CSE
Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▬ +0.00%M3691 WP vs ROC▬ +0.00%M3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▬ +0.00%M3691 WP vs ROC▬ +0.00%M3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%
ताजा खबर

IPL 2026 के पहले मैच के लिए RCB और SRH की संभावित प्लेइंग XI, हेजलवुड और कमिंस की जगह किन गेंदबाजों की होगी एंट्री

IPL में RCB के खिलाफ SRH का रिकॉर्ड काफी अच्छा है। हैदराबाद ने बेंगलुरु की टीम को 25 में से 13 मुकाबलों में हराया है। इस दौरान RCB की टीम को 11 बार जीत मिली है। 

S
द्वाराSonu
प्रकाशित 3 मिनट पढ़ें
Rajat Patidar and Ishan Kishan
Rajat Patidar and Ishan Kishan

RCB and SRH Probable Playing 11: आईपीएल के 19वें सीजन का बिगुल 28 मार्च यानी कल बजने वाला है। टूर्नामेंट के पहले मैच में डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की भिड़ंत सनराइजर्स हैदराबाद (RCB vs SRH) से आरसीबी के होमग्राउंड एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगी। दोनों ही टीमों की कोशिश सीजन के पहले मैच को जीतकर अपने अभियान का आगाज जीत के साथ करने की होगी। RCB और SRH दोनों ही टीमों में एक से एक बढ़कर खतरनाक बल्लेबाज मौजूद हैं, ऐसे में पूरी उम्मीद है कि ये मुकाबला काफी धमाकेदार होगा। 

हालांकि, फैंस इस मैच में दोनों टीमों की प्लेइंग-11 को लेकर जरूर थोड़ी दुविधा में हैं। दरअसल, RCB के स्टार तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड भले ही टीम के साथ जुड़ गए हैं, लेकिन उनका प्लेइंग-11 का हिस्सा बन पाना मुमकिन नहीं है। दूसरी तरफ, SRH को भी टूर्नामेंट के शुरू के मैचों में अपने नियमित कप्तान पैट कमिंस की सर्विस नहीं मिलेगी। वो सीजन के मध्य में टीम के साथ जुड़ सकते हैं। अब ये देखने वाली बात होगी कि इन दो बड़े दिग्गजों की जगह पहले मैच में किन प्लेयर्स को मौका दिया जाता है। 

जैकब डफी ले सकते हैं हेजलवुड की जगह 

SRH के खिलाफ होने वाले मैच में RCB की टीम हेजलवुड की जगह न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज जैकब डफी को मौका दे सकती है, जो पहली बार आईपीएल में हिस्सा लेंगे। डफी को टी20 फॉर्मेट में खेलने का काफी अनुभव है। उन्होंने 168 टी20 मुकाबलों में 237 विकेट अपने नाम किए हैं। इस दौरान डफी ने 14 बार एक मुकाबले में 4 विकेट हासिल किए हैं। 

यह भी पढ़ें: IPL 2026: 4 विदेशी खिलाड़ी जो SRH के खिलाफ RCB की प्लेइंग XI का बन सकते हैं हिस्सा

ब्रायडन कार्स को मिल सकता है मौका 

वहीं, SRH का दल कमिंस की जगह ब्रायडन कार्स को मौका दे सकती है। कार्स उम्दा गेंदबाजी करने के साथ निचले क्रम में बल्लेबाजी करना भी जानते हैं। 30 वर्षीय कार्स ने टी20 फॉर्मेट में 58 विकेट झटके हैं। उन्होंने बल्लेबाजी में 2 अर्धशतकों की मदद से 792 रन बनाए हैं।

IPL 2026 के पहले मैच के लिए RCB और SRH की संभावित प्लेइंग-11 

RCB की संभावित प्लेइंग-11: फिल साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (C), जितेश शर्मा, टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा और जैकब डफी।

SRH की संभावित 11: ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (C), हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, लियाम लिविंगस्टोन, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, ब्रायडन कार्से और शिवम मावी।

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

S
लेखक

Sonu

author · 91 लेख
“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में