CSE
Toss Index487.0 +1.56%Match Index1,216.6 +4.27%TIX-SLTO26105.8 +5.83%TIX-SLTO26115.2 +6.66%Sri Lanka tour of England 2026 · CSXM3633 ENG vs SL +4.27%M3632 IND vs JPN +4.27%M3631 ABF vs JK +0.94%M3630 ZIM vs AUS +4.27%M3629 JPN vs HK +0.00%M3628 ENG vs SL +4.27%M3627 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3626 JPN vs HK +4.27%M3625 JK vs GAW −4.30%M3624 ZIM vs AUS +1.77%Toss Index487.0 +1.56%Match Index1,216.6 +4.27%TIX-SLTO26105.8 +5.83%TIX-SLTO26115.2 +6.66%Sri Lanka tour of England 2026 · CSXM3633 ENG vs SL +4.27%M3632 IND vs JPN +4.27%M3631 ABF vs JK +0.94%M3630 ZIM vs AUS +4.27%M3629 JPN vs HK +0.00%M3628 ENG vs SL +4.27%M3627 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3626 JPN vs HK +4.27%M3625 JK vs GAW −4.30%M3624 ZIM vs AUS +1.77%
ताजा खबर

रोहित शर्मा के रिटायरमेंट पर बड़ा अपडेट, क्या लॉर्ड्स में खेलेंगे टीम इंडिया के लिए आखिरी मैच? रिपोर्ट से मची हलचल

रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट ने हलचल मचा दी है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि 19 जुलाई को लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ होने वाला तीसरा वनडे उनके करियर का आखिरी मुकाबला हो सकता है, क्योंकि चयनकर्ताओं ने उन्हें 2027 वनडे विश्व कप की योजनाओं से बाहर रखा है।

Rohit Sharma likely to take retirement after Lord's ODI
Rohit Sharma likely to take retirement after Lord's ODI

Rohit Sharma Retirement: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज के बीच पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को लेकर एक बड़ी रिपोर्ट सामने आई है, जिसने उनके फैंस के बीच हलचल मचा दी है। द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, चयनकर्ताओं ने रोहित को स्पष्ट कर दिया है कि वह 2027 वनडे विश्व कप की योजनाओं का हिस्सा नहीं है।

ऐसे में 19 जुलाई को लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ खेला जाने वाला तीसरा वनडे रोहित शर्मा के अंतरराष्ट्रीय करियर का आखिरी मुकाबला हो सकता है। इसी वजह से हिटमैन के फैंस चिंतित हैं। कुछ का मानना है कि रोहित को हार नहीं माननी चाहिए और अगर उन्हें इंग्लैंड वनडे सीरीज के बाद, ड्रॉप किया जाता है तो घरेलू क्रिकेट में अच्छे प्रदर्शन के दम पर वापसी की कोशिश करनी चाहिए। 

लॉर्ड्स में आखिरी बार रोहित भारतीय टीम की जर्सी में आएंगे नजर?

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में रोहित शर्मा पहले दोनों मैचों में काफी असहज दिखे और रनों के लिए जूझते नजर आए। बर्मिंघम में रोहित के बल्ले से सिर्फ 11 रन आए थे। वहीं, कार्डिफ में 47 गेंदों तक क्रीज पर रहे, लेकिन 26 रन ही बना सके। रन न आना अलग बात है लेकिन रोहित जिस तरह से परेशानी में दिखे, उससे कयास लगने शुरू हो गए कि शायद अब उन्हें संन्यास का ऐलान कर देना चाहिए। 

यह भी पढ़ें: ENG vs IND 2nd ODI: कार्डिफ में टीम इंडिया की हार, जो रूट की बेहतरीन पारी से इंग्लैंड की जीत; सीरीज 1-1 से बराबर

इस बीच, दूसरे वनडे में रोहित शर्मा के आउट होते ही इंडियन एक्सप्रेस ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि अब इस दिग्गज खिलाड़ी को आगे मौके मिलने की संभावना नहीं है। ऐसे में तीसरे वनडे रोहित के इंटरनेशनल करियर का अंतिम मुकाबला हो सकता है। अपने फैसले के बारे में चयनकर्ताओं ने पिछले सप्ताह रोहित और गौतम गंभीर को सूचित कर दिया है। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि चयनकर्ताओं के फैसले से रोहित खुश नहीं हैं और उन्होंने कुछ अधिकारियों से बात भी की है। 

इंग्लैंड दौरे के बाद, जायसवाल बन सकते हैं वनडे में गिल के ओपनिंग पार्टनर 

सूत्रों के मुताबिक, सिलेक्शन कमिटी यशस्वी जायसवाल जैसे युवा खिलाड़ियों को मौका देना चाहती है जो लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। जायसवाल को अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में मौका मिला था और उन्होंने अपनी आखिरी पारी में शतक भी जड़ा था लेकिन रोहित शर्मा के कारण इंग्लैंड दौरे के लिए जगह बनाने से चूक गए। 

हालांकि, अब चयनकर्ताओं ने इंग्लैंड सीरीज के बाद रोहित शर्मा से आगे बढ़ने का फैसला कर लिया है तो फिर आगे आने वाली वनडे सीरीज में यशस्वी जायसवाल कप्तान शुभमन गिल के साथ पारी की शुरुआत करते हुए नजर आ सकते हैं। 

लेखक के बारे में

Abhay Kumar
लेखक

Abhay Kumar

admin · 263 लेख

मैं अभय कुमार, 2 साल के अनुभव के साथ हिंदी क्रिकेट कंटेंट राइटर हूं। IPL, इंटरनेशनल क्रिकेट, मैच रिपोर्ट्स, रिकॉर्ड्स, आंकड़ों और खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस पर आसान, साफ और दिलचस्प भाषा में लिखता हूं। मेरी कोशिश रहती है कि क्रिकेट से जुड़ी हर बड़ी अपडेट पाठकों तक तेज, भरोसेमंद और आकर्षक अंदाज में पहुंचे।

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में