CSE
Toss Index457.2 +2.89%Match Index1,119.0 +0.94%TIX-SLTO26115.2 +6.66%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3634 ENG vs SL +0.00%M3633 NC vs LIM +0.00%M3632 IND vs JPN +0.00%M3631 ABF vs JK +0.94%M3630 ZIM vs AUS +4.27%M3629 JPN vs HK +0.00%M3628 ENG vs SL +4.27%M3627 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3626 JPN vs HK +4.27%M3625 JK vs GAW −4.30%Toss Index457.2 +2.89%Match Index1,119.0 +0.94%TIX-SLTO26115.2 +6.66%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3634 ENG vs SL +0.00%M3633 NC vs LIM +0.00%M3632 IND vs JPN +0.00%M3631 ABF vs JK +0.94%M3630 ZIM vs AUS +4.27%M3629 JPN vs HK +0.00%M3628 ENG vs SL +4.27%M3627 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3626 JPN vs HK +4.27%M3625 JK vs GAW −4.30%
ताजा खबर

उत्तराखंड के CM से आधी रात में ऋषभ पंत ने की बड़ी मांग, दो ट्वीट में कही दिल की बात; फैंस ने लिए मजे

भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से एक बड़ी मांग की है। उत्तराखंड में जमीन अधिग्रहण को लेकर CM से पंत ने गुहार लगाई है।

Team India Wicket Keeper Rishabh Pant
Team India Wicket Keeper Rishabh Pant

Rishabh Pant's request to the Uttarakhand CM: भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत इस वक्त श्रीलंका के दौरे पर है। श्रीलंका में टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले ये स्टार विकेटकीपर शुक्रवार को श्रीलंका क्रिकेट इलेवन के खिलाफ वॉर्म-अप मैच के लिए मैदान में उतरें, लेकिन फिर इसी दिन आधी रात को उन्होंने अचानक ही उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से खास मांग कर डाली है।

ऋषभ पंत दिल्ली से जाना चाहते हैं अपने गृहराज्य उत्तराखंड

टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत ने देर रात उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से खास अपील की है। पंत ने सोशल मीडिया के जरिए मुख्यमंत्री से जमीन अधिग्रहण से जुड़ी प्रक्रिया में मदद करने का अनुरोध किया। उन्होंने अपनी इच्छा जाहिर करते हुए बताया कि वह दिल्ली से शिफ्ट होकर अब अपने गृह राज्य उत्तराखंड में घर बसाना चाहते हैं।

उत्तराखंड CM से ऋषभ पंत ने लगाई खास गुहार

ऋषभ पंत ने सोशल मीडिया पर बताया कि वह पिछले करीब तीन साल से उत्तराखंड में अपने लिए सही जमीन की तलाश कर रहे हैं, लेकिन अब तक उन्हें ऐसी प्रॉपर्टी नहीं मिल पाई है, जो उनकी जरूरतों के मुताबिक हो। पंत का कहना है कि वह लंबे समय से अपने गृह राज्य में घर बसाने की इच्छा रखते हैं और इसी वजह से जमीन तलाशने की कोशिश कर रहे हैं।

उत्तराखंड छोड़कर क्रिकेट में करियर बनाने दिल्ली आए थे पंत

दरअसल, क्रिकेट में करियर बनाने के शुरुआती दौर में पंत टूर्नामेंट्स और क्रिकेट से जुड़ी गतिविधियों के लिए दिल्ली आते-जाते थे। धीरे-धीरे क्रिकेट में पहचान बनने के बाद उनका ज्यादातर समय दिल्ली में ही बीतने लगा। अब पंत टीम इंडिया के एक सुपरस्टार खिलाड़ी बन चुके हैं और वो एक बार फिर अपनी जड़ों की ओर लौटना चाहते हैं और उत्तराखंड में अपना आशियाना बनाने की तैयारी में हैं।

यह भी पढ़े- 10 महीनें...5 बार इंजर्ड, शुभमन गिल की फिटनेस पर उठे सवाल, ऐसे वर्ल्ड कप कैसे जीतेंगे कप्तान साहब?

इसी सिलसिले में पंत ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सोशल मीडिया के जरिए मदद की गुहार लगाई है। अपने लंबे पोस्ट में उन्होंने जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया को लेकर चिंता जाहिर की और कहा कि मौजूदा समय में यह प्रक्रिया काफी जटिल और उलझन भरी हो गई है। पंत ने मुख्यमंत्री से इस मामले में सहयोग करने का अनुरोध किया। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि उत्तराखंड को प्रमोट करने के बदले जिस जमीन का उन्हें आश्वासन दिया गया था, वह भी उन्हें अब तक नहीं मिल पाई है।

ऋषभ पंत ने सोशल मीडिया पर एक लंबे-चौड़े पोस्ट के जरिए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से खास मदद की अपील की है। पंत ने जमीन अधिग्रहण से जुड़े मामले का जिक्र करते हुए कहा कि मौजूदा समय में जमीन हासिल करने की प्रक्रिया काफी मुश्किल और उलझन भरी हो गई है। उन्होंने मुख्यमंत्री से इस प्रक्रिया को आसान बनाने और उनकी मदद करने का अनुरोध किया।

फैंस ने लिए ऋषभ पंत के मजे

विकेटकीपर बल्लेबाज के इस पोस्ट को लेकर फैंस ने सोशल मीडिया पर उनके खूब मजे ले लिए और उन्हें लेकर मजाकिया अंदाज में कईं तरह की बातें कहने लगे। 

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 246 लेख

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में