CSE
Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%M3682 PAK vs SL▲ +0.94%M3681 SA-E vs ROC▲ +2.27%Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%M3682 PAK vs SL▲ +0.94%M3681 SA-E vs ROC▲ +2.27%
ताजा खबर

RCB vs MI: BCCI ने टिम डेविड की निकाली हेकड़ी, मिडिल फिंगर दिखाने के लिए सुनाई तगड़ी सजा

IPL 2026: RCB के टिम डेविड को भारी पड़ी अपनी एक शर्मनाक हरकत। मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीत के जश्न में 'मिडिल फिंगर' दिखाने पर BCCI ने सुनाई कड़ी सजा।

S
द्वाराSonu
प्रकाशित 2 मिनट पढ़ें
Tim David
Tim David

Tim David Fined for Showing Middle Finger: ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर टिम डेविड को रविवार, 10 मई को मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीत का जश्न मनाने के दौरान मिडिल फिंगर दिखाना भारी पड़ गया है। BCCI ने उनको इस हरकत के लिए सजा सुनाई है। बता दें कि IPL 2026 का 54वां मैच रायपुर में खेला गया था, जिसमें मुंबई को अंतिम गेंद पर 2 विकेटों से हार का सामना करना पड़ा था। RCB की जीत के बाद टिम डेविड ने डगआउट से मिडिल फिंगर्स दिखाईं थीं। BCCI ने इससे लीग के नियमों का उल्लंघन माना है। इसी वजह से जुर्माने के तौर पर टिम डेविड की 30 प्रतिशत मैच फीस काट ली गई है और उनके खाते में दो डिमेरिट पॉइंट्स भी जोड़े गए हैं। 

भद्दी हरकत की वजह से फंसे टिम डेविड 

यह वाकया आरसीबी की पारी के अंतिम ओवर की आखिरी गेंद के बाद देखने को मिला था, जिसपर टीम को जीत के लिए दो रन बनाने थे। जैसे ही भुवनेश्वर और रसिख सलाम ने दौड़कर दो रन पूरे किए, आरसीबी का पूरा खेमा ख़ुशी से झूमने लगा। इसी दौरान टिम डेविड डगआउट में अपनी कुर्सी से उठे और दोनों मिडिल फिंगर्स दिखाते हुए जीत का जश्न मनाने लगे, उनको ये शर्मनाक हरकत करते हुए कैमरे ने कैद कर लिया था।  इस वाकये के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुईं, जिसके बाद से लगा था था कि BCCI डेविड के खिलाफ जरूर सख्त एक्शन लेगा और वही हुआ।

यह भी पढ़ें: कौन है CSK का नया 'ब्रह्मास्त्र' मैकनील नोरोन्हा? घरेलू क्रिकेट में 2 ट्रिपल सेंचुरी ठोककर मचाई थी खलबली

टिम डेविड को मिली ये सजा

डेविड को अपनी इस भद्दी हरकत की वजह से अपनी 30 प्रतिशत मैच फीस गंवानी पड़ी और उनके खाते में दो डिमेरिट पॉइंट्स भी जोड़ दिए गए हैं।   इस दौरान राहत वाली खबर ये रही कि बोर्ड ने उनके ऊपर किसी तरह का बैन नहीं लगाया।  

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

S
लेखक

Sonu

author · 91 लेख
“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में