CSE
Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▬ +0.00%M3691 WP vs ROC▬ +0.00%M3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▬ +0.00%M3691 WP vs ROC▬ +0.00%M3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%
ताजा खबर

RCB से हार के बाद भी पंजाब किंग्स कैसे बना सकती है प्लेऑफ में जगह? जानें पूरा समीकरण

IPL 2026 में RCB के खिलाफ भी पंजाब किंग्स को हार का सामना करना पड़ा, जानिए कैसे अभी भी प्लेऑफ का टिकट पक्का हो सकता है।

Abhay Kumar
द्वाराAbhay Kumar
प्रकाशित 4 मिनट पढ़ें
Punjab Kings playoff scenario के बारे में पूरी जानकारी
Punjab Kings playoff scenario के बारे में पूरी जानकारी

Punjab Kings playoff scenario after losing against RCB: पंजाब किंग्स ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का काफी जबरदस्त तरीके से आगाज किया था और पहले चरण में यह टीम अपराजित रही थी। सात मैचों में छह जीत से पंजाब के लिए प्लेऑफ की राह बेहद आसान लग रही थी लेकिन फिर दूसरे चरण में श्रेयस अय्यर की टीम को लगातार छह हार का सामना करना पड़ा, जिसके बाद अब उनके ऊपर टॉप-4 की रेस बाहर होने का खतरा मंडराने लगा है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के हाथों मिली हार के बाद उनकी मुश्किलें थोड़ी और बढ़ गई हैं लेकिन अभी भी पंजाब किंग्स के पास प्लेऑफ का टिकट पक्का करने का मौका है लेकिन इसके लिए कुछ चीजों का उनके पक्ष में जाना बेहद जरूरी है। 

धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ पंजाब किंग्स को 23 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इस मैच के बाद, अब पंजाब की टीम के खाते में 13 मैचों में 13 अंक हैं और उनका नेट रन रेट +0.227 है। ऐसे में PBKS के लिए प्लेऑफ का रास्ता काफी मुश्किल नजर आ रहा है और उनके फैंस भी चिंता में हैं कि क्या उनकी टीम लीग स्टेज से ही बाहर हो जाएगी। लेकिन अभी भी पंजाब किंग्स की उम्मीदें पूरी तरह खत्म नहीं हुई हैं। अगर PBKS अपने अंतिम लीग मैच में जीत दर्ज करती है और बाकी टीमों के नतीजे उसके पक्ष में जाते हैं, तो श्रेयस अय्यर की टीम प्लेऑफ में जगह बना सकती है। चलिए जानते हैं पूरा समीकरण।

पंजाब किंग्स को अपने आखिरी लीग मैच में हर हाल में दर्ज करनी होगी जीत 

आईपीएल 2026 के लीग स्टेज में पंजाब किंग्स को अपना अंतिम मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स से खेलना है। यह मैच 23 मई को इकाना क्रिकेट स्टेडियम में होगा। इसमें पंजाब को किसी भी तरह से जीत हासिल करनी होगी, तभी वे लीग स्टेज का समापन 15 अंकों के साथ कर पाएंगे। इतने अंकों के बावजूद, पंजाब के लिए प्लेऑफ का टिकट कंफर्म नहीं होगा, उन्हें कुछ टीमों के नतीजों पर भी निर्भर रहना होगा, जिनके बारे में आपको आगे बताएंगे। 

SRH, CSK और RR में से किसी एक को ही मिले 16 अंक, KKR से भी बेहतर NRR जरूरी 

पॉइंट्स टेबलमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 18 अंकों के साथ प्लेऑफ में जगह पक्की कर चुकी है। वहीं, गुजरात टाइटंस 16 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है और बेहतर नेट रन रेट के कारण अगले राउंड में जाने की मजबूत दावेदार मानी जा रही है। इसके बाद प्लेऑफ की बाकी जगहों के लिए सनराइजर्स हैदराबाद, पंजाब किंग्स, चेन्नई सुपर किंग्स, राजस्थान रॉयल्स, दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। SRH के 14 अंक हैं और उसके दो मैच बाकी हैं, इसलिए पैट कमिंस की टीम 16 या 18 अंकों तक पहुंचने की बेहतर स्थिति में नजर आ रही है।

यह भी पढ़ें: IPL 2026: पंजाब किंग्स ने गंवाया लगातार छठा मैच, RCB ने 23 रनों से हराकर प्लेऑफ का टिकट किया हासिल

अगर SRH अपने बचे हुए मैचों में अच्छा प्रदर्शन करती है, तो पंजाब किंग्स के लिए राह और मुश्किल हो सकती है। ऐसी स्थिति में PBKS को दुआ करनी होगी कि CSK और RR 16 अंकों तक न पहुंचें। इन दोनों टीमों के अभी 12-12 अंक हैं और दो-दो मैच बाकी हैं। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स 14 अंकों तक जा सकती है, जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स अपने बचे हुए दोनों मैच जीतकर 15 अंकों तक पहुंच सकती है। ऐसे में अगर पंजाब किंग्स LSG के खिलाफ जीतकर 15 अंकों तक पहुंचती है, तो नेट रन रेट भी अहम भूमिका निभा सकता है। इसी वजह से श्रेयस अय्यर की टीम को सिर्फ जीत ही नहीं, बल्कि बड़ी जीत की जरूरत होगी।

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

Abhay Kumar
लेखक

Abhay Kumar

admin · 263 लेख

मैं अभय कुमार, 2 साल के अनुभव के साथ हिंदी क्रिकेट कंटेंट राइटर हूं। IPL, इंटरनेशनल क्रिकेट, मैच रिपोर्ट्स, रिकॉर्ड्स, आंकड़ों और खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस पर आसान, साफ और दिलचस्प भाषा में लिखता हूं। मेरी कोशिश रहती है कि क्रिकेट से जुड़ी हर बड़ी अपडेट पाठकों तक तेज, भरोसेमंद और आकर्षक अंदाज में पहुंचे।

“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में