CSE
Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▬ +0.00%M3691 WP vs ROC▬ +0.00%M3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▬ +0.00%M3691 WP vs ROC▬ +0.00%M3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%
ताजा खबर

IPL 2026: 4 विदेशी खिलाड़ी जो SRH के खिलाफ RCB की प्लेइंग XI का बन सकते हैं हिस्सा

IPL 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को अपना पहला मैच सनराइजर्स हैदराबाद से खेलना है। जानिए कौन से चार विदेशी खिलाड़ी RCB की प्लेइंग XI का हिस्सा बन सकते हैं।

Abhay Kumar
द्वाराAbhay Kumar
प्रकाशित 4 मिनट पढ़ें
SRH के खिलाफ RCB के 4 संभावित विदेशी खिलाड़ी
SRH के खिलाफ RCB के 4 संभावित विदेशी खिलाड़ी

RCB vs SRH: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 की शुरुआत 28 मार्च, शनिवार से हो रही है। इस बार के सीजन का पहला ही मैच काफी धमाकेदार होने की उम्मीद की जा रही है, क्योंकि डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से होना है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला शाम 7:30 बजे से बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाना है। इस वेन्यू पर पिछले साल 4 जून को हुई भगदड़ के कारण कोई भी मुकाबला नहीं खेला गया है, ऐसे में लंबे समय बाद क्रिकेट की वापसी होने के कारण लोकल फैंस में काफी उत्साह है। 

17 सीजन तक खाली हाथ रहने वाली बेंगलुरु की टीम को 18वें सीजन में अपना पहला ख़िताब हासिल हुआ। अब उसके सामने अपने ख़िताब की रक्षा करने की चुनौती होगी। इसी वजह से हैदराबाद के खिलाफ जीत के साथ अभियान का आगाज करने का प्रयास होगा।

यह भी पढ़ें: SRH के खिलाफ मैच से पहले RCB को लगा बड़ा झटका, खूंखार गेंदबाज IPL 2026 से हुआ बाहर

पहले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की प्लेइंग XI पर भी सभी की नजर रहेगी, जिसमें विदेशी खिलाड़ियों की भूमिका काफी अहम होगी। चलिए बताते हैं कि कौन से चार विदेशी को कप्तान रजत पाटीदार शामिल कर सकते हैं।

1. फिल साल्ट

इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज फिल साल्ट को आईपीएल के 19वें सीजन के लिए भी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने रिटेन किया, क्योंकि पिछले सीजन उनका प्रदर्शन बहुत ही शानदार रहा था। साल्ट ने कई मैचों में धमाकेदार शुरुआत दिलाई थी और विराट कोहली के साथ उनकी जोड़ी हिट रही थी। उन्होंने 13 पारियों में 175.98 के स्ट्राइक रेट से 403 रन बनाए थे, जिसमें चार अर्धशतकीय पारियां भी शामिल थी। इसी वजह से आरसीबी की प्लेइंग XI में उनकी जगह पक्की लग रही है और वह सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ भी खेलते नजर आ सकते हैं। 

2. टिम डेविड 

ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी टिम डेविड ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के आईपीएल 2025 में बतौर फिनिशर काफी अच्छा रोल निभाया था। यही कारण है कि इस सीजन भी उन्हें बेंगलुरु ने उन्हें अपने साथ बनाए रखा है और उनके ऊपर एक बार फिर से आखिरी के ओवरों में तेजी से रन बनाने का दारोमदार होगा। डेविड ने पिछले सीजन 9 पारियों में 185.14 के स्ट्राइक रेट से 187 रन बनाए थे। उनके रनों की संख्या उतनी ज्यादा नहीं लग रही लेकिन इम्पैक्ट काफी ज्यादा था। सनराइजर्स हैदराबाद की कमजोर गेंदबाजी के सामने दाएं हाथ का बल्लेबाज RCB के लिए ट्रंप कार्ड साबित हो सकता है। 

3. रोमारियो शेफर्ड 

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए जिन खिलाड़ियों ने पिछले सीजन छाप छोड़ने में कामयाबी हासिल की थी, उसमें एक नाम ऑलराउंडर रोमारियो शेफर्ड का भी है। इस कैरेबियाई ऑलराउंडर ने बल्ले और गेंद से जरूरत के समय योगदान दिया, जिसका फायदा रजत पाटीदार की टीम को मिला। आईपीएल 2025 में दाएं हाथ के खिलाड़ी ने बल्ले से 291.66 के स्ट्राइक रेट से 70 रन बनाने के साथ ही 6 विकेट भी हासिल किए थे। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ भी शेफर्ड से दोनों ही विभागों में योगदान की उम्मीद होगी। 

4. जैकब डफी 

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज जैकब डफी का रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की प्लेइंग XI में खेलना तय लग रहा है। इसके पीछे की अहम वजह जोश हेजलवुड और नुवान तुषारा का उपलब्ध न होना है। हेजलवुड फिटनेस के कारण मुकाबले से बाहर हैं। वहीं, तुषारा को फिटनेस टेस्ट पास न होने के कारण NOC नहीं मिली है। यही वजह है कि आरसीबी के पास विदेशी गेंदबाज के रूप में डफी का ही विकल्प है। इस कीवी पेसर को बेंगलुरु की टीम ने 2 करोड़ के बेस प्राइस में खरीदा था और यह उनका डेब्यू सीजन है। 

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

Abhay Kumar
लेखक

Abhay Kumar

admin · 263 लेख

मैं अभय कुमार, 2 साल के अनुभव के साथ हिंदी क्रिकेट कंटेंट राइटर हूं। IPL, इंटरनेशनल क्रिकेट, मैच रिपोर्ट्स, रिकॉर्ड्स, आंकड़ों और खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस पर आसान, साफ और दिलचस्प भाषा में लिखता हूं। मेरी कोशिश रहती है कि क्रिकेट से जुड़ी हर बड़ी अपडेट पाठकों तक तेज, भरोसेमंद और आकर्षक अंदाज में पहुंचे।

“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में