंदों में 106 रन की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 12 चौके और 6 छक्के शामिल रहे। उनका स्ट्राइक रेट 212 का रहा, जो दर्शाता है कि उन्होंने किस अंदाज में बल्लेबाजी की। 

शुरुआत में स्टीव स्मिथ ने थोड़ी सावधानी बरती, लेकिन जैसे ही उन्होंने लय पकड़ी, उन्होंने गियर बदलते हुए तेजी से रन बटोरने शुरू कर दिए। खास बात यह रही कि उन्होंने हर गेंदबाज के खिलाफ अलग-अलग अंदाज़ में शॉट खेले—कभी कवर ड्राइव, कभी पुल शॉट तो कभी लंबे-लंबे छक्के। उनके शॉट सिलेक्शन और टाइमिंग ने दर्शकों को काफी प्रभावित किया।

हुनैन शाह को बनाया निशाना, 16वें ओवर में ठोके 28 रन

मुल्तान सुल्तांस की पारी का आकर्षण 16वां ओवर रहा, जिसमें स्मिथ ने 28 रन ठोक दिए। यह ओवर हुनैन शाह ने डाला, जो उस समय तक अच्छी गेंदबाजी कर रहे थे, लेकिन इस ओवर में स्मिथ ने उन्हें पूरी तरह निशाना बना लिया।ओवर की शुरुआत चौके से हुई और फिर देखते ही देखते चौकों-छक्कों की झड़ी लग गई। ओवर का पूरा क्रम 4, 4, 6, 4, 6, 4 रहा, जिसने मैच का मोमेंटम पूरी तरह बदल दिया।

यह भी पढ़ें: CSK से भिड़ंत से पहले MI को मिला बड़ा हथियार, विल जैक्स की एंट्री से बढ़ी ताकत

इस दौरान स्मिथ ने न सिर्फ तेजी से रन बनाए, बल्कि अपना शतक भी पूरा किया, जो सिर्फ 47 गेंदों में आया। यह इस सीजन के सबसे तेज शतकों में शामिल हो गया है। स्मिथ की इस आक्रामक बल्लेबाजी ने मैदान पर मौजूद दर्शकों को रोमांचित कर दिया। हर शॉट के साथ स्टेडियम में शोर बढ़ता गया और गेंदबाजों के लिए वापसी करना बेहद मुश्किल हो गया।

स्मिथ के शतक की बदौलत मुल्तान की टीम ने बनाया 200 से ज्यादा का स्कोर 

स्टीव स्मिथ को पारी में साहिबजादा फरहान का शानदार साथ मिला, जिन्होंने 66 रन की अहम पारी खेली। दोनों बल्लेबाजों के बीच पहले विकेट के लिए 132 रन की साझेदारी हुई, जिसने टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई। पावरप्ले में ही टीम ने तेज रन बनाते हुए दबाव बना लिया था। इसके बाद मिडिल ओवर्स में स्मिथ ने पारी को संभालते हुए तेजी से रन गति को बनाए रखा। अंत के ओवरों में भले ही कुछ विकेट गिरे, लेकिन तब तक टीम 200 के पार पहुंचने की स्थिति में आ चुकी थी। अंततः मुल्तान सुल्तांस ने 20 ओवर में 213 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। 

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

Abhay Kumar
लेखक

Abhay Kumar

admin · 273 लेख

मैं अभय कुमार, 2 साल के अनुभव के साथ हिंदी क्रिकेट कंटेंट राइटर हूं। IPL, इंटरनेशनल क्रिकेट, मैच रिपोर्ट्स, रिकॉर्ड्स, आंकड़ों और खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस पर आसान, साफ और दिलचस्प भाषा में लिखता हूं। मेरी कोशिश रहती है कि क्रिकेट से जुड़ी हर बड़ी अपडेट पाठकों तक तेज, भरोसेमंद और आकर्षक अंदाज में पहुंचे।

“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में