CSE
Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▬ +0.00%M3691 WP vs ROC▬ +0.00%M3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▬ +0.00%M3691 WP vs ROC▬ +0.00%M3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%
ताजा खबर

RCB vs KKR: कोलकाता के लिए करो या मरो का मुकाबला, हार से बिगड़ जाएगा प्लेऑफ समीकरण

RCB vs KKR मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए बेहद अहम है। हार मिलने पर कोलकाता का IPL 2026 प्लेऑफ समीकरण बिगड़ सकता है।

Abhay Kumar
द्वाराAbhay Kumar
प्रकाशित 4 मिनट पढ़ें
RCB vs KKR मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए जीत जरूरी है, हार से टीम का प्लेऑफ समीकरण मुश्किल हो सकता है
RCB vs KKR मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए जीत जरूरी है, हार से टीम का प्लेऑफ समीकरण मुश्किल हो सकता है

Kolkata IPL 2026 playoff scenario ahead of RCB vs KKR match: इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां सीजन अब अपने आखिरी दौर में पहुंच चुका है और हर मुकाबले के साथ प्लेऑफ की रेस और भी रोमांचक होती जा रही है। इसी बीच 13 मई को  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाने वाला मैच काफी अहम होने वाला है। खासकर KKR के लिए यह मुकाबला किसी करो या मरो की जंग से कम नहीं है।

कोलकाता की टीम ने खराब शुरुआत के बाद टूर्नामेंट में वापसी जरूर की है, लेकिन प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए उसे अब लगभग हर मैच जीतना जरूरी हो गया है। KKR इस समय 9 अंकों के साथ अंक तालिका में आठवें स्थान पर मौजूद है, जबकि RCB 14 अंकों के दूसरे स्थान पर है। ऐसे में अगर कोलकाता को इस मुकाबले में हार मिलती है, तो उसका प्लेऑफ समीकरण काफी हद तक बिगड़ सकता है। 

KKR के लिए जीत क्यों जरूरी?

कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए RCB के खिलाफ जीत इसलिए बेहद अहम है, क्योंकि टीम के पास अब गलती की गुंजाइश काफी कम बची है। अगर KKR अपने बचे हुए सभी मैच जीतती है, तो वह अधिकतम 17 अंकों तक पहुंच सकती है। आमतौर पर 16 या 17 अंक प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए सुरक्षित माने जाते हैं, लेकिन इस बार कई टीमें रेस में बनी हुई हैं, इसलिए नेट रन रेट भी बड़ा रोल निभा सकता है।

अगर कोलकाता RCB के खिलाफ हार जाती है, तो अधिकतम 15 अंक ही हासिल करने का मौका बन पाएगा। ऐसे में KKR को न सिर्फ अपने बाकी मैच जीतने होंगे, बल्कि दूसरी टीमों के नतीजों पर भी निर्भर रहना पड़ेगा। यही वजह है कि यह मुकाबला कोलकाता के लिए सीजन का सबसे अहम मैच बन गया है।

RCB के पास प्लेऑफ के करीब पहुंचने का मौका

दूसरी तरफ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम इस सीजन काफी मजबूत स्थिति में नजर आ रही है। RCB के पास 14 अंक हैं और KKR के खिलाफ जीत उसे प्लेऑफ के और करीब पहुंचा देगी। बेंगलुरु की नजर सिर्फ टॉप-4 में जगह बनाने पर नहीं, बल्कि टॉप-2 की रेस में बने रहने पर भी होगी।

RCB के लिए यह मैच इसलिए भी अहम है, क्योंकि आखिरी मैचों में छोटी सी गलती भी टीम की टॉप-2 उम्मीदों को नुकसान पहुंचा सकती है। ऐसे में बेंगलुरु की टीम कोलकाता के खिलाफ पूरी ताकत के साथ उतरना चाहेगी।

हार से कैसे बिगड़ेगा KKR का समीकरण?

KKR अगर यह मुकाबला हारती है, तो उसके सामने तीन बड़ी मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं। पहली, टीम के पास अंकों के मामले में वापसी का मौका काफी कम हो जाएगा। दूसरी, उसे बाकी सभी मैच जीतने के साथ दूसरी टीमों की हार की उम्मीद करनी पड़ेगी। तीसरी, प्लेऑफ की रेस में नेट रन रेट निर्णायक बन सकता है।

कोलकाता के लिए सबसे बड़ी चिंता यह है कि इस समय कई टीमें प्लेऑफ की दौड़ में हैं। गुजरात टाइटंस, सनराइजर्स हैदराबाद और RCB जैसी टीमें ऊपर की तरफ मजबूत स्थिति में हैं, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स, राजस्थान रॉयल्स, पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स भी रेस में मौजूद हैं। ऐसे में KKR के लिए हर अंक बेहद कीमती हो गया है। 

कोलकाता की वापसी ने बढ़ाई उम्मीदें

KKR के लिए अच्छी बात यह है कि टीम ने पिछले कुछ मुकाबलों में दमदार वापसी की है। लगातार चार जीत ने कोलकाता को प्लेऑफ की रेस में फिर से जिंदा कर दिया है। टीम की गेंदबाजी खासकर मिडिल ओवर्स में प्रभावी रही है और स्पिन अटैक ने विपक्षी बल्लेबाजों पर दबाव बनाया है। 

हालांकि, RCB के खिलाफ मुकाबला आसान नहीं होगा। बेंगलुरु की टीम के पास मजबूत बल्लेबाजी लाइनअप है और टीम इस समय अंक तालिका में बेहतर स्थिति में है। ऐसे में KKR को सिर्फ जीत ही नहीं, बल्कि बेहतर नेट रन रेट के हिसाब से भी प्रदर्शन करना होगा।

यह भी पढ़ें: SRH को दोहरा झटका, सबसे बड़ी हार के बाद पैट कमिंस पर एक्शन; BCCI ने ठोका जुर्माना

रायपुर में होगी अहम टक्कर

RCB vs KKR मुकाबला रायपुर में खेला जाना है। इस मैदान पर पिछला मैच बल्लेबाजों के लिए बहुत आसान नहीं रहा था। ऐसे में गेंदबाजों की भूमिका अहम हो सकती है। KKR की कोशिश होगी कि वह अपनी गेंदबाजी के दम पर RCB को कम स्कोर पर रोके, जबकि बेंगलुरु चाहेगी कि उसके बड़े बल्लेबाज इस दबाव वाले मैच में जिम्मेदारी निभाएं।

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

Abhay Kumar
लेखक

Abhay Kumar

admin · 263 लेख

मैं अभय कुमार, 2 साल के अनुभव के साथ हिंदी क्रिकेट कंटेंट राइटर हूं। IPL, इंटरनेशनल क्रिकेट, मैच रिपोर्ट्स, रिकॉर्ड्स, आंकड़ों और खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस पर आसान, साफ और दिलचस्प भाषा में लिखता हूं। मेरी कोशिश रहती है कि क्रिकेट से जुड़ी हर बड़ी अपडेट पाठकों तक तेज, भरोसेमंद और आकर्षक अंदाज में पहुंचे।

“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में