CSE
Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%M3682 PAK vs SL▲ +0.94%M3681 SA-E vs ROC▲ +2.27%Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%M3682 PAK vs SL▲ +0.94%M3681 SA-E vs ROC▲ +2.27%
ताजा खबर

रोहित शर्मा के पास एक साथ 2 बड़े रिकॉर्ड बनाने का मौका! 105 रन और 135 रन का है खेल

भारत और वेस्टइंडीज के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज में रोहित शर्मा एक बार फिर से खेलते हुए नजर आएंगे। इस सीरीज में रोहित शर्मा के पास कुछ बड़े रिकॉर्ड्स अपने नाम करने का मौका है।

KK
द्वाराKalpesh Kalal
प्रकाशित 3 मिनट पढ़ें
Rohit Sharma could become the king of two major records
Rohit Sharma could become the king of two major records

Rohit Sharma could become the king of two major records: वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज में क्रिकेट फैंस की नजरें एक बार फिर रोहित शर्मा पर रहने वाली हैं। हिटमैन के बल्ले से निकला हर रन इस बार सिर्फ स्कोर नहीं बढ़ाएगा, बल्कि उन्हें दो बड़ी ऐतिहासिक उपलब्धियों के और करीब ले जाएगा। रोहित शर्मा लंबे अंतराल के बाद फिर से मैदान में नजर आने वाले हैं और यहां उनके टारगेट पर 2 बहुत ही खास रिकॉर्ड भी होने वाले हैं।

रोहित शर्मा के निशानें पर होंगे वनडे में 2 बहुत खास रिकॉर्ड

एक तरफ रोहित शर्मा वनडे क्रिकेट में 12,000 रन पूरे करने की दहलीज पर खड़े हैं, तो दूसरी ओर बतौर ओपनर उनके नाम 10,000 रन पूरे करने का भी बड़ा मौका है। दिलचस्प बात यह है कि इन दोनों आंकड़ों के बीच सिर्फ 105 और 135 रनों का फासला है। जिसे वो इस सीरीज में अपने नाम कर सकते हैं।

भारत और वेस्टइंडीज के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत 27 सितंबर से हो रही है। इस सीरीज में एक बार फिर से रोहित शर्मा मैदान में दिखने वाले हैं। पिछली सीरीज में इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी वनडे मैच में शानदार शतक लगाने वाले रोहित 2 बड़े रिकॉर्ड के किंग बनने की दहलीज पर खड़े हैं। 

वनडे में 12,000 रन के करीब रोहित शर्मा

पूर्व भारतीय कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा वनडे क्रिकेट में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम करने की दहलीज पर खड़े हैं। रोहित ने भारत के लिए अब तक खेले 288 वनडे मैचों में 11,895 रन बनाए हैं और अब उनके पास 12,000 रन का आंकड़ा छूने का मौका है। इस मुकाम तक पहुंचने के लिए हिटमैन को सिर्फ 105 रनों की जरूरत है। अगर वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज में रोहित यह आंकड़ा हासिल कर लेते हैं, तो उनके नाम वनडे क्रिकेट में एक और बड़ी व्यक्तिगत उपलब्धि जुड़ जाएगी। ऐसे में फैंस की नजरें उनके बल्ले से निकलने वाले हर रन पर टिकी होंगी।

यह भी पढ़े- क्रिकेट के इतिहास में दर्ज हुआ मार्को यानसेन का नाम, सचिन के खास क्लब में मिली जगह

बतौर ओपनर 10,000 वनडे रन पूरे करने का मौका

रोहित शर्मा के पास सिर्फ वनडे में 12,000 रन पूरे करने का ही नहीं, बल्कि बतौर ओपनर 10,000 रन पूरे करने का भी शानदार मौका है। हिटमैन ने वनडे क्रिकेट में बतौर सलामी बल्लेबाज शानदार प्रदर्शन करते हुए अब तक बड़ी संख्या में रन बनाए हैं और इस ऐतिहासिक आंकड़े से वह महज 135 रन दूर हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में अगर रोहित का बल्ला चलता है और वह 135 रन बना लेते हैं, तो बतौर ओपनर 10 हजार रन पूरे करने वाले बल्लेबाजों की खास सूची में उनका नाम दर्ज हो जाएगा। यानी आगामी सीरीज रोहित के लिए व्यक्तिगत रिकॉर्ड्स के लिहाज से बेहद खास साबित हो सकती है।

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 358 लेख
“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में