CSE
Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▬ +0.00%M3691 WP vs ROC▬ +0.00%M3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▬ +0.00%M3691 WP vs ROC▬ +0.00%M3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%
ताजा खबर

RCB vs GT Pitch Report - HPCA स्टेडियम में बरसेंगे रन या चलेगा गेंदबाज़ों का जादू? जानें किस टीम का पलड़ा भारी

RCB vs GT Pitch Report 2026: जानिए HPCA स्टेडियम, धर्मशाला की पिच बल्लेबाजों या गेंदबाजों में किसे करेगी मदद। साथ ही देखें स्टेडियम रिकॉर्ड्स, संभावित स्कोर और किस टीम का पलड़ा भारी नजर आ रहा है।

CF
द्वाराCW Fantasy Hindi
प्रकाशित 4 मिनट पढ़ें
RCB vs GT Pitch Report - HPCA Stadium, Dharmasala
RCB vs GT Pitch Report - HPCA Stadium, Dharmasala

RCB vs GT Pitch Report: इंडियन प्रीमियर लीग मे खेले जाने वाले पहले क्वालीफायर मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु कि टक्कर गुजरात टाइटन्स से होगी। इस मुकाबले का सीधा प्रसारण मंगलवार की शाम 7:30 बजे हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, धर्मशाला से किया जाएगा। रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु ने लीग मुकाबलो में अंक तालिका में पहला स्थान हासिल किया है, जबकि गुजरात टाइटंस दूसरे स्थान पर रही है।

रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु को अपने आखिरी मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद से 55 रनो से हार का सामना करना पड़ा है, तो वही गुजरात टाइटंस अपने आखिरी लीग मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को 89 रनों के एक बड़े अंतर से हराकर आ रही है। दोनों ही टीमें टूर्नामेंट की सबसे मजबूत टीम बनकर उभरी है, जिनके बीच हमको एक रोमांचक मुकाबले देखने को मिल सकता है। आईए इस लेख में हम जानते हैं कि इस महत्वपूर्ण मुकाबले में पिच का मिजाज कैसा रहने वाला है।

IPL 2026 Qualifier 1: RCB vs GT महामुकाबले में बन सकते हैं ये अद्भुत रिकॉर्ड, देखें पूरी लिस्ट

RCB vs GT मैच डिटेल्स:

  • सीरीज/टूर्नामेंट: IPL 2026
  • मैच: RCB vs GT
  • तारीख:  26 मई 2026
  • मैच शुरू होने का समय: 07:30 PM IST
  • स्टेडियम: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, धर्मशाला
  • लाइव स्कोर: cricketwinner.com
  • लाइव स्ट्रीमिंग: जियो हॉटस्टार

RCB vs GT Pitch Report, HPCA स्टेडियम, क्या कहते हैं आंकड़े?

धर्मशाला में स्थित हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम IPL 2026 के दौरान ज़्यादा स्कोर वाला मैदान बनकर उभरा है। इस पिच की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यहां पर मुकाबले की शुरुआत से लेकर अंत तक उछाल और गति बनी रहती है। ऊंचाई पर स्थित होने के कारण यहां पर हवा एक अहम रोल निभाती है। हाल के IPL आँकड़े बताते हैं कि पहली पारी का औसत स्कोर लगभग 180-190 के बीच रहा है।

IPL के इस सीजन के दौरान लगातार पिछले तीन मुकाबलो में 200+ का स्कोर देखा गया है। मैच की शुरुआत में हवा और ठंडे मौसम के कारण तेज गेंदबाजों को यहां पर सीम मूवमेंट मिलता है। कुल मिलाकर, हालिया आंकड़ों के हिसाब से धर्मशाला में एक हाई-स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिल सकता है।

पहले बल्लेबाजी करते हुए जीत 39%
पहले गेंदबाजी करते हुए जीत 61%
सबसे अनुकूल: तेज गेंदबाज  77%
पहली पारी का औसत 187
दूसरी पारी का औसत 166
उच्चतम स्कोर 241-7 (20 Ov) PBKS vs RCB
न्यूनतम स्कोर 116-10 (19 Ov) DC vs PBKS
सबसे सफल रन चेज 216-7 (19 Ov) PBKS vs DC
सुरक्षित न्यूनतम लक्ष्य 170-6 (20 Ov) DC vs PBKS

RCB vs GT Pitch Report: बॉलिंग या बैटिंग, पहले किसे चुने?

हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम के मैदान पर इस सीजन में कुल 3 मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिसमें पहले गेंदबाजी करने वाली टीम ने 2 मुकाबले जीते हैं, जबकि पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 1 मुकाबले में जीत दर्ज की है। हाल के IPL आंकड़ों से पता चलता है कि रात के मैचों में ओस भी एक अहम भूमिका निभा सकती है, जिससे कभी-कभी लक्ष्य का पीछा करना आसान हो जाता है।, यही कारण है कि टॉस जीतने वाली टीमें आमतौर पर पहले गेंदबाजी करना पसंद करती हैं।

RCB vs GT संभावित प्लेइंग 11

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु संभावित प्लेईंग 11:

रजत पाटीदार(कप्तान), विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, टिम डेविड, जितेश शर्मा(विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर, क्रुणाल पंड्या, जोश हेज़लवुड, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्‍वर कुमार, सुयश शर्मा, रसिख दार सलाम 

गुजरात टाइटन्स संभावित प्लेईंग 11:

साई सुदर्शन, शुबमन गिल(कप्तान), जोस बटलर(विकेट कीपर), निशांत सिंधु, राहुल तेवतिया, वॉशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज

मैच प्रेडिक्शन – कौन मारेगा बाजी?

इस मुकाबले के लिए गुजरात टाइटंस ज्यादा मजबूत और संतुलित दिखाई दे रही है। टीम के पास पर्पल कैप होल्डर साईं सुदर्शन हैं, जिन्होंने अब तक टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। इसके अलावा, शुबमन गिल भी शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं। इसलिए मौजूदा आंकड़ों के हिसाब से गुजरात टाइटंस इस मुकाबले में थोड़ा आगे नज़र आ रही है। 

RCB vs GT Dream11 Prediction, Qualifier 1 - पिच रिपोर्ट, प्लेइंग 11 और फेंटेसी टीम

डिस्क्लेमर: यह विश्लेषण और भविष्यवाणी टीम के फॉर्म, पिच की स्थिति और उपलब्ध आंकड़ों पर आधारित है। यह केवल जानकारी के उद्देश्य से है और किसी भी परिणाम की गारंटी नहीं देता।

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में