CSE
Toss Index539.9 −0.11%Match Index872.6 +2.84%TIX-ATOZ26102.5 +2.49%TIX-AVII26105.9 +4.16%TIX-SAWT26121.3 +9.16%TIX-CPL2660.4 −7.73%TIX-UAET2699.3 −0.73%TIX-SLTO26102.7 +2.73%Sri Lanka tour of England 2026 · CSXM3617 ML vs UAE +0.00%M3616 ENG vs SL +2.84%M3615 AFG vs IND +4.27%M3614 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3613 ZIM vs AUS +2.60%M3612 ML vs UAE +4.27%M3611 BT vs GAW −4.62%M3610 AFG vs IND +4.27%M3609 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3608 NAM vs SA +4.27%Toss Index539.9 −0.11%Match Index872.6 +2.84%TIX-ATOZ26102.5 +2.49%TIX-AVII26105.9 +4.16%TIX-SAWT26121.3 +9.16%TIX-CPL2660.4 −7.73%TIX-UAET2699.3 −0.73%TIX-SLTO26102.7 +2.73%Sri Lanka tour of England 2026 · CSXM3617 ML vs UAE +0.00%M3616 ENG vs SL +2.84%M3615 AFG vs IND +4.27%M3614 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3613 ZIM vs AUS +2.60%M3612 ML vs UAE +4.27%M3611 BT vs GAW −4.62%M3610 AFG vs IND +4.27%M3609 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3608 NAM vs SA +4.27%
ताजा खबर

10 महीनें...5 बार इंजर्ड, शुभमन गिल की फिटनेस पर उठे सवाल, ऐसे वर्ल्ड कप कैसे जीतेंगे कप्तान साहब?

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान शुभमन गिल एक बार फिर से चोटिल हो गए हैं। श्रीलंका के दौरे पर पहुंचने के बाद प्रैक्टिस के दौरान अपनी अंगुली चोटिल करवा बैठे हैं गिल।

Team India Captain Shubman Gill
Team India Captain Shubman Gill

Shubman Gill's injury a cause for concern for the team: 10 महीने...5 बार चोट या फिटनेस की परेशानी... और अब एक बार फिर शुभमन गिल की फिटनेस सवालों के घेरे में है। श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से ठीक पहले गिल को अभ्यास के दौरान उंगली में चोट लग गई। राहत की बात ये है कि चोट फिलहाल गंभीर नहीं मानी जा रही, लेकिन बार-बार सामने आ रही फिटनेस समस्या ने टीम इंडिया की टेंशन जरूर बढ़ा दी है।

शुभमन गिल की फिटनेस बनी टीम की टेंशन

क्योंकि गिल अब सिर्फ टीम के एक खिलाड़ी नहीं, बल्कि कप्तान हैं। ऐसे में सवाल बड़ा है अगर चोटों का सिलसिला यूं ही चलता रहा, तो क्या कप्तान गिल वर्ल्ड कप की सबसे बड़ी चुनौती के लिए पूरी तरह फिट रह पाएंगे? इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में मिली हार के बाद खुद शुभमन गिल ने टीम के खिलाड़ियों की फिटनेस को लेकर चिंता जाहिर की थी। ऐसे में अब खुद गिल चोटिल हो रहे हैं तो इसका जिम्मेदार कौन? आखिर पिछले 10 महीनों में ऐसा क्या हुआ कि उनकी फिटनेस लगातार चर्चा में बनी हुई है?

यह भी पढ़े- स्टीव स्मिथ और मिचेल मार्श के साथी बने अजिंक्य रहाणे, संन्यास के बाद इस टूर्नामेंट में दिखाएंगे अपना जलवा; जानें किस टीम के साथ किया करार

कप्तान साहब बार-बार हो रहे चोटिल, कैसे जीतेंगे वर्ल्ड कप?

अगले साल वर्ल्ड कप है और टीम इंडिया फिटनेस की ऐसी फांस में फंस रही है, कि इस जाल से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है।सबसे बड़ी टेंशन तो खुद कप्तान शुभमन गिल की चोट ने पैदा कर दी है। वो इस वक्त लगातार चोटिल हो रहे हैं। नवंबर 2025 से अगस्त 2026 के बीच 10 महीनों में वो 5 बार तो चोटिल हो गए हैं। वर्ल्ड कप करीब आता जा रहा है और ऐसे ही चलता रहा तो शुभमन गिल कहीं बीच में धोखा दे सकते हैं।

पिछले 10 महीनों में शुभमन गिल की इंजरी की पूरी लिस्ट

नवंबर 2025: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए टेस्ट मैच के दौरान शुभमन गिल को ऐंठन की समस्या हुई थी। इस परेशानी के चलते उन्हें कुछ समय तक क्रिकेट से दूर रहना पड़ा था।

दिसंबर 2025: इसके अगले ही महीने गिल के पैर के अंगूठे में चोट लग गई थी। चोट के कारण वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के पांचवें टी20 मुकाबले में टीम का हिस्सा नहीं बन सके थे।

अप्रैल 2026: गिल को इस दौरान गर्दन में जकड़न की शिकायत बार-बार परेशान कर रही थी। समस्या इतनी बढ़ गई थी कि उन्हें आईपीएल का एक मुकाबला भी मिस करना पड़ा। उस समय वह गुजरात टाइटंस की कप्तानी संभाल रहे थे।

जुलाई 2026: इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में गिल ने शानदार 80 रन बनाए, लेकिन पारी के दौरान उन्हें दाएं पैर में ऐंठन हो गई। इसके बाद उन्हें रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान से बाहर जाना पड़ा।

अगस्त 2026: अब श्रीलंका दौरे पर गॉल टेस्ट से पहले गिल को अभ्यास सत्र के दौरान दाएं हाथ की उंगली में चोट लग गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक चोट ज्यादा गंभीर नहीं मानी जा रही है और उम्मीद है कि वह टेस्ट मैच से पहले पूरी तरह फिट हो जाएंगे। यह संभावना भी जताई जा रही है कि गिल वार्म-अप मुकाबले के दूसरे दिन बल्लेबाजी के लिए उतर सकते हैं।

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 267 लेख

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में