संन्यास की अटकलों के बीच रोहित शर्मा का बड़ा बयान, 2027 वर्ल्ड कप खेलने को लेकर तोड़ी चुप्पी
भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा ने अगले साल होने वाले वर्ल्ड कप में खेलने को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ी है और एक बड़ा बयान दिया है।

Rohit Sharma on the ICC ODI World Cup 2027: दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की संयुक्त मेजबानी में 2027 वनडे वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा नजर आएंगे या नहीं, यह सवाल इस वक्तभारतीय क्रिकेट के सबसे बड़े सवालों में से एक बना हुआ है। उम्र बढ़ने के साथ उनके भविष्य को लेकर लगातार अटकलें लगती रही हैं, लेकिन मैदान पर उनका बल्ला अब भी कई बार इन सवालों का जवाब देता नजर आया है। हालिया प्रदर्शन ने एक तरफ उम्मीद जगाई है, तो दूसरी तरफ वर्ल्ड कप तक उनकी फिटनेस और निरंतरता को लेकर सवाल कायम हैं।
वर्ल्ड कप 2027 में खेलने को लेकर रोहित शर्मा ने रखी अपने मन की बात
ऐसे में खुद रोहित शर्मा ने 2027 वर्ल्ड कप को लेकर ऐसा बयान दिया है, जिसने उनके संन्यास की अटकलों के बीच कहानी को एक नया मोड़ दे दिया है। आखिर हिटमैन के मन में क्या चल रहा है? उन्होंने इस महाकुंभ में उनके खेलने को लेकर खुलकर अपनी बात रख दी है।
हिटमैन ने दो-टूक अंदाज में कहा- वर्ल्ड कप का कर रहा हूं इंतजार
वेस्टइंडीज के खिलाफ शुरू होने वाली वनडे सीरीज के ठीक एक दिन पहले रोहित शर्मा ने अगले साल होने वाले वर्ल्ड कप में खुद के खेलने को लेकर एक बहुत बड़ा बयान दिया है। रोहित शर्मा ने जियोस्टार से बात करते हुए कहा कि,
“मेरे मन में कभी यह ख्याल नहीं आएगा कि मेरा करियर खत्म हो गया है. जब तक आप खेल रहे हैं, हमेशा आगे कुछ न कुछ करने की उम्मीद रहती है और मैं वर्ल्ड कप का इंतजार कर रहा हूं, यह सोच रहा हूं कि आगे मेरे लिए क्या है।”
यह भी पढ़े- भारत-वेस्टइंडीज पहले ODI में बनेगा इतिहास! इन 3 रिकॉर्ड्स पर है सबकी नजर
वर्ल्ड कप में होती है अलग तरह की चुनौती, इसलिए तैयारी भी अलग- रोहित शर्मा
भारत के इस दिग्गज बल्लेबाज ने आगे कहा कि,
“जब वर्ल्ड कप खेला जाता है या हम कोई ICC टूर्नामेंट खेलते हैं, तो उसमें एक अलग तरह की चुनौती होती है, क्योंकि आपको अलग-अलग विरोधियों का सामना करना पड़ता है, अलग-अलग जगहों पर खेलना पड़ता है, इसलिए आपको अलग तरह से तैयारी करनी पड़ती है, अलग तरह से सोचना पड़ता है और यही चुनौती है।”




