CSE
Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%M3682 PAK vs SL▲ +0.94%M3681 SA-E vs ROC▲ +2.27%Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%M3682 PAK vs SL▲ +0.94%M3681 SA-E vs ROC▲ +2.27%
ताजा खबर

रोहित शर्मा के आगे सब फेल! वनडे में सबसे ज्यादा बार 150+ रन ठोकने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा ने वनडे क्रिकेट में अपना खास नाम बनाया है। वो इस फॉर्मेट में 3 दोहरे शतक लगाने वाले इकलौते बल्लेबाज हैं।

KK
द्वाराKalpesh Kalal
प्रकाशित 4 मिनट पढ़ें
Rohit Sharma Most 150+ Scores in ODIs
Rohit Sharma Most 150+ Scores in ODIs

Batsmen with the Most 150+ Scores in ODIs: वनडे क्रिकेट में बड़े स्कोर बनाना हर बल्लेबाज का सपना होता है, इस फॉर्मेट में अब तक के इतिहास में एक से एक बड़ी पारियां देखने को मिली हैं। लेकिन 150 रन का आंकड़ा पार करना किसी भी बल्लेबाज के लिए अपने आप में एक खास उपलब्धि है। दुनिया के कई दिग्गज बल्लेबाजों ने अपने करियर में यादगार पारियां खेलीं, लेकिन एक भारतीय बल्लेबाज ने इस आंकड़े को इतनी बार छुआ है कि पूरी दुनिया के बड़े-बड़े नाम भी उसके पीछे छूट गए हैं।

इस खास रिकॉर्ड की लिस्ट में सचिन तेंदुलकर से लेकर विराट कोहली और डेविड वॉर्नर जैसे दिग्गज शामिल हैं। लेकिन नंबर-1 पर मौजूद भारतीय टीम के धाकड़ सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने 150+ रन की पारियां इतनी बार खेली हैं कि उसके सामने बाकी आंकड़े फीके नजर आते हैं। तो चलिए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं आखिर कौन है वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार 150+ रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज?

#5. विराट कोहली - 5 बार

भारतीय क्रिकेट के रन मशीन विराट कोहली भी वनडे में 150+ रन की पारियां खेलने वाले बल्लेबाजों की खास सूची में शामिल हैं। कोहली ने 5 बार 150 या उससे ज्यादा रन बनाए हैं। उनकी सबसे बड़ी ताकत पारी को परिस्थिति के हिसाब से आगे बढ़ाना और रन बनाने की रफ्तार को लगातार बनाए रखना रही है। कोहली के नाम वनडे क्रिकेट में कई बड़े रिकॉर्ड दर्ज हैं और 150+ की ये पांच पारियां उनकी निरंतरता और दबाव में बड़ी पारी खेलने की क्षमता को दर्शाती हैं।

#4. क्रिस गेल - 5 बार

वेस्टइंडीज के यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल का नाम बड़े स्कोर और लंबे छक्कों के साथ जुड़ा रहा है। गेल ने वनडे क्रिकेट में 5 बार 150 या उससे ज्यादा रन बनाए। उनकी बल्लेबाजी का अंदाज बाकी खिलाड़ियों से बिल्कुल अलग था। एक बार लय में आने के बाद वह अकेले ही मैच का रुख बदलने की क्षमता रखते थे। 150+ की पांच पारियां इस बात का सबूत हैं कि गेल सिर्फ टी20 के विस्फोटक बल्लेबाज नहीं थे, बल्कि वनडे में भी बड़ी और प्रभावशाली पारियां खेलने की जबरदस्त क्षमता रखते थे।

यह भी पढ़े- टेस्ट क्रिकेट की वो 5 पारियां जिसमें खेले गए सबसे ज्यादा ओवर, पारी खत्म होने में लग गए कईं दिन

#3. सचिन तेंदुलकर - 5 बार

क्रिकेट के महानतम बल्लेबाजों में शुमार सचिन तेंदुलकर ने वनडे क्रिकेट में 5 बार 150+ रन की पारी खेली। उनके दौर में वनडे क्रिकेट का स्वरूप आज की तुलना में काफी अलग था, इसके बावजूद सचिन ने बड़े स्कोर बनाने की अपनी क्षमता से कई रिकॉर्ड कायम किए। उनकी तकनीक, धैर्य और शॉट्स की विविधता ने उन्हें लंबे समय तक दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में बनाए रखा। 150+ की पांच पारियां भी बताती हैं कि सचिन सिर्फ शतक बनाने वाले नहीं, बल्कि मैच को पूरी तरह अपने नियंत्रण में लेने वाले बल्लेबाज थे।

#2. डेविड वॉर्नर -  6 बार

ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर इस खास रिकॉर्ड में दूसरे स्थान पर हैं। वॉर्नर ने वनडे क्रिकेट में 6 बार 150 या उससे ज्यादा रन की पारी खेली है। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज की खासियत शुरुआत से ही गेंदबाजों पर दबाव बनाना रही है। कई मौकों पर उन्होंने तेज शुरुआत को बड़ी पारी में तब्दील किया। यही कारण है कि 150+ के स्कोर की इस सूची में वॉर्नर का नाम दुनिया के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों के साथ शामिल है।

#1. रोहित शर्मा - 8 बार

वनडे क्रिकेट में 150+ रन की पारी खेलने के मामले में सबसे ऊपर एक ऐसा नाम है, जिसने बड़े स्कोर बनाने की कला को अलग ही स्तर पर पहुंचाया। रोहित शर्मा ने अपने वनडे करियर में 8 बार 150 या उससे ज्यादा रन बनाए हैं। उनकी बल्लेबाजी में लंबी पारी के साथ-साथ तेजी भी देखने को मिलती है। यही वजह है कि वह इस खास रिकॉर्ड में डेविड वॉर्नर, सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली जैसे दिग्गजों से आगे हैं। रोहित की ये पारियां उनके आक्रामक अंदाज और बड़ी पारियां खेलने की क्षमता की गवाही देती हैं।

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 246 लेख
“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में