ताजा खबर

वर्ल्ड कप 2027 से पहले खतरे की घंटी! न्यूजीलैंड में रोहित-विराट फेल, क्या सता रही है टीम इंडिया को चिंता?

भारतीय क्रिकेट टीम के दो दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली से न्यूजीलैंड के दौरे पर वनडे सीरीज में काफी उम्मीदें थी, लेकिन दोनों ही दिग्गज उम्मीद के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर सके।

KK
द्वाराKalpesh Kalal
प्रकाशित 4 मिनट पढ़ें
Rohit Sharma and Virat Kohli flop in the New Zealand ODI series
Rohit Sharma and Virat Kohli flop in the New Zealand ODI series

Rohit Sharma and Virat Kohli flop in the New Zealand ODI series: भारतीय क्रिकेट टीम के दो सबसे बड़े बल्लेबाजी सितारे रोहित शर्मा और विराट कोहली जब मैदान पर उतरते हैं तो फैंस को उनसे बड़ी पारियों की उम्मीद रहती है। लेकिन न्यूजीलैंड की धरती पर इन दोनों दिग्गजों का बल्ला उम्मीद के मुताबिक नहीं चला। चार पारियों में रोहित शर्मा के खाते में महज 30 रन आए, जबकि विराट कोहली भी 4 पारियों में सिर्फ 86 रन ही बना सके।

न्यूजीलैंड वनडे सीरीज में रोहित-विराट रहे बुरी तरह फ्लॉप

ऐसे में न्यूजीलैंड दौरा दोनों अनुभवी बल्लेबाजों के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप से पहले क्या यह प्रदर्शन भारतीय टीम के लिए चिंता का विषय बन सकता है?

हमें अपने विश्वसनीय स्रोत के रूप में जोड़ेंहमारी कवरेज सबसे पहले पाने के लिए Google पर Cricket Winner को फ़ॉलो करें।
★ Cricket Winner जोड़ें

रोहित शर्मा के लिए न्यूजीलैंड दौरा बना बुरा सपना

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में रोहित शर्मा का बल्ला पूरी तरह खामोश नजर आया। चार पारियों में वह सिर्फ 30 रन बना सके और इस दौरान दो बार बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। उनके प्रदर्शन में सबसे ज्यादा निराशाजनक बात यह रही कि वह न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाजों के सामने सहज नजर नहीं आए। चौथे वनडे में तो मैट हेनरी ने पारी की पहली ही गेंद पर रोहित को आउट कर दिया। इसके बाद आखिरी वनडे में भी रोहित सिर्फ 7 रन ही बना पाएं। इस तरह अनुभवी ओपनर से जिस तरह की शुरुआत की उम्मीद थी, वह देखने को नहीं मिली। 

विराट कोहली का भी नहीं चला बल्ला

रोहित शर्मा के अलावा विराट कोहली के लिए भी न्यूजीलैंड का दौरा कुछ खास नहीं रहा। ऑकलैंड में खेले गए पहले ही मुकाबले में 74 रनों की तूफानी पारी खेलने वाले विराट कोहली बाकी मैचों में बुरी तरह से फ्ल़ॉप रहे। इस वनडे सीरीज की 4 पारियों में उनके बल्ले से केवल 86 रन निकले। विराट से हर मुकाबले में बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन पहले मुकाबले के अलावा वो इस पर खरे नहीं उतर सके। चौथे मैच में तो विराट खाता तक नहीं खोल पाए थे और आखिरी मुकाबले में सिर्फ 5 रन बना सके। 

अगले साल वर्ल्ड कप में भी मिलेगी ऐसी चुनौती

रोहित शर्मा और विराट कोहली का यह प्रदर्शन इसलिए भी चर्चा में है, क्योंकि अगले साल यानी 2027 में वनडे वर्ल्ड कप खेला जाना है। दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की मेजबानी में होने वाले इस टूर्नामेंट में भारतीय बल्लेबाजों को अलग-अलग तरह की पिचों और परिस्थितियों का सामना करना होगा। खासकर दक्षिण अफ्रीका की तेज और उछाल भरी पिचों पर बल्लेबाजों की तकनीक और धैर्य की कड़ी परीक्षा हो सकती है।

यह भी पढ़े-क्रिकेट फैंस तैयार हो जाएं! इसी महीनें भारत-पाकिस्तान की फिर होगी भिड़ंत, सामने आई बड़ी तारीख 

न्यूजीलैंड में भी तेज गेंदबाजों को स्विंग और उछाल से मदद मिलती है। ऐसे में रोहित और विराट के सामने इन परिस्थितियों में खुद को ढालने की चुनौती होगी। हालांकि, दोनों खिलाड़ियों का अनुभव और बड़े टूर्नामेंट में प्रदर्शन करने की क्षमता किसी से छिपी नहीं है। 

क्या वर्ल्ड कप से पहले लय हासिल कर पाएंगे दोनों दिग्गज?

भारतीय टीम के लिए सबसे जरूरी बात यह होगी कि रोहित शर्मा और विराट कोहली जल्द से जल्द अपनी पुरानी लय हासिल करें। दोनों खिलाड़ी लंबे समय से भारतीय बल्लेबाजी की रीढ़ रहे हैं और 2027 वर्ल्ड कप में भी उनसे बड़ी उम्मीदें होंगी। न्यूजीलैंड दौरे का खराब प्रदर्शन भले ही चिंता बढ़ाने वाला हो, लेकिन अभी वर्ल्ड कप से पहले उनके पास अपनी कमियों को सुधारने का समय है। अब देखना दिलचस्प होगा कि ये दोनों सुपरस्टार आगामी मुकाबलों में किस तरह वापसी करते हैं।

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 609 लेख
“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में