रोहित-विराट के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! IPL 2027 से पहले टीम इंडिया खेलेगी 4 बड़ी सीरीज
अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप की तैयारी को लेकर टीम इंडिया के पास अभी तो काफी मौका है, भारत के दो दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली अगले साल आईपीएल से पहले 4 वनडे सीरीज खेल सकते हैं।

Team India's ODI series before IPL 2027: क्रिकेट गलियारों में 2027 का साल बहुत ही खास होने वाला है। अगले क्रिकेट का सबसे बड़ा महाकुंभ आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप खेला जाना है और इससे पहले आईपीएल का रोमांच भी पूरे शबाब पर होगा। आईपीएल के शोर से पहले भारतीय क्रिकेटफैंस के लिए एक ऐसी खबर सामने आई है, जो आने वाले महीनों को और भी खास बनाने वाली है। टीम इंडिया के दो सबसे बड़े नाम—रोहित शर्मा और विराट कोहली—एक बार फिर वनडे क्रिकेट में नजर आ सकते हैं।
आईपीएल से पहले टीम इंडिया की 4 वनडे सीरीज
लेकिन बात सिर्फ मैदान पर उनकी वापसी की नहीं है, बल्कि इसके पीछे 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियों का बड़ा प्लान भी छिपा है। अगले कुछ महीनों में टीम इंडिया को 4 बड़ी वनडे सीरीज खेलनी हैं, यानी फैंस को इन दोनों दिग्गजों को देखने के कई मौके मिलने वाले हैं। तो चलिए टीम इंडिया की अगले कुछ महीनों में होने वाली उन 4 वनडे सीरीज पर नजर डालते हैं, जहां फैंस को रोहित-विराट की बैटिंग का खूब डॉज मिलने वाला है।
वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 वनडे
सितंबर के आखिरी में टीम इंडिया वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी। यह सीरीज आईपीएल से पहले वनडे क्रिकेट में भारतीय टीम के अभियान की शुरुआत करेगी। ऐसे में रोहित शर्मा और विराट कोहली के लिए यह सीरीज काफी अहम हो सकती है। दोनों दिग्गज इस सीरीज के जरिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियों को मजबूत करना चाहेंगे। फैंस की नजर भी खासतौर पर इस बात पर होगी कि लंबे समय बाद वनडे फॉर्मेट में दोनों का बल्ला किस अंदाज में चलता है।
न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 वनडे
इसके बाद नवंबर में भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की लंबी वनडे सीरीज खेली जाएगी। पांच मुकाबलों की यह सीरीज रोहित और विराट को लगातार मैचों में अपनी लय हासिल करने का शानदार मौका दे सकती है। वर्ल्ड कप 2027 को देखते हुए टीम इंडिया के लिए भी यह सीरीज काफी महत्वपूर्ण होगी, क्योंकि खिलाड़ियों को अलग-अलग परिस्थितियों में खुद को परखने का मौका मिलेगा। वहीं फैंस को उम्मीद होगी कि रोहित-विराट की जोड़ी इस सीरीज में कई यादगार पारियां खेलकर एक बार फिर अपना पुराना अंदाज दिखाएगी।
श्रीलंका के खिलाफ 3 वनडे
नवंबर के बाद दिसंबर में भारतीय टीम श्रीलंका के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी। वर्ल्ड कप 2027 से पहले यह सीरीज भारतीय टीम के लिए अपनी तैयारियों को और धार देने का एक और बड़ा मौका होगी। रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे अनुभवी खिलाड़ियों की मौजूदगी टीम को मजबूती देने के साथ-साथ युवा खिलाड़ियों के लिए भी काफी अहम होगी। इस सीरीज में दोनों दिग्गजों के प्रदर्शन पर फैंस की नजर रहेगी, क्योंकि हर वनडे मुकाबला अब 2027 वर्ल्ड कप की तस्वीर तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।
यह भी पढ़े- दिलीप ट्रॉफी फाइनल में वैभव को मिली कम फीस, शमी-ईशान को ज्यादा क्यों?
जिम्बाब्वे के खिलाफ 3 वनडे
इसके बाद जनवरी 2027 के शुरुआती दो हफ्तों में टीम इंडिया जिम्बाब्वे के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी। यह सीरीज आईपीएल 2027 से पहले भारतीय टीम की तैयारियों का एक और अहम पड़ाव होगी। खास बात यह है कि लगातार वनडे मुकाबलों के बीच रोहित और विराट के पास अपनी फॉर्म और फिटनेस को परखने का पर्याप्त मौका होगा। अगर दोनों इस दौरान शानदार लय में रहते हैं, तो वर्ल्ड कप 2027 से पहले टीम इंडिया के लिए इससे बेहतर खबर शायद ही कुछ हो सकती है।




