CSE
Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%M3682 PAK vs SL▲ +0.94%M3681 SA-E vs ROC▲ +2.27%Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%M3682 PAK vs SL▲ +0.94%M3681 SA-E vs ROC▲ +2.27%
ताजा खबर

IPL 2026: RCB को लगा बड़ा झटका, प्लेऑफ मैचों से बाहर हुआ ये खतरनाक बल्लेबाज

जैकब बेथेल फिंगर इंजरी की वजह से आईपीएल 2026 के प्लेऑफ मैचों में हिस्सा नहीं लेंगे।

S
द्वाराSonu
प्रकाशित 2 मिनट पढ़ें
Jacob Bethell and Virat Kohli
Jacob Bethell and Virat Kohli

Jacob Bethell to Miss Playoffs Matches: आईपीएल 2026 में प्लेऑफ के मैचों के शुरू होने से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए बेहद बुरी खबर सामने आई है। दरअसल, टीम के स्टार बल्लेबाज जैकब बेथेल फिंगर इंजरी की वजह से प्लेऑफ मैचों में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। बेथेल आरसीबी का साथ छोड़कर इंग्लैंड वापस लौटेंगे। 

जैकब बेथेल प्लेऑफ मैचों से हुए बाहर 

बता दें कि बेथेल को ये चोट 17 मई को पंजाब किंग्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले के दौरान बाएं हाथ की उंगली में चोट लगी थी। इस वजह से वह आईपीएल 2026 के प्लेऑफ मैचों में डिफेंडिंग चैंपियन RCB की तरफ से नहीं खेल पाएंगे। बेथेल ने इस सीजन में आरसीबी के लिए 7 मैच खेले, जिसमें उन्होंने कुल 96 रन बनाए।

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट से भी बाहर हो सकते हैं बेथेल 

इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने एक बयान जारी कर बताया है कि वापस लौटने पर इंग्लैंड की मेडिकल टीम बेथेल की चोट पर नजर रखेगी। इसके बाद ही तय होगा कि वह न्यूजीलैंड के खिलाफ 4 जून से लॉर्ड्स में शुरू होने वाले पहले टेस्ट मैच के लिए उपलब्ध रह पाएंगे या नहीं।

यह भी पढ़ें:5 बल्लेबाज जिन्होंने आईपीएल में सबसे तेज लगाए हैं 100 सिक्स

इस चोट की वजह से बेथेल हैदराबाद में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आरसीबी का आखिरी लीग मैच भी नहीं खेल पाए थे। उस मैच में आरसीबी ने विराट के विराट कोहली के साथ वेंकटेश अय्यर से ओपनिंग कराई थी, जिन्होंने 19 गेंदों में 44 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेलकर बड़ा इम्पैक्ट डाला था। प्लेऑफ मैचों के लिए आरसीबी को फिल सॉल्ट की सेवाएं भी मिल सकती हैं, जो उंगली की चोट के कारण एक महीने तक बाहर रहने के बाद अब टीम में वापस लौट आए हैं।

26 मई को RCB और GT के बीच खेला जाएगा क्वालीफ़ायर-1 

हालांकि, हैदराबाद में खेला गया वह मैच आरसीबी हार गई थी, लेकिन इसके बावजूद वह पॉइंट्स टेबल में टॉप पर रही। अब 26 मई को धर्मशाला में होने वाले क्वालिफायर-1 मुकाबले में आरसीबी का सामना गुजरात टाइटंस से होगा। मुकाबले में जीतने वाली टीम को फाइनल का टिकट मिलेगा, जो कि 31 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है। 

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

S
लेखक

Sonu

author · 91 लेख
“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में